समीक्षा बैठक में डीएम ने अधिकारियों को दिये निर्देश
आरके धनगर
मथुरा। जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार सिंह ने कलेक्ट्रेट सभागार में कृषि, उद्यान, सिंचाई, गन्ना , मत्स्य, लघु सिंचाई, सहकारिता, दुग्ध एवं पशुपालन विभागों की समीक्षा बैठक ली। बैठक में सिंचाई विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनपद में किसानों व किसान संगठनों के साथ वार्ता व समन्वय स्थापित करते रहे तथा उनकी समस्याओं का समाधान कराना सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने नहरों की सफाई, टेल तक सफाई तथा विभिन्न नालों की सफाई के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सफाई के कार्य को नहर के सूखने के बाद शीघ्र कराएं, जिसपर सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने बताया कि लगभग 15 नवंबर के बाद सफाई के कार्य को कराया जायेगा। उन्होंने कृषि विभाग के अधिकारियों को बैंको के साथ बैठक कर किसानों की विभिन्न समस्याओं के निदान करने के निर्देश दिए। किसान सम्मान निधि के संबंध में सभी परेशानियों को निस्तारित करने के निर्देश दिए। बैठक में उप कृषि निदेशक रामकुमार माथुर, जिला कृषि अधिकारी अश्वनी कुमार, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. विपिन गर्ग, अधिशासी अभियंता सिंचाई बचन सिंह, जिला उद्यान अधिकारी मनोज चतुर्वेदी सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।










