डीएम की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का हुआ आयोजन

डीएम की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का हुआ आयोजन

अंकित सक्सेना
बदायूँ। तहसील बिसौली में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी मनोज कुमार ने कहा कि शिकायतों के निस्तारण में शिकायतकर्ता की संतुष्टि आवश्यक है, इसलिए शिकायतकर्ता से संपर्क स्थापित कर उसे संतुष्ट करें, सम्पूर्ण समाधान दिवस पर 39 शिकायती व प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए जिसमें से 03 का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। डीएम ने सम्पूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता करते हुए कहा कि आमजन की शिकायतों का निस्तारण प्राथमिकता पर किया जाए तथा शिकायतकर्ता को संतुष्ट किया जाए, संतुष्ट होने का प्रमाण पत्र लिखित में भी ले लें।

उन्होंने कहा कि शिकायतकर्ता से संवाद स्थापित कर उसको संतुष्ट करें। उन्होंने सभी अधिकारियों से एक-एक कर निस्तारण की स्थिति व शिकायतकर्ता की संतुष्टि की जानकारी ली। डीएम ने कहा कि संपूर्ण समाधान दिवस आमजन की शिकायतों को जानने व उनके निस्तारण का एक अच्छा प्लेटफार्म है इसलिए अधिकारी संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर प्राप्त शिकायतों का पूरी गंभीरता, गुणवत्ता व समयबद्धता के साथ निस्तारण करना सुनिश्चित करें।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जी की प्राथमिकताओं में है कि आमजन की शिकायतों का गुणवत्तापरक निस्तारण किया जाए। निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जिन शिकायतों का निस्तारण नहीं किया जा सकता है उसके संबंध में शिकायतकर्ता को लिखित में सूचित करें कि किन कारणों से उसकी समस्या का समाधान नहीं किया जा सकता है ताकि वह पुनः आवेदन ना करें। इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. ओम प्रकाश सिंह व समस्त जिलास्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला