प्रयागराज रामबाग स्टेशन पर यात्री सुविधाओं का हुआ निरीक्षण
पूर्वोत्तर रेलवे के अपर महाप्रबन्धक ने गुणवत्ता एवं समयबद्ध कार्य पूर्ण करने के दिये निर्देश
तेजस टूडे ब्यूरो
जितेन्द्र सिंह चौधरी/अतुल राय
वाराणसी। पूर्वोत्तर रेलवे के अपर महाप्रबंधक विनोद शुक्ल ने अपर मंडल रेल प्रबंधक अजय सिंह के साथ प्रयागराज रामबाग स्टेशन का विस्तृत निरीक्षण कर यात्री सुविधाओं एवं विकास कार्यों की समीक्षा किया। इस दौरान उन्होंने स्टेशन पर यात्रियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को सभी कार्य उच्च गुणवत्ता एवं निर्धारित समय सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के क्रम में अपर महाप्रबंधक ने प्लेटफार्मों, प्रतीक्षालय, यात्री आरक्षण केंद्र, पैदल उपरिगामी पुल, लिफ्ट, वॉटर कूलर, यात्री शेड, यात्री बेंच तथा यार्ड सुधार कार्यों का अवलोकन किया। उन्होंने चल रहे यात्री सुविधा विकास कार्यों की प्रगति पर संतोष व्यक्त करते हुए कार्यों में गुणवत्ता बनाए रखने पर विशेष बल दिया। इसके उपरांत विनोद शुक्ल ने प्रयागराज रामबाग स्थित रनिंग रूम का भी निरीक्षण किया। उन्होंने रनिंग स्टाफ को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं, स्वच्छता व्यवस्था, मेस में भोजन की गुणवत्ता, विश्राम कक्ष, योग कक्ष, शुद्ध पेयजल एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं का गहन परीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने रनिंग रूम के सर्कुलेटिंग एरिया में बंद पड़े फव्वारे को शीघ्र चालू कराने तथा व्यापक साफ-सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबंधक अजय सिंह, वरिष्ठ मंडल इंजीनियरिंग आयुष सिंह, मंडल वाणिज्य प्रबंधक आलोक श्रीवास्तव, सहायक मंडल इंजीनियर (लाइन) मुक्ता सिंह, सहायक परिचालन प्रबंधक एस.के. राय सहित अनेक वरिष्ठ पर्यवेक्षक एवं रेलवे कर्मचारी उपस्थित रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।








600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA



