Homeबदायूंहरी झण्डी दिखाकर रैली को किया रवाना

हरी झण्डी दिखाकर रैली को किया रवाना

हरी झण्डी दिखाकर रैली को किया रवाना

अंकित सक्सेना
बदायूं। महिला एवं बाल विकास मंत्रालय भारत सरकार के द्वारा दिये गये निर्देशों के क्रम में माह सितम्बर 2023 को राष्ट्रीय पोषण माह के रूप में मनाये जाने के सम्बन्ध में सोमवार को जिला कार्यक्रम अधिकारी प्रमोद सिंह के नेतृत्व में लगभग 500 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों द्वारा विकास भवन से पोषण रैली निकाली गयी। रैली का उद्घाटन जिला विकास अधिकारी श्वेतांक पाण्डे द्वारा हरी झण्डी दिखा किया गया। रैली में विकास भवन के समस्त अधिकारीगण यथा जिला प्रोवेशन अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिला पंचायतराज अधिकारी, जिला पशु चिकित्सा अधिकारी जिला दिव्यांगजन अधिकारी एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी, बदायूँ आदि उपस्थित रहे। रैली प्रारम्भ करने से पूर्व समस्त अधिकारीगण एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों द्वारा पोषण शपथ दिलायी गयी। जिसमें पोषण से सम्बन्धित समस्त कन्वेंजन्स विभागों यथा स्वास्थ्य, पंचायती राज विभाग, शिक्षा, खाद्य एवं रसद कृषि एवं उद्यान विभाग, आयुष, नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति ग्राम्य विकास विभाग के समन्थ्य एवं समेकित प्रयासों से पूरे जनपद में पोषण आधारित जीवन चक्र के महत्वपूर्ण चरणों यथा गर्भावस्था, शैशवावस्था. बचपन व किशोरावस्था में पोषण के सम्बन्ध में जन जागरूकता लाने हेतु प्रचार-प्रसार तथा जन जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इस वर्ष राष्ट्रीय पोषण माह की मुख्य धीम सुपोषित भारत, साक्षर भारत, सशक्त भारत है। पोषण माह के अन्तर्गत आयोजित होने वाली गतिविधियों जैसे स्वस्थ बालक स्पर्धा, स्कूल केन्द्रित गतिविधियाँ, आँगनबाड़ी केन्द्र तथा सामुदायिक भूमि पर पोषण वाटिका को बढ़ावा देना गृह भ्रमण व केन्द्र आधारित गतिविधियों, पोषण रैली, जल संरक्षण गतिविधियां, रेसिपी प्रतियोगिता आदि आयोजित की जायेगी।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read