सीएचसी अधीक्षक ने बनाया माइक्रोप्लान

सीएचसी अधीक्षक ने बनाया माइक्रोप्लान

रोजाना टीम करेगी मच्छर जनित रोगों की जांच व बांटेगी दवाइयां
राजन प्रजापति
महराजगंज, रायबरेली। लगातार बढ़ रही बीमारियों को देखते हुए सतर्क हुई स्वास्थ्य विभाग की टीम। सीएचसी अधीक्षक एसपी सिंह ने माइक्रोप्लान बनाया। लगातार एक माह तक संचारी की टीम रोजाना एक वार्ड में करेगी मच्छर जनित रोगों की जांच और बांटेगी दवाइयां। वहीं लगातार मच्छर जनित रोगों और उनसे हुई मौतों को गंभीरता से लेते हुए सीएचसी अधीक्षक द्वारा पूरे एक माह का माइक्रोप्लान तैयार किया गया है।
माइक्रोप्लान के अनुसार पूरे माह तक संचारी टीम नगर के किसी न किसी वार्ड में प्रतिदिन जाकर मच्छर जनित रोगों की जांच और दवाइयां इत्यादि बांटने का कार्य करेगी। विभागीय नियमावली के अनुसार किसी भी गांव या क्षेत्र में डेंगू का मरीज निकलने पर टीम को भेज कर आस—पास के क्षेत्र में छिड़काव, संदिग्धों की जांच और दवाइयां बांटी जाती है। कस्बे में निकले सभी डेंगू मरीजों में भी इसी नियमानुसार टीम को भेज कर कार्य किया गया। अधीक्षक ने बताया कि हाल ही में हुई दो मौतों का डेथ ऑडिट सीएमओ द्वारा टीम भेजकर करवाया गया। डेथ ऑडिट की रिपोर्ट के अनुसार दोनों की मौत गैर डेंगू कारणों से हुई पाया गया। सीएचसी अधीक्षक ने पूरे माह का माइक्रोप्लान बनाकर प्रतिदिन कर्मचारियों को क्षेत्र में जांच सैंपल लेने का आदेश दिया। माइक्रोप्लान के अनुसार टीम को वार्ड नम्बर 5 मृतक कमर जहां के वार्ड में भेज दिया गया है। साथ ही अधीक्षक द्वारा हाल ही में हुई मौत का डेथ ऑडिट करवाने हेतु जिले की टीम से अनुरोध किया गया जिससे मौत का असली कारण पता चल सके। अधीक्षक ने जनता और मीडिया से अनुरोध किया कि धैर्य बनाये रखें। अफवाह न फैलाएं। डेथ ऑडिट की रिपोर्ट आये बिना फैसला न करें। स्वास्थ्य विभाग दिन रात जनता की सेवा के लिये तत्पर है। वहीं महराजगंज सीएचसी में गंदगी देख भड़के अधीक्षक सफाई कर्मचारी का एक माह का वेतन रोका। सीएचसी अधीक्षक डॉ एसपी सिंह ने सीएचसी में लापरवाही करने वाले कर्मचारियों को दिये कड़े दिशा निर्देश कहा कि किसी भी कीमत पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

सूर्य प्रकाश सिंह 'मुन्ना' की तरफ से समस्त जनपदवासियों को नवरात्रि, दशहरा, दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA