सीएमओ ने डीपीटी बूस्टर व टीडी टीकाकरण अभियान का किया शुभारम्भ
पवन मिश्रा
कौशाम्बी। मुख्य चिकित्साधिकारी डा. सुष्पेन्द्र कुमार ने आज प्राथमिक विद्यालय, बबुरा में स्कूल बेस्ड डीपीटी बूस्टर एवं टीडी टीकाकरण अभियान का फीता काटकर शुभारम्भ किया। स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा बच्चों को डीपीटी बूस्टर एवं टीडी का टीका लगाया गया। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. हिन्द प्रकाश मणि ने बताया कि स्कूल बेस्ड डीपीटी बूस्टर एवं टीडी टीकाकरण अभियान 1 नवम्बर से 10 नवम्बर 2023 तक संचालित किया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा सभी सरकारीध्निजी विद्यालयों में जाकर बच्चों का टीकाकरण किया जायेंगा। कक्षा 0 के विद्यार्थियां को डीपीटी बूस्टर तथा कक्षा 5 एवं कक्षा 10 के विद्यार्थियों को टीडी का टीका लगाया जायेंगा। इस अवसर पर डीसीपीएम संजय, डीएमसी प्रदीप पाल, बीपीएम अवनीश मिश्रा, विद्यालय के प्रधानाचार्य सुनील सरोज एवं सहायक अध्यापकगण उपस्थित रहें।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।
















