सुन्दर शिशु मन्दिर में प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
अब्दुल शाहिद
बहराइच। जनपद के नानपारा में स्थित सुंदर शिशु मंदिर जूनियर हाईस्कूल में हिंदी दिवस पर प्रतियोगिता का आयोजन कर पुरस्कृत किया गया। हिन्दी दिवस पर विद्यालय में हिंदी विषय की महत्ता पर निबन्ध, वाद विवाद, काव्य पाठ व भाषण प्रतियोगिता का आयोजन विद्यालय प्रबंधनक अतुल चन्द श्रीवास्तव की अध्यक्षता में हुआ। प्रतियोगिता की शुरुआत मां सरस्वती के चित्र पर द्वीप प्रज्वलन व माल्यार्पण कर हुई। भाषण प्रतियोगिता में शगुन रस्तोगी प्रथम, सानिया खान द्वितीय, जकवान अहमद तृतीय, वाद विवाद प्रतियोगिता में कनीज फातिमा प्रथम, शबेनुर द्वितीय, नाजनी तृतीय, काव्य प्रतियोगिता में भोला प्रथम, तनिशा द्वितीय, लक्ष्मी तृतीय स्थान पर रही। स्थान प्राप्त प्रतिभागियों को प्रबंधक अतुल चंद्र श्रीवास्तव ने मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। पुरस्कार वितरण कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए प्रबन्धक श्री श्रीवास्तव ने कहा कि हिंदी विश्व की प्राचीन, समृद्ध तथा महान भाषा होने के साथ हमारी राजभाषा भी है। हिंदी एक ऐसी भाषा है जिसमें सम्मान के शब्द होते हैं। इस अवसर पर फरहीन खातून, सुधाकर श्रीवास्तव, अंजना शुक्ला, आकांक्षा जायसवाल, संजना श्रीवास्तव, अंग्रेज कुमार, खुशबू सोनी, रोशनी, सिमरन जायसवाल, हरीश कुमार, रिमझिम जायसवाल, शुबी, शना कौशर, भव्यता रस्तोगी सहित अन्य शिक्षक उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।










