HomeTrendingचंदौली पुलिस ने दीपावली पर मोबाइल स्वामियों को दी खुशियों की सौगात

चंदौली पुलिस ने दीपावली पर मोबाइल स्वामियों को दी खुशियों की सौगात

  • चंदौली पुलिस ने दीपावली पर मोबाइल स्वामियों को दी खुशियों की सौगात

  • खोये मोबाइल वापस लौटाकर लोगों के चेहरों पर लौटायी मुस्कान

तेजस टूडे ब्यूरो
दीपक कुमार
मुगलसराय, चन्दौली। पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल द्वारा जनसुनवाई के माध्यम से प्राप्त खोये मोबाइलों से सम्बन्धित प्रार्थना पत्रों का संज्ञान लेते हुए सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से प्राप्त जानकारी के आधार पर जनपद के विभिन्न थानों की पुलिस टीमों को गुमशुदा मोबाइलों की बरामदगी हेतु निर्देशित किया गया।
मोबाइल की बरामदगी हेतु गठित पुलिस टीमों व स्वाट/सर्विलांस टीम की मदद से तकनीकी माध्यमों का प्रयोग करते हुए सतत् प्रयास के फलस्वरूप विभिन्न स्थानों से गुम/खोये कुल 111 मल्टीमीडिया मोबाइल को सफलतापूर्वक ट्रेस कर बरामद किया गया। पुलिस अधीक्षक द्वारा शिविर पुलिस लाइन के नवीन सभागार कक्ष में बरामदशुदा मोबाइल को उनके वास्तविक स्वामियों को सुपुर्द किया गया। अपने खोये मोबाइल वापस पाकर स्वामियों के चेहरों पर खुशी लौट आयी जिन्होंने चन्दौली पुलिस के इस सराहनीय कार्य की प्रशंसा भी किया।

बरामदगी में शामिल पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक स्वाट-निरीक्षक रामजनम यादव, प्रभारी सर्विलांस-उ0नि0 आशीष मिश्रा, हे0का0 अरविंद भारद्वाज, हे0का0 आनंद सिंह, हे0का0 राणा प्रताप सिंह, हे0का0 रामानंद यादव, हे0का0 आशुतोष सिंह, हे0का0 सतीश पटेल, हे0का0 दीपक मिश्रा, हे0का0 आदित्य पाण्डेय, हे0का0 प्रेम प्रकाश यादव, हे0का0 मन्टू सिंह, का0 नीरज तिवारी, का0 अजीत सिंह, का0 अमित सिंह, का0 महेश यादव, का0 मनीष कुमार, का0 गणेश तिवारी, का0 मनोज यादव, .का0 संदीप कुमार शामिल रहे।

 

 

 

 

Must Read