Homeहरदोईअध्यक्ष माटी कला बोर्ड ने जागरूकता शिविर का किया शुभारम्भ

अध्यक्ष माटी कला बोर्ड ने जागरूकता शिविर का किया शुभारम्भ

अध्यक्ष माटी कला बोर्ड ने जागरूकता शिविर का किया शुभारम्भ

अमित त्रिवेदी
हरदोई। जिला ग्रामोद्योग अधिकारी सुष्मिता सिंह ने बताया कि एक दिवसीय माटीकला जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन भूरज सेवा संस्थान, महोलिया शिवपार सीतापुर रोड-हरदोई में हुआ। मुख्य अतिथि अध्यक्ष उ0प्र0 माटी कला बोर्ड ओम प्रकाश गोला प्रजापति ने जागरूकता शिविर में फीता काटते हुये दीप प्रज्वलित करके जागरूकता शिविर का शुभारम्भ किया तथा महात्मा गाँधी के चित्र पर ओम प्रकाश गोला प्रजापति, राम सुफल पाल, जिला अग्रणी बैंक प्रबन्धक, मंत्री अशोक उपाध्याय भूरज सेवा संस्थान ने माल्यार्पण करके किया। अध्यक्ष ने मिट्टी उत्पादों के उपयोग को बढ़ावा देने तथा साथ ही मिट्टी के पात्रों की उपयोगिता तथा मिट्टी में निहित गुणों का वर्णन किया। अध्यक्ष ने कहा कि मिट्टी के पात्रों का अधिक से अधिक उपयोग किया जाय। उन्होंने माटीकला योजनाओं से सम्बन्धित जानकारी देते हुये उत्कृष्ट कार्य करने वाले कारीगरों की सराहना की। जागरूकता शिविर में जिला ग्रामोद्योग कार्यालय हरदोई के कर्मचारी बालक राम (सहा0वि0अधि० द्वितीय), राम शरण (प्रधान सहायक) एवं अजीत वर्मा (कम्प्यूटर आपरेटर) आदि उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read