आयुष्मान गोल्डेन कार्ड समेत अन्य कार्यों को कर्मचारी जल्द निपटायें: बीपी वर्मा
अतुल राय
हरहुआ, वाराणसी। स्थानीय ब्लाक सभागार में बीडीओ बीपी वर्मा के अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग व विकासकर्मियों की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में बीडीओ वर्मा ने आयुष्मान गोल्डन कार्ड, व्यक्तिगत शौचालय, अंत्येष्टि स्थल, पुराने जर्जर पंचायत भवन के ध्वस्तीकरण समेत खण्ड प्रेरकों को जियो टैगिंग को हर हाल में 30 जुलाई तक पूर्ण करने का कड़े शब्दों में निर्देश दिया।
प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. सन्तोष कुमार ने कहा कि लेबर सूची के अनुसार सभी का गोल्डन कार्ड बनवाने में सहयोग सचिव लोग करें। सहायक विकास अधिकारी मयंक मोहन गौंड़ ने चंदापुर व कोहासी गांव के जर्जर पंचायत भवन का ध्वस्तीकरण हर हाल में कर एक माह के अंदर निर्माण कार्य पूरा करें। 50 शौचालय खण्ड प्रेरक प्रतिदिन फोटो सहित जियो टैगिंग का कार्य करें। बैठक में बीड़ीओ बीपी वर्मा, प्रभारी डॉ. सन्तोष कुमार, एडीओ पंचायत मयंक मोहन गौंड़, एचईओ सतीश कुमार गुप्ता आदि उपस्थित रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।









