HomeTrendingसनबीम स्कूल के समर कैम्प में बच्चों ने सीखे संस्कार

सनबीम स्कूल के समर कैम्प में बच्चों ने सीखे संस्कार

  • सनबीम स्कूल के समर कैम्प में बच्चों ने सीखे संस्कार

तेजस टूडे ब्यूरो
जितेन्द्र सिंह चौधरी/अतुल राय
वाराणसी। सनबीम स्कूल बाबतपुर में 15 से 21 मई तक आयोजित समर कैंप के प्रथम दो दिनों में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक विभिन्न मनोरंजक, रचनात्मक एवं शिक्षाप्रद गतिविधियों में भाग लिया। कैंप का उद्देश्य बच्चों के व्यक्तित्व विकास के साथ उनकी रचनात्मक क्षमता,सामाजिक व्यवहार एवं आत्मविश्वास को विकसित करना रहा। समर कैंप के अंतर्गत विद्यार्थियों का शैक्षिक भ्रमण मैकडॉनल्ड्स में आयोजित हुआ जहाँ बच्चों ने डाइनिंग एटीकेट्स, टीमवर्क एवं व्यवहारिक जीवन से जुड़ी महत्वपूर्ण गतिविधियों का अनुभव प्राप्त किया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने अनुशासन, सहयोग तथा सामाजिक व्यवहार के विभिन्न पहलुओं को रोचक तरीके से सीखा। इसके अतिरिक्त कैंप में आयोजित कला, खेल, क्राफ्ट सहित अन्य रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से बच्चों के सर्वांगीण विकास पर विशेष ध्यान दिया गया। विद्यालय प्रबंधन के अनुसार समर कैंप बच्चों के लिए सीखने, आनंद लेने एवं नई प्रतिभाओं को निखारने का एक सशक्त मंच सिद्ध हो रहा है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

 

 

 

 

 

 

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

 

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

 

 

Must Read