आउट सोर्सिंग कर्मचारियों ने शोषण के विरुद्ध बीएसए को सौंपा ज्ञापन
तेजस टूडे ब्यूरो
रूपा गोयल
बांदा। कार्यालय जिला बेसिक शिक्षा अधिकारीए बांदा में आउट सोर्सिंग वर्कर्स वेलफेयर एसोसिएशन उ.प्र. के प्रदेश अध्यक्ष वैभव मिश्रा के आवाहन पर जनपद बांदा द्वारा जिला अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह के नेतृप्त में समस्त पदाधिकारियों व ब्लॉक स्तर पर कार्यरत समस्त कार्मिकों के द्वारा अनुरोध पत्र/ज्ञापन दिया गया जिसमें ब्लाक स्तर पर समस्त आउटसोर्सिंग कर्मचारियों को निम्न समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है से अवगत कराया गया।
बताया कि बजट प्राप्ति के उपरान्त भी समय से मानदेय नहीं दिया गया है। वर्तमान में कार्यरत/चयनित फर्म द्वारा वित्तीय वर्ष 2021.22 में 10 माह का ईपीएफ नहीं जमा किया गया है। शासन के निर्देश के क्रम में उक्त कार्यालय में कार्य का समय प्रातः 10ः00 बजे से सायं 05ः00 बजे तक निर्धारित है। आउटसोर्सिंग कर्मचारियों से उक्त समय तक ही कार्य कराया जाये या ओवर टाइम कार्य किये जाने हेतु कार्ययोजना बनाई जाये। चूंकि समय—समय पर शासन द्वारा विभिन्न प्रकार की सूचनाओं एवं डीसीएफ को आउटसोर्सिंग कर्मचारियों द्वारा कार्यालय समय के बाद भी देर रात तक कार्य कराया जाता है। आउट सोर्सिंग कर्मचारियों को आदि समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। उक्त के क्रम में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारीए बांदा को समस्याओं का निस्तारण करने हेतु व समय से मानदेय दिये जाने हेतु पटल प्रभारी को आदेशित करने एवं आउट सोर्सिंग कर्मचारियों की समस्याओं को यथाशीघ्र निस्तारण करने हेतु आउट सोर्सिंग कर्मचारियों ने अपनी बात जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी बांदा के समक्ष प्रस्तुत की उनके द्वारा जल्द समस्त समस्याओं का निस्तारण हेतु आश्वासन दिया गया। ज्ञापन देने में एसोसिएशन के समस्त पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे जिसमें प्रेम पांडेय मंडल अध्यक्ष, सतेन्द्र कुमार महामंत्री, रुद्र प्रताप उपाध्यक्ष, संरक्षक आदर्श दीक्षित, नदीम उल्ला खान मंत्री/मीडिया प्रभारी, रूपा देवी मंत्री, अभय, मो. दानिश हमीद कोषाध्यक्ष, शहजादे खान, संगीता वर्मा, सुमित एवं अभिषेक सिंह, रावेंद्र पटेल, राजेंद्र प्रसाद, शुभम यादव, अमित अवस्थी, ब्रज मोहन, कामत प्रसाद, रोमित सोनी, मोहम्मद आदिल, ज्ञान सिंह, मुज़म्मिल खान, अज़हर खान, अभिषेक दुबे, आनन्द दशरथ, पवन गांधी, हिमांशु शेखर, राकेश कुमार आदि शामिल रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।









