जीजीआईसी में संचारी रोग नियंत्रण के लिये चलाया गया सफाई अभियान
तेजस टूडे ब्यूरो
आशीष पचौरी
टूंडला, फिरोजाबाद। स्थानीय नगर के पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज टूंडला में बुधवार को संचारी रोग नियंत्रण अभियान के अंतर्गत एक व्यापक सफाई अभियान चलाया गया।
इस अभियान में विद्यालय की प्रधानाचार्या, समस्त शिक्षकों एवं कर्मचारियों के साथ सभी छात्राओं ने सक्रिय भागीदारी निभाई। इस अभियान का उद्देश्य विद्यालय परिसर और आसपास के क्षेत्रों को साफ-सुथरा रखना तथा मच्छरों, बीमारियों और संचारी रोगों के प्रसार को रोकना था। प्रधानाचार्या ने कहा कि स्वच्छता ही स्वास्थ्य की पहली सीढ़ी है। उन्होंने सभी छात्राओं को नियमित सफाई और स्वच्छता के महत्व के बारे में जागरूक किया। विद्यालय के स्टाफ और छात्राओं ने मिलकर कॉलेज के कक्षाओं, मैदानों, नालियों, पेड़ों के आस—पास सहित अन्य सभी स्थानों की सफाई की। साथ ही पानी जमा होने वाले स्थलों को साफ किया गया, ताकि मच्छरों के प्रजनन को रोका जा सके।
विद्यालय प्रशासन ने कहा कि यह अभियान न केवल छात्रों के स्वास्थ्य के लिए जरूरी है, बल्कि यह पूरे समुदाय को भी स्वस्थ रखने में मदद करेगा। साथ ही नियमित स्वच्छता के माध्यम से संचारी रोगों पर नियंत्रण पाया जा सकता है। इस पहल से छात्रों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ी और विद्यालय परिसर एक बार फिर स्वस्थ और स्वच्छ वातावरण प्रदान करने में सफल रहा।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।














