Homeशामलीजुमे की नमाज को लेकर चौकन्ना रहा पुलिस-प्रशासन

जुमे की नमाज को लेकर चौकन्ना रहा पुलिस-प्रशासन

जुमे की नमाज को लेकर चौकन्ना रहा पुलिस-प्रशासन

दीपक कुमार
कैराना, शामली। कैराना में जुमे की नमाज शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हो गई। इस दौरान पुलिस-प्रशासन पूरी तरह चौकन्ना नजर आया। सुरक्षा-व्यवस्था के मद्देनजर मस्जिदों के बाहर पुलिस फोर्स तैनात किया गया था।
इजरायल व हमास के बीच चल रही जंग के मद्देनजर प्रदेश भर के पुलिस-प्रशासन को अलर्ट मोड़ पर रखा गया है। मुख्यमंत्री ने सरकार के स्टैंड के खिलाफ जाकर फिलिस्तीन अथवा हमास के समर्थन में कोई टिप्पणी या प्रदर्शन करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही के निर्देश दिए गए है। इसी के चलते एक दिन पूर्व कोतवाली प्रभारी वीरेंद्र कसाना ने जुमे की नमाज को लेकर पुलिस व पीएसी बल के साथ में कस्बे में पैदल मार्च किया था। उन्होंने लोगो से किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न देकर आपसी सौहार्द बनाए रखने की अपील की थी। शुक्रवार को कैराना क्षेत्र में जुमे की नमाज के दृष्टिगत सतर्कता बरती गई। कस्बेे में स्थित जामा मस्जिद समेत विभिन्न स्थानों पर पुलिसबल तैनात रहा। आसपास की गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी गई। पुलिस-प्रशासन की सजगता के चलते जुमे की नमाज शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गई। कोतवाली प्रभारी का कहना है कि कस्बे व क्षेत्र में जुमे की नमाज शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुई है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

सूर्य प्रकाश सिंह 'मुन्ना' की तरफ से समस्त जनपदवासियों को नवरात्रि, दशहरा, दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read