मुख्यमंत्री कम्पोजिट विद्यायलय का सीडीओ ने किया निरीक्षण

  • मुख्यमंत्री कम्पोजिट विद्यायलय का सीडीओ ने किया निरीक्षण

तेजस टूडे ब्यूरो
चित्रकूट। मुख्य विकास अधिकारी डी.पी. पाल ने जनपद में निर्माणाधीन मुख्यमंत्री मॉडल कम्पोजिट विद्यालय परियोजना का मंगलवार को निरीक्षण किया गया। इस दौरान संबंधित विभागीय अधिकारियों एवं कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधियों को परियोजना के प्रत्येक घटक का निर्माण निर्धारित तकनीकी मानकों के अनुरूप, उच्च गुणवत्ता एवं समयबद्धता के साथ पूर्ण कराने के निर्देश दिए गए। मुख्यमंत्री मॉडल कम्पोजिट विद्यालय प्रदेश सरकार की अत्यंत महत्वाकांक्षी एवं प्राथमिकता वाली परियोजनाओं में सम्मिलित है, इसलिए निर्माण कार्य में गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा। कार्यदायी संस्था को निर्देशित किया कि परियोजना के सभी निर्माण कार्यों में मानक सामग्री का प्रयोग सुनिश्चित किया जाए तथा प्रत्येक चरण की नियमित मॉनिटरिंग करते हुए निर्धारित समय सीमा के भीतर कार्य पूर्ण कराया जाए। निरीक्षण के समय लगभग 40 श्रमिक कार्य करते हुए पाए गए। कार्यदायी संस्था उत्तर प्रदेश प्रोजेक्ट्स कॉर्पोरेशन बांदा द्वारा जनपद में मुख्यमंत्री मॉडल योजना के अंतर्गत मुख्यमंत्री मॉडल कम्पोजिट विद्यालय का निर्माण कराया जा रहा है। यह परियोजना बेसिक शिक्षा विभाग से संबंधित है जिसके लिए शासन द्वारा रू. 2434.08 लाख की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई है। परियोजना का कार्य बीते 10 जून 2025 से प्रारम्भ किया गया है जिसे आगामी 9 मई 2027 तक पूर्ण किए जाने का लक्ष्य निर्धारित है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

 

 

 

 

 

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

 

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA