जन समस्याओं का करें गुणवत्तापूर्ण निस्तारण: डीएम
शिवमंगल अग्रहरि
चित्रकूट। जिलाधिकारी अभिषेक आनन्द नित्य की भांति कलेक्ट्रेट में आयोजित हो रहे जनता दर्शन में ग्रामीणांचलों में रह रहे दूर-दराज से आए हुए फरियादियों से सीधे मुखातिब होते उनकी समस्याओं को गंभीरता पूर्वक सुनते हुए। मौके पर समस्याओं से संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को दूरभाष के माध्यम से जल्द से जल्द निस्तारण के सख्त निर्देश देते हुए कहा कि आम जनमानस की जनसमस्याओं को सभी अधिकारीगण, कर्मचारीगण गंभीरता से लें और भूमि विवाद मामले में बेहद संवेदनशील रहें एवं मौके पर जाकर भूमि विवाद मामले का निस्तारण करें। जन सुनवाई के दौरान अपर जिलाधिकारी न्यायिक बन्दिता श्रीवास्तव, अपर उपजिलाधिकारी सौरभ यादव आदि अधिकारीगण मौजूद रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।










