Homeचंदौलीनगर कोतवाल ने छात्राओं को किया जागरूक

नगर कोतवाल ने छात्राओं को किया जागरूक

नगर कोतवाल ने छात्राओं को किया जागरूक

दीपक कुमार
मुगलसराय, चन्दौली। नगर के लखमीपुर स्थित मिलान फाउंडेशन संस्था की लगभग 2 दर्जन से अधिक छात्राएं दिन रविवार को मुगलसराय कोतवाली पहुंची वह नगर कोतवाल से कुछ विशेष जानकारी पर चर्चा की जैसे कि दहेज लेने वह देने से संबंधित छात्राएं अपनी सुरक्षा कैसे करें सहित अन्य बातों पर चर्चा की। इस बाबत नगर कोतवाल दीनदयाल पाण्डेय ने उक्त छात्राओं को काफी विस्तार से सारी बातें समझा कर जागरूक किया। नगर कोतवाल ने बताया कि अगर कोई आपको फोन कर कहता है कि आपकी लॉटरी लगी है और फोन पर आए हुए ओटीपी को बताइए तो कभी भी ओटीपी को न बताएं। अगर बार-बार कोई आपकी परेशान करता है तो तत्काल कोतवाली पुलिस को इसकी सूचना दें। हमारी पुलिस सदैव आप लोगों की सेवा हेतु तत्पर है। वहीं नगर कोतवाल की बतायी हुई बातों से छात्रायें संतुष्ट दिखी।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read