HomeTrendingडीएम—एसपी ने इकौना में किया पैदल मार्च, शान्तिपूर्ण ढंग से त्योहार मनाने...

डीएम—एसपी ने इकौना में किया पैदल मार्च, शान्तिपूर्ण ढंग से त्योहार मनाने की हुई अपील

  • डीएम—एसपी ने इकौना में किया पैदल मार्च, शान्तिपूर्ण ढंग से त्योहार मनाने की हुई अपील

तेजस टूडे ब्यूरो
एम अहमद
श्रावस्ती। दीपावली के दृष्टिगत जनपद में शांति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने हेतु जिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग एवं पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी द्वारा थाना इकौना क्षेत्रांतर्गत कस्बा इकौना के प्रमुख बाजारों एवं भीड़—भाड़ वाले क्षेत्रों में पुलिस बल के साथ पैदल मार्च (फुट पेट्रोलिंग) किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने बाजारों एवं प्रमुख मार्गों पर भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुये आम जनमानस एवं व्यापारियों से संवाद स्थापित कर उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाया। अधिकारियों ने सभी से दीपावली का पर्व आपसी प्रेम, भाईचारे एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने तथा शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस-प्रशासन का सहयोग करने की अपील किया।
इस दौरान संबंधित अधिकारियों को पर्व के दृष्टिगत सतर्क दृष्टि बनाए रखने, संवेदनशील स्थलों एवं भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखने तथा पर्याप्त पुलिस बल की मुस्तैदी सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इस दौरान उपजिलाधिकारी इकौना, क्षेत्राधिकारी इकौना आलोक सिंह, प्रभारी निरीक्षक थाना इकौना सहित भारी संख्या में पुलिस बल उपस्थित रहा। श्रावस्ती पुलिस ने अपील किया कि दीपावली का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाएं, शांति एवं सौहार्द बनाए रखें। आपकी सुरक्षा श्रावस्ती पुलिस की प्राथमिकता है।

 

 

 

 

Must Read