सर्च एण्ड रेस्क्यू के लिये तैयार किये गये नागरिक सुरक्षा के वार्डन
अजय जायसवाल
गोरखपुर। नागरिक सुरक्षा की ओर से लेखपाल प्रशिक्षण केंद्र असुरन पर बेसिक सर्च एण्ड रेस्क्यू पर आधारित पांच दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न हुआ। इसमें 36 वार्डनों ने प्रतिभाग किया है। प्रशिक्षण के मुख्य प्रशिक्षक वरिष्ठ सहायक उप नियन्त्रक वेद प्रकाश यादव रहे जबकि सहायक उप नियंत्रक नीरज श्रीवास्तव भी प्रशिक्षण में उपयोगी उपकरणों की उपलब्धता सुनिश्चित कराने में विशेष सहयोग रहा। प्रशिक्षण के दौरान प्रशिक्षुओं को सैद्धांतिक और व्यावहारिक जानकारी दी गई। इस दौरान प्रशिक्षुओं को रेस्क्यू सेवा का गठन, रेस्क्यू पार्टी एवं जरूरी उपकरण, रेस्क्यू में रस्सियों का महत्व, सर्वे की उपयोगिता और प्रकार, रेस्क्यू के 5 चरण, ध्वस्त भवन में प्रवेश की सावधानियां, इमरजेंसी मैथड आफ रेस्क्यू, स्ट्रेचर लेसिंग, लैडर ड्रील, स्ट्रेचर ड्रील, ट्रायज, बैंडेज, ड्रेसिंग, कैजुअल्टी मैनेजमेंट, प्राथमिक चिकित्सा आदि की जानकारी दी गई। इस सम्बन्ध में उप नियंत्रक सत्य प्रकाश सिंह ने बताया कि सभी वार्डनों को हर छोटी-बड़ी आपदाओं से निपटने हेतु प्रशिक्षणों से लैस किया जा रहा है। चीफ वार्डेन डा. संजीव गुलाटी ने बताया कि इस प्रशिक्षण में भाग लेने हेतु तीनों प्रखंड सभी वार्डनों को निर्देश दिया गया था। प्रशिक्षण में अखिलेश ओझा, विकास जालान, ध्यान प्रकाश तिवारी, डा. उमेश चंद श्रीवास्तव, जितेंद्र देव उपाध्याय, मुर्तजा आलम, मंजीत सिंह, शैलेश सिंह, आदर्श आनंद, रीतेश गुप्ता, अनवर अली, शेष नारायण मिश्र, डा. अमरनाथ जायसवाल, मनोज गुप्ता, शिवशंकर चौहान, फहीमुद्दीन खान, अभिषेक, महेंद्र प्रताप, धीरेन्द्र निषाद सहित कई वार्डनों का सहयोग रहा।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।


















