Category: Chhattisgarh

  • बांध में पानी न होने से किसान हुए परेशान

    बांध में पानी न होने से किसान हुए परेशान

    बांध में पानी न होने से किसान हुए परेशान

    कम पानी वाली फसल बुआई की अपील
    शिवमंगल अग्रहरि
    चित्रकूट। कुदरत की मार झेल रहे किसानों के लिए अब जिले के बांधों में कम जलाशय भी मुसीबत बना हुआ है। नहरों के सहारे रबी फसल बुआई की आस लिए किसानों को निराशा हाथ लगने वाली है। जिससे पानी के अभाव में किसानों के रबी फसल बुआई के लिए तैयार खेतों पर सूखने का खतरा मंडरा रहा है। ऐसे में सिंचाई विभाग के नोडल अधिकारी अधिशाषी अभियंता आशुतोष कुमार ने केवल नहर प्रणाली के सहारे सिंचाई पर निर्भर किसानों से कम पानी वाली फसल की बुआई एवं खुद के सामर्थ्य के अनुसार फसल बुआई करने की अपील की है।
    अधिशाषी अभियंता आशुतोष कुमार ने बताया कि इस बार मानसून अवधि में कम वर्षा होने के कारण बरुआ बांध,ओहन बांध एवं रसिन बांध में जलाशय की कमी है। उन्होंने बताया कि इस बार रबी फसल सिंचाई के लिए बरुआ बांध में कुल 17 फीसदी, ओहन बांध में कुल 14 फीसदी एवं रसिन बांध जलाशय में कुल 37 फीसदी ही पानी की उपलब्धता है। ऐसी स्थिति में बरुआ बांध से नहर संचालन लगभग 15 दिन, ओहन बांध से 14 दिन एवं रसिन बांध से लगभग 43 दिन ही पानी की उपलब्धता प्रस्तावित नजर आ रही है। जिसके चलते इस बार रबी फसल गेहूं की पूरी सिंचाई कराने में असमर्थ प्रतीत हो रहा है। ऐसी स्थित में अधिशाषी अभियंता ने संबंधित बांधो से प्रभावित किसानों को अवगत कराते हुए नहर प्रणाली के माध्यम से सिंचाई के लिए उपलब्ध पानी के अनुसार कम पानी वाली फसलों की बुआई करने साथ ही अपनी सामर्थ के अनुसार सिंचाई व्यवस्था करके रबी फसल की बुआई करने की अपील की है। पानी के अभाव में किसानों के तैयार खेत न सूखे और रबी फसल की बुआई बाधित न हो इसके लिए सिंचाई विभाग ने किसानों से स्प्रिंकलर सेट या निजी नलकूपों के माध्यम से सिंचाई करने के लिए भी अपील की है।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

    सूर्य प्रकाश सिंह 'मुन्ना' की तरफ से समस्त जनपदवासियों को नवरात्रि, दशहरा, दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं

    Jaunpur News: Two arrested with banned meat

    JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

  • डीएम की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई पुनरीक्षण समिति की बैठक

    डीएम की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई पुनरीक्षण समिति की बैठक

    डीएम की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई पुनरीक्षण समिति की बैठक

    अब्दुल शाहिद
    बहराइच। कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित जिला स्तरीय पुनरीक्षण एवं क्रियान्वयन समिति की बैठक के दौरान जिलाधिकारी मोनिका रानी ने प्रधानमंत्री मुद्रा योजना, जीवन ज्योति बीमा योजना, सुरक्षा बीमा योजना, अटल पेंशन योजना, जनधन इत्यादि योजनाओं की समीक्षा करते हुए निर्देश दिया कि यह योजनाएं मा. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा देश के आर्थिक विकास एवं देशवासियों के सुरक्षा कवच को ध्यान में रख कर बनाई गयी महत्वपूर्ण योजनाएं हैं।

    सम्बन्धित बैंक प्राथमिकता के आधार इन योजनाओं हेतु निर्धारित लक्ष्यों को पूरा करें। लीड बैंक प्रबन्धक को निर्देश दिया गया कि इन योजनाओं में जिन बैंकों की प्रगति संतोषजनक नहीं है इनसे समन्वय कर योजनाओं की प्रगति में सुधार लाया जाय।

    रोज़गारपरक योजनाओं यथा प्रधानमंत्री स्वानिधि योजना, प्रधानमंत्री रोज़गार सृजन कार्यक्रम, मुख्यमंत्री युवा स्वरोज़गार योजना, राष्ट्रीय आजीविका मिशन, ओडीओपी, मुख्यमंत्री ग्राम रोज़गार योजना, पशुपालन व मत्स्यपालन से सम्बन्धित योजनाओं तथा सरकार द्वारा प्रायोजित विभिन्न्न ऋण योजनाओं की समीक्षा के दौरान बैंकों को निर्देश दिये गये कि योजनान्तर्गत निर्धारित लक्ष्य के अनुसार ऋण वितरण कराना सुनिश्ति करें, ताकि अधिक से अधिक लोगों को रोज़गार के अवसर मिल सकें।

