HomeChitrakootकमिश्नर व डीआईजी ने किया अमावस्या मेले की तैयारियों की समीक्षा

कमिश्नर व डीआईजी ने किया अमावस्या मेले की तैयारियों की समीक्षा

कमिश्नर व डीआईजी ने किया अमावस्या मेले की तैयारियों की समीक्षा

तेजस टूडे ब्यूरो
शिवमंगल अग्रहरि
चित्रकूट। आयुक्त चित्रकूट धाम मंडल बांदा बालकृष्ण त्रिपाठी, पुलिस उप महानिरीक्षक परिक्षेत्र बांदा अजय कुमार सिंह की अध्यक्षता एवं जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन तथा पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह की उपस्थिति में गुरूवार को सोमवती अमावस्या मेला को सकुशल संपन्न करने के लिए बैठक जिला कलेक्टरेट सभागार में हुई। जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन ने बताया कि हिंदू पांचांग के अनुसार सोमवती की अमावस्या 2 सितम्बर को पड रही है, जो मेला 1 से 3 सितम्बर तक चलेगा। भीड को देखते हुए मेला क्षेत्र को 7 जोन तथा 20 सेक्टर में विभाजित किया गया है। जिसमें जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट भी नामित कर दिए गए हैं। साथ ही पर्याप्त पुलिस बल भी लगाया गया है। मण्डलायुक्त बाल कृष्ण त्रिपाठी ने कहा कि सेक्टर मजिस्ट्रेट, सेक्टर पुलिस ऑफिसर दोनों समन्वय बनाकर कार्य करें। उन्होंने कहा कि जो नए मजिस्ट्रेट लगाए गए हैं वह भी अपने ड्यूटी स्थल का पूर्व में निरीक्षण करें ले। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की कठिनाई नहीं होनी चाहिए। ड्यूटी में लगे अधिकारी कर्मचारी यह देख ले कि किसी प्रकार की दुर्घटना नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि पानी का स्तर घटता बढता रहता है। उत्तर प्रदेश व मध्य प्रदेश की संयुक्त टीम इस पर सतर्क रहें। उन्होंने कहा कि गोताखोर व नाव के संचालक प्रशिक्षित रहन चाहिए। कहा कि विद्युत तार कहीं भी लटकता नहीं रहना चाहिए एवं पार्किंग स्थल पर तार का भी निरीक्षण करे। पुलिस उपमहानिरीक्षक ने कहा कि गोताखोर के नाम, मोबाइल नंबर भी पुलिस के नोडल अधिकारी को उपलब्ध कराए। उन्होंने अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद कर्वी से कहा कि पूरे मेला क्षेत्र की अच्छी तरह से साफ सफाई, प्रकाश व्यवस्था, मोबाइल शौचालय आदि की व्यवस्था रहे। रामघाट, यूपीटी तिराहा, परिक्रमा मार्ग खोही पर पब्लिक एड्रेस सिस्टम के साथ खोया पाया केन्द्र भी बनाया जाए। साथ ही सीसीटीवी कैमरा भी ठीक कराया जाए। यातायात प्रभारी से कहा कि सभी पार्किंग स्थलों पर पेयजल, शौचालय, प्रकाश, टेंट आदि की व्यवस्था अच्छी तरह से कराया जाए। अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी से कहा कि स्वास्थ्य कैंप, एंबुलेंस, चिकित्सा दवाओं के साथ ओआरएस घोल की भी व्यवस्था की जाए। एआरएम रोडवेज ने बताया कि 110 अतिरिक्त बसों को भी लगाया गया है। यातायात प्रभारी से कहा कि टेंपो टैक्सी ई रिक्शा पर ओवरलोडिंग पर विशेष ध्यान दें। जिलाधिकारी ने कहा कि जो मार्गदर्शन दिया गया है उसका अक्षरशः पालन किया जाएगा। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक जीआरपी झांसी विपुल कुमार श्रीवास्तव, असिस्टेंट कमांडेंट झांसी सीआरपीएफ मोहम्मद असलम, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व उमेश चन्द्र निगम, अपर पुलिस अधीक्षक चक्रपाणि त्रिपाठी, उप जिलाधिकारी कर्वी सौरभ यादव, मऊ राकेश कुमार पाठक, पुलिस क्षेत्राधिकारी नगर राजकमल, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. भूपेश द्विवेदी, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद कर्वी लालजी यादव आदि मौजूद रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read