विकास कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं: हिमान्शु
अतुल राय
वाराणसी। ग्राम पंचायत गोसाईपुर मोहांव का निरीक्षण सीडीओ हिमांशु नागपाल द्वारा किया गया। शनिवार को सीडीओ सुबह 10 बजे ही ग्राम पंचायत गोसाईपुर मोहाँव पहुंचे। उनके साथ डीएफओ भी मौजूद रहे। सीडीओ ने अमृत सरोवर का अवलोकन किया तथा सेक्रेटरी जयप्रकाश भारती तथा प्रधान प्रतिनिधि जयप्रकाश मौर्य चौधरी को अमृत सरोवर की कमियों को सुधारने के लिए आवश्यक निर्देश दिये। सीडीओ ने पंचायत भवन, हेल्थ सेंटर और एएनएम सेंटर का भी अवलोकन किया। पंचायत सहायक दीक्षा गुप्ता से आयुष्मान कार्ड बनाने की प्रगति की समीक्षा की।
पंचायत सहायक ने बताया कि अभी 35 लोगो कै आयुष्मान कार्ड बनने शेष है और ये लोग गांव से बाहर अन्यत्र निवास कर रहे हैं। सीडीओ ने निर्देश दिया कि आयुष्मान कार्ड हेतु अवशेष लाभार्थियों को खबर करें तथा उनके न आ सकने की स्थिति में मोबाइल पर वार्ता करके ओटीपी पूछ लें तथा हर हाल मे शतप्रतिशत आयुष्मान कार्ड बनाना सुनिश्चित करें। सीडीओ ने सामुदायिक शौचालय का भी निरीक्षण किया तथा वहाँ के रजिस्टर को भी देखा।
सीडीओ ने पंचायत भवन पर लगे हैंडपम्प को अपने हाथ से चलाकर देखा तथा कूड़ा घर में प्लास्टिक के सेफ्टी टैंक को भी हिलाकर उसकी मजबूती को परखा। सीडीओ ने सेक्रेटरी जयप्रकाश और तकनीकी सहायक इन्द्रेश श्रीवास्तव को निर्देशित किया कि मनरेगा के कार्योंं और वृक्षारोपण की प्रगति लक्ष्यानुरूप बढ़ाना सुनिश्चित करें। निरीक्षण के दौरान सेक्रेटरी जयप्रकाश भारती, प्रधान प्रतिनिधि जयप्रकाश मौर्य ‘चौधरी’, पंचायत सहायक दीक्षा गुप्ता, अनुराधा मौर्य आदि उपस्थित रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।












