HomeVaranasiअराजक तत्वों ने खेल मैदान का दर्जनों पिलर गिराया

अराजक तत्वों ने खेल मैदान का दर्जनों पिलर गिराया

अराजक तत्वों ने खेल मैदान का दर्जनों पिलर गिराया

जांच कर होगी कड़ी कार्रवाई: एसएचओ
विवेक राय
दानगंज, वाराणसी। एक तरफ सरकार जहां सर्वांगीण विकास हेतु प्रत्येक गांव में खेल मैदान बनाने हेतु लाखों रुपये खर्च कर रही है वही कुछ अराजक तत्व सरकार की योजनाओं को मूर्त रूप देने में अड़ंगा लगाने से बाज नहीं आ रहे हैं। इसी क्रम में चोलापुर थाना क्षेत्र के बबियांव ग्राम में निर्माणाधीन खेल मैदान का ईंट से बना 35 पिलर अराजकता तत्वों ने शुक्रवार रात्रि क्षतिग्रस्त कर दिया।

प्रधान प्रतिनिधि सौरभ रघुवंशी ने बताया कि सरकार की मंशा के अनुरूप उक्त खेल मैदान ग्राम पंचायत निधि से मनरेगा योजना के अंतर्गत निर्माणाधीन है। मामले में चोलापुर पुलिस को संबंधित आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करने के लिए प्रार्थना पत्र दिया गया है। प्रभारी निरीक्षक चोलापुर दुर्गेश मिश्रा ने बताया कि खेल मैदान का पिलर गिराने का मामला संज्ञान में आया है। मामले की जांच की जा रही है। सरकारी कार्य में बाधा डालने वाले दोषी के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read