HomeTrendingजन समाजसेवा संस्था ने बंदी छोड़ दिवस एवं दीपावली पर कुष्ठ आश्रम...

जन समाजसेवा संस्था ने बंदी छोड़ दिवस एवं दीपावली पर कुष्ठ आश्रम लखनऊ में में किया सेवा कार्य

  • जन समाजसेवा संस्था ने बंदी छोड़ दिवस एवं दीपावली पर कुष्ठ आश्रम लखनऊ में में किया सेवा कार्य

तेजस टूडे ब्यूरो
आरएल पाण्डेय
लखनऊ। बंदी छोड़ दिवस एवं दीपावली पर हर वर्ष की भांति आदर्श कुष्ठ आश्रम, एल.डी. ए. कालोनी में रह रहे कुष्ठ रोगियों एवं उनके परिजनों के लिए जन समाजसेवा संस्था की ओर से ज्ञानी अनेक सिंह ने सभी के स्वास्थ्य एवं लंबी उम्र की अरदास किया एवं संस्था द्वारा उन्हें कपड़े, मिठाइयां, फल और त्यौहार संबंधी सामग्रियों का वितरण किया।
संस्थाध्यक्ष सरदार रनजीत सिंह ने आदर्श कुष्ठ आश्रम एल.डी.ए. कॉलोनी लखनऊ के अध्यक्ष शिवनंदन पासवान एवं सचिव किशन शाह एवं कार्य कर रहे सभी कर्मचारियों को बंदी छोड़ दिवस एवं दीपावली की बधाई देते हुये कहा कि हम परमात्मा के ऋणी हैं जिसने इस जन्म में आप सभी की सेवा करने का बहुत थोडा़ हिस्सा संस्था के सदस्यों की झोली में डाला है।
महामंत्री सरदार वीरेंद्र सिंह ने सभी देशवासियों को दीपावली की शुभकामना देते हुए कहा कि संस्था द्वारा हर त्यौहार पर आप सभी लोगों से भेंट होती है जिसे देखकर हर परेशानी से लड़कर अपने जीवन को कैसे सरलता, संतोष, विनम्रता से जिया जाता है जिसका आप सभी एक बड़ा उदाहरण है।
तदोपरांत संस्था के कर्मठ सदस्य सुनील अग्रवाल ने वहां रह रहे परिवारों में कपड़े, मिठाइयां, फल एवं त्योहार से संबंधित अन्य सामग्रियों का वितरण किया। रेनू श्रीवास्तव समाजसेविका ने कहा कि शरीर नाशवान है। केवल ईश्वर आपके द्वारा किए गए कार्य को देखा है, आपके द्वारा बनाई गई संपत्ति को नहीं। आश्रम के अध्यक्ष शिवानंद पासवान ने संस्था से जुड़े सभी लोगों का धन्यवाद करते हुए कहा कि आप द्वारा दी जा रही सेवा सब सेवाओं से उत्तम है। 11 वर्षों से आपकी संस्था का पूर्ण योगदान हम लोगों को प्राप्त हो रहा है जिसके लिए संस्था के सभी सदस्यों का आभार प्रकट करते हुए संस्था के सभी सदस्यों का धन्यवाद किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में दीपक गुरुनानी, स0 कुलदीप सिंह, अमन सिंह, स0 मनरीत सिंह, सo बलवंत सिंह आदि का सहयोग रहा।

 

 

 

 

Must Read