Homeरायबरेलीशान्ति व सौहार्द के साथ मनायें नवरात्रि व दशहरा का पर्व: सीओ

शान्ति व सौहार्द के साथ मनायें नवरात्रि व दशहरा का पर्व: सीओ

शान्ति व सौहार्द के साथ मनायें नवरात्रि व दशहरा का पर्व: सीओ

त्योहारों को लेकर नसीराबाद थाने में शान्ति समिति की हुई बैठक
संदीप पाण्डेय
नसीराबाद, रायबरेली। शारदीय नवरात्र व दशहरा दीपावली पर्व को शांतिपूर्ण व आपसी सौहार्द के साथ मनाए जाने के लिए शनिवार को नसीराबाद थाने में शान्ति समिति की बैठक हुई। इस मौके पर पर्व के दौरान बिजली, पानी व साफ सफाई पर विशेष ध्यान देने की मांग उठी। अफसरों ने सभी से मिल—जुलकर पर्व मनाने की अपील की। उपजिलाधिकारी सलोन आशुतोष राय व क्षेत्राधिकारी सलोन वंदना सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक को संबोधित करते हुए एसडीएम ने कहा कि कोई भी आयोजक नई जगह पर मूर्ति स्थापित नहीं करेगा। जो पूर्व में चिह्नित स्थान है, उसी स्थान पर मूर्ति रखें। सीओ ने कहा कि सभी लोग आपसी सौहार्द के साथ त्यौहार मनाएं, त्यौहारों पर आराजकता फैलाने वालों पर सख्त कार्यवाही की जाएगी। आयोजक पंडालों में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम रखें। बिजली के कटे तारों का विशेष ध्यान रखें। पंडालों में किसी भी प्रकार की समस्या होने पर आयोजक पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी। बैठक में लोगों ने प्रमुख देवी मंदिरों, पंडालों में सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए जाने और सुबह शाम बिजली व पेयजल आपूर्ति कराने की मांग की। अफसरों ने बिजली, पानी व सुरक्षा व्यवस्था बेहतर रखने का भरोसा दिया।
इस अवसर पर प्रभारी निरीक्षक राम लखन पटेल, ईओ नगर पंचायत नसीराबाद राकेश सरोज, वरिष्ठ उपनिरीक्षक विवेक त्रिपाठी, राजमणि,जागेश्वर त्रिपाठी, दयाशंकर पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि मो. हारून, प्रधान राजाराम यादव, प्रधान प्रतिनिधि अखिलेश मिश्र, पिंकू साहू, श्याम जी, डा. श्याम सुंदर तिवारी, गोविंद प्रसाद मौर्य, पवन श्रीवास्तव समेत नसीराबाद पुलिस टीम मौजूद रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read