क्राफ्ट कटिंग के लिये अशोका पहुंचीं सीडीओ
अब्दुल शाहिद
बहराइच। जनपद में खरीफ सीजन में धान की उपज का जायजा लेने के उद्देश्य से बृहस्पतिवार को मुख्य विकास अधिकारी रम्या आर. धान की क्राफ्ट कटिंग के लिए विकास खण्ड चित्तौरा के ग्राम अशोका पहुंचकर ग्राम के किसान तीरथराम, बच्चाराम, जानकी व महराजदीन उर्फ दिनेश के खेत पर पहुंचकर धान की क्राफ्ट कटिंग कराकर उपज का जायजा लिया। क्राफ्ट कटिंग में 1 बिसवा में 23.06 किलों ग्राम धान की उपज प्राप्त हुई। इस मौके पर उन्होंने किसानों को सुझाव दिया कि फसल अवशेष पराली को जलाये नहीं। इससे खेत में रहने वाले मित्र कीट नष्ट हो जाते हैं जिससे भूमि की उर्वरा शक्ति प्रभावित होती है। पराली को डी कम्पोजर के साथ सड़ाकर कम्पोस्ट खाद्य बनायें। इससे खेत की उर्वरा शक्ति में वृद्धि होगी जिससे उपज में बढ़ोत्तरी एवं किसानों की आय में भी वृद्धि होगी। उन्होंने यह भी सुझाव दिया कि किसान भाई अपनी फसल अवशेष को रिसिया मोड़ स्थित विपुल इन्ड्रस्टीज में बिक्री कर अतिरिक्त आय अर्जित कर सकते हैं या नजदीकी गौशाला को दान कर पुण्य के भागीदार बन सकते हैं। फसल अवशेष जलाने से पर्यावरण प्रभावित होता है जिससे आमजन के स्वास्थ्य पर विपरित प्रभाव पड़ता है और नाना प्रकार की बीमारियां पैदा होने का खतरा बन सकता है। इस अवसर पर अन्य सम्बन्धित मौजूद रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।


















