HomeTrendingस्वयंसेवकों को बांटी गयी नागरिक सुरक्षा की यूनिफार्म

स्वयंसेवकों को बांटी गयी नागरिक सुरक्षा की यूनिफार्म

  • स्वयंसेवकों को बांटी गयी नागरिक सुरक्षा की यूनिफार्म

तेजस टूडे ब्यूरो
गोविन्द वर्मा
बाराबंकी। कलेक्ट्रेट स्थित लोक सभागार में सिविल डिफेन्स के स्वयंसेवकों को नागरिक सुरक्षा की यूनिफार्म वितरित की गई। जिलाधिकारी ईशान प्रताप सिंह ने स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए कहा कि यूनिफार्म केवल पहनावा नहीं, बल्कि अनुशासन, सेवा और जिम्मेदारी का प्रतीक होती है। यूनिफार्म व्यक्ति को अपने दायित्वों के प्रति प्रेरित करती है, इसलिए सभी स्वयंसेवक इसे स्वच्छ एवं सलीके से धारण करें और इसकी गरिमा का सदैव ध्यान रखें। उन्होंने सिविल डिफेन्स के स्वयंसेवकों द्वारा महादेवा मेला, देवा मेला, आपदा प्रबंधन की मॉकड्रिल सहित विभिन्न महत्वपूर्ण अवसरों पर किए जा रहे सेवा कार्यों की सराहना किया।
अपर जिलाधिकारी निरंकार सिंह ने भी स्वयंसेवकों का उत्साहवर्धन किया तथा उन्हें यूनिफार्म वितरित किया। सिविल डिफेन्स की उप नियंत्रक अनीता प्रताप ने जिलाधिकारी को संगठन के स्वयंसेवकों द्वारा किए जा रहे विभिन्न कार्यों की जानकारी दी। सिविल डिफेन्स की चीफ वार्डन नवीन सेठ ने स्वयंसेवकों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री की परिकल्पना के अनुरूप सिविल डिफेन्स का संगठन नागरिकों द्वारा नागरिकों की सुरक्षा के लिए तैयार किया गया है। इस संगठन का भविष्य अत्यंत उज्ज्वल है।

 

 

 

 

Must Read