बछगांव के लाल सेना से निवृत्त, जिपं अध्यक्ष के भाई ने किया स्वागत
देशभक्ति एवं अनुशासन की मिसाल हैं हमारे सैनिक: देवी सिंह
तेजस टूडे ब्यूरो
आरके धनगर
मथुरा। राष्ट्र सेवा की गौरवपूर्ण एवं समर्पित सेवाओं के उपरांत भारतीय सेना से सेवानिवृत्त होकर लौटे ग्राम पंचायत बछगांव के नगला देविया निवासी वीर सैनिक बबलू कुमार का क्षेत्र में जोरदार स्वागत किया गया। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष किशन चौधरी के बड़े भाई और वरिष्ठ सामाजिक नेता देवी सिंह (डीएम) ने उन्हें स्मृति चिह्न और पटका पहनाकर सम्मानित किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना किया।
इस मौके पर देवी सिंह ने सेवानिवृत्त सैनिक बबलू कुमार के उत्कृष्ट योगदान, अटूट अनुशासन एवं देशभक्ति की सराहना किया। साथ ही कहा कि देश की सीमा पर रहकर माँ भारती की सेवा करने वाले वीर सैनिकों का सम्मान करना हम सभी का परम कर्तव्य और गौरव है। बबलू जी ने अपनी समर्पित सेवाओं से न केवल अपने परिवार का, बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनका अनुशासित जीवन युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। इस दौरान पूरा माहौल भारत माता की जय और वीर सैनिक के समर्थन में गगनभेदी नारों से गुंजायमान हो उठा। कार्यक्रम में उपस्थित सभी गणमान्य लोगों ने बबलू जी के उत्तम स्वास्थ्य, सुखमय व दीर्घायु जीवन की मंगलकामनाएं प्रेषित कीं।
सेना के इस गौरवपूर्ण सम्मान समारोह में मुख्य रूप से जीवन पहलवान, तेजपाल प्रधान, रुस्तम सिंह, मुकेश काका, मुरारी सिंह, जगदीश सिंह, कृष्णा कुंतल, श्वेटरन्स इंडिया के सम्मानित पदाधिकारीगण एवं भारी संख्या में स्थानीय ग्रामवासी मौजूद रहे। अंत में सेवानिवृत्त होकर लौटे वीर सैनिक बबलू कुमार ने इस स्वागत और सम्मान के लिए जिला पंचायत अध्यक्ष परिवार, वेटरन्स इंडिया की टीम और सभी ग्रामवासियों का सहृदय आभार व धन्यवाद व्यक्त किया।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।









600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA







