सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चलाया गया चेकिंग अभियान
दीपक कुमार
मुगलसराय, चन्दौली। बैंकों व व्यवसायिक प्रतिष्ठानों की चाक चौबंद सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक डा. अनिल कुमार के निर्देशानुसार चंदौली पुलिस के समस्त क्षेत्राधिकारीगण व चौकी प्रभारियों द्वारा बैंकों व उसके आसपास सघन चेकिंग हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के क्रम में समस्त क्षेत्र अधिकारीगण द्वारा अपने सर्किल के थाना क्षेत्र व थाना चौकी प्रभारियों सहित चेकिंग हेतु गठित पुलिस टीमों द्वारा थाना क्षेत्र अंतर्गत सभी बैंक, पोस्ट ऑफिस, ग्राहक सेवा केंद्र, एटीएम व व्यावसायिक प्रतिष्ठानों, सर्राफा बाजार एवं उसके आसपास संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु व वाहनों की सघन चेकिंग की जा रही है। दौरान चेकिंग वैध कागजात प्रस्तुत न करने पर सम्बन्धित के विरुद्ध चालान की कार्यवाही की जा रही, बिना नंबर और गलत नंबर प्लेट वाले वाहनों पर सतर्क दृष्टि रखी जा रही है। बैंक डयूटी में लगे पुलिसकर्मियों को चेक कर सतर्कतापूर्वक डयूटी करने हेतु निर्देश दिये जा रहे। बैंक परिसर में संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ करने सहित अनावश्यक रूप से बैठे व्यक्तियों से पूछताछ करने के साथ ही हिदायत देते हुए बैंक परिसर से बाहर हटाया जा रहा है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।










