HomeJaunpurJAUNPUR NEWS : बजरंग नगर दुर्गा पण्डाल में बना आकर्षण का केन्द्र

JAUNPUR NEWS : बजरंग नगर दुर्गा पण्डाल में बना आकर्षण का केन्द्र

JAUNPUR NEWS : बजरंग नगर दुर्गा पण्डाल में बना आकर्षण का केन्द्र

महामृत्युंजय मन्दिर देखने के लिये उमड़ी भारी भीड़
अमित गुप्ता
चन्दवक, जौनपुर। नवरात्रि के समय में पूरे देश में अलग अलग तरह के पंडाल तो देखने व सुनने को मिल ही जायेगा लेकिन चंदवक क्षेत्र के बजरंगनगर बाजार में न्यू शांति क्लब दुर्गा पूजा समिति के सौजन्य से अध्यक्ष कृष्ण मोहन चौरसिया की देख—रेख में एक ऐसा पंडाल बना जो इन दिनों आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। न्यू शांति क्लब दुर्गा पूजा समिति के नेतृत्व में कारीगर सर्वेश सांवरिया ने एक ऐसा सकारात्मक सोच से असम प्रदेश के महा मृत्युंजय मंदिर प्रदर्शित कर दिया जिसे देख लोग काफी आकर्षित हो रहे हैं। सुबह से ही भक्तों की लम्बी कतारें देखने को मिल रही हैं। जो भी पंडाल में आता है, वह सेल्फी लिए बिना अपने आपको को नहीं रोक पा रहा है।कारीगर सर्वेश सांवरिया ने बताया कि महा मृत्युंजय मंदिर का आकार देने में 10 दिन का समय लग गया जिसने 15 कारीगरों की मदद से बनाकर तैयार किया गया है। यह पंडाल 20 फुट चौड़ा व 30 फुट ऊंचा बना हुआ है। समिति के सदस्यों में संजय जायसवाल, आशीष सेठ, संजय सिंह, मोनू जायसवाल, गौतम मोहन चौरसिया, दुर्गा जायसवाल, सोनू यादव, शुभम जायसवाल, रफीक, जगदीश जायसवाल, विजय यादव, विजय चौबे, सुनील विश्वकर्मा, राजकुमार, विश्वकर्मा, रवि जायसवाल, रवि गुप्ता, शिवम बाबा, सुनील गुप्ता, आर्य मोहन चौरसिया, सचिन वर्मा, अभिषेक चौबे, आशुतोष चौबे, कृष्णा सेठ, निखिल जायसवाल, राहुल विश्वकर्मा, पियूष जायसवाल, दीपक जायसवाल, रवि विश्वकर्मा, सन्नी विश्वकर्मा सहित तमाम लोगों का सहयोग सराहनीय है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

सूर्य प्रकाश सिंह 'मुन्ना' की तरफ से समस्त जनपदवासियों को नवरात्रि, दशहरा, दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read