महिला का पर्स रिक्शा में छूटा, चालक निकल लिया
भण्डारी चौकी प्रभारी की सक्रियता से मिला पर्स
तेजस टूडे ब्यूरो
संजय शुक्ला
जौनपुर। शहर कोतवाली थाना क्षेत्र के भंडारी पुलिस चौकी अंतर्गत निवासी महिलका खान पत्नी रिजवान खान जब अपने बच्चों को रिजवी लर्नर्स स्कूल छोड़ने गई तो उनका पर्स जिसमें 5000 रुपए थे, ऑटो रिक्शा में गिर गया।
जब महिला को याद आया तो वह स्कूल से बाहर निकली तब तक रिक्शा वाला जा चुका था। महिला ने भंडारी पुलिस चौकी पर जाकर प्रार्थनापत्र दिया कि मेरा पर्स ऑटो रिक्शा में गिर गया है। इस पर चौकी प्रभारी भण्डारी ओम प्रकाश पांडेय तत्काल अपनी सक्रियता दिखाते हुए जांच में जुट गये तभी ऑटो रिक्शा चालक मिल गया। उसका नाम रामचंद्र यादव पुत्र हरिदास यादव है। चौकी प्रभारी ने उक्त महिला को बुलाकर उनका पर्स वापस कराया और मामले को खत्म करा दिया।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।