    बैठक का संचालन करते हुए अग्रणी जिला प्रबंधक ने बताया कि जनपद का मार्च 2023 का ऋणजमानुपात 79.11ः रहा जो भारतीय रिजर्व बैंक के मानक 60ः से काफी अधिक है एवं वार्षिक ऋण योजना 2022-23 में एवं सरकार द्वारा प्रायोजित सभी योजनाओं/स्कीमों में जनपद ने लक्ष्य के सापेक्ष उत्तम प्रगति की है जो 100 प्रतिशत से भी अधिक है। इसके साथ ही आई.जी.आर.एस. पोर्टल पर भी वर्तमान में न तो कोई शिकायत लम्बित है और न ही डिफॉल्ट की श्रेणी में है।

    जिलाधिकारी ने इस स्थिति पर बैठक में उपस्थित सभी सहभागी बैंकों की प्रशंसा करते हुए कहा कि इसी प्रकार की प्रगति को बनाये रखें। डीएम ने बैकों को सुझाव दिया कि जनसमस्याओं के समयबद्ध एवं गुणवत्तापरक निस्तारण को शीर्ष प्राथमिकता प्रदान करें, प्रयास इस बात का किया जाए कि कोई भी शिकायत डिफाल्ट की श्रेणी में न जाने पाए। बैठक के दौरान बैंक एटीएम एवं बैंक मित्र, केसीसी, वित्तीय समावेशन सहित अन्य योजनाओं की समीक्षा करते हुए सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये।

    बैठक का संचालन लीड बैंक प्रबन्धक जितेन्द्र नाथ श्रीवास्तव ने किया। इस अवसर पर डिप्टी कलेक्टर डॉ. पूजा यादव, उपायुक्त एन.आर.एल.एम. रामेन्द्र कुशवाहा, जिला कृषि अधिकारी सतीश पाण्डेय, उपायुक्त उद्योग वीरेंद्र कुमार सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी तथा सहभागी बैंकों के प्रतिनिधि व अन्य सम्बन्धित मौजूद रहे।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

    Jaunpur News: Two arrested with banned meat

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

  • 7 साल की बच्ची से चचेरे भाई ने किया रेप

    7 साल की बच्ची से चचेरे भाई ने किया रेप

    7 साल की बच्ची से चचेरे भाई ने किया रेप

    छत्तीसगढ़। कवर्धा (कबीरधाम) में सोमवार को 7 साल की बच्ची से उसके ही 17 साल के भाई ने दुष्कर्म किया। आरोपी चचेरा भाई साथ खेलने का झांसा देकर बच्ची को अपने घर ले गया और वहां दुष्कर्म किया। इस बीच बच्ची की मां पहुंच गई और उसने आरोपी को देख लिया। शोर मचाने पर आसपास के लोग पहुंच गए, लेकिन आरोपी भाग निकला। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और बच्ची को मेडिकल के लिए भेजा गया। देर रात पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया है। उसे बाल संरक्षण गृह भेज दिया गया है।
    जानकारी के मुताबिक, सिटी कोतवाली क्षेत्र के कांपा गांव निवासी 7 साल की बच्ची को सोमवार शाम उसी का चचेरा भाई खेलने का झांसा देकर साथ में घर ले गया। बताया जा रहा है कि उस समय आरोपी के घर में कोई नहीं था। काफी देर तक बच्ची नहीं आई तो उसकी मां ढूंढती हुई आरोपी के घर तक पहुंच गई। वहां खिड़की से नजर पड़ी तो देखा कि बच्ची से आरोपी दुष्कर्म कर रहा था। इस पर उसकी मां ने शोर मचाया। आवाज सुनकर आसपास के लोग पहुंचे तो आरोपी वहां से भाग निकला।
    इसके बाद लोग एकत्र हो गए और परिजनों के साथ कोतवाली पहुंच गए। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने दुष्कर्म और पॉक्सो के तहत मामला दर्ज कर लिया है। इसके बाद आरोपी की तलाश शुरू की गई। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने देर रात उसे भी पकड़ लिया। अगले दिन मंगलवार को उसे मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया, जहां से बाल संरक्षण गृह भेज दिया गया है। ऐसा बताया जा रहा है कि आरोपी ने पहले भी एक बार बच्ची से दुष्कर्म कर चुका है। डर के कारण बच्ची ने यह बात किसी से नहीं बताई।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

    RK Hospital And Blood Component Center

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

    Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

    Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

    पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

    Jaunpur News: Two arrested with banned meat