सिंधन कला में बापू जयन्ती पर चला सफाई अभियान
रूपा गोयल
बांदा। ब्लाक जसपुरा के ग्राम सिंधन कला में महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ ग्राम प्रधान शिवप्यारी और सचिव शिवनिधान ने संयुक्त रूप से दोनो महापुरुषों के चित्र में माल्यार्पण करते हुए उनके व्यक्तित्व और कृतित्व में प्रकाश डाला। इसके बादा ग्राम पंचायत में स्वच्छता अभियान चलाते हुए सफाई बनाए रखने की नसीहत दी गई।














