Category: Mau

  • 10 दिवसीय अभियान में कैलेण्डर तिराहे से हटवाये गये अतिक्रमण

    10 दिवसीय अभियान में कैलेण्डर तिराहे से हटवाये गये अतिक्रमण

    10 दिवसीय अभियान में कैलेण्डर तिराहे से हटवाये गये अतिक्रमण

    तेजस टूडे ब्यूरो
    संतोष जायसवाल
    मऊ। मऊ पुलिस प्रशासन द्वारा चलाए जा रहे 10 दिवसीय अभियान के क्रम में मोहम्मदाबाद गोहना में बुधवार को कैलेंडर तिराहे से सड़क पर हुए अतिक्रमण को हटाया गया। दोपहर में प्रभारी निरीक्षक रविंद्रनाथ राय के नेतृत्व में खैराबाद चौकी प्रभारी यशवंत सिंह ने अपनी पूरी पुलिस टीम के साथ कैलेंडर तिराहे पर मऊ जाने वाले मुख्य सड़क, आजमगढ़, घोसी के मुख्य सड़कों पर ठेला, खोमचा, गुमटी लगाकर सड़क के पटरी के दोनों तरफ अतिक्रमण कर लिया गया है।
    इसी के चलते चौराहे पर चारों तरफ सड़कों पर आने—जाने वाले वाहन हुए अतिक्रमण के कारण जाम लग जाता है जिससे आने-जाने वाले राहगीरों को देर तक रुकना पड़ जाता है। इसके लिए पुलिस ने कैलेंडर तिराहा पर पहुंचकर सड़क के पटरियों पर किए गए अतिक्रमण को हटाया। अभियान में महिला उपनिरीक्षक माधुरी सागर, मनोज शर्मा, अर्जुन यादव, योगेंद्र पाल, निर्भय सिंह, सोनू सिंह, बृजेश सिंह, स्वामी मौर्य, अंकित सिंह सहित तमाम पुलिसकर्मी टीम में साथ रहे।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

  • डीएम की अध्यक्षता में त्यौहारों को सकुशल सम्पन्न कराने के दृष्टिगत शान्ति समिति की बैठक

    डीएम की अध्यक्षता में त्यौहारों को सकुशल सम्पन्न कराने के दृष्टिगत शान्ति समिति की बैठक

    डीएम की अध्यक्षता में त्यौहारों को सकुशल सम्पन्न कराने के दृष्टिगत शान्ति समिति की बैठक

    जनपद में 1268 स्थलों पर किया जायेगा होलिका दहन
    होली एवं रमजान को को लेकर जिला प्रशासन ने कसी कमर
    तेजस टूडे ब्यूरो
    संतोष जायसवाल
    मऊ। जिलाधिकारी प्रवीण मिश्र की अध्यक्षता में होली एवं रमजान के त्यौहार को शकुशल संपन्न कराए जाने के दृष्टिगत कलेक्ट्रेट सभागार में जिला शांति समिति की बैठक संपन्न हुई। इस मौके पर जिलाधिकारी ने कहा कि होली एवं रमजान के त्यौहार को सकुशल संपन्न कराए जाने के लिए सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। जनपद में कुल 1268 स्थलों पर होलिका दहन किया जाएगा। होली एवं रमजान का त्यौहार दोनों ही भाईचारे का त्यौहार है। त्यौहार को शकुशल संपन्न कराए जाने के लिए आपसी तालमेल का होना बहुत ही जरूरी है। इसके अलावा उन्होंने कहा कि त्योहार को शकुशल संपन्न कराए जाने में यदि किसी व्यक्ति द्वारा बाधा उत्पन्न किया गया तो उसके विरुद्ध कड़ी से कड़ी कार्रवाई निश्चित रूप से की जाएगी। शहर में जाम की स्थिति से बचने के लिए जिला प्रशासन के तरफ से प्रयास किया जा रहा है। विभिन्न सड़कों का चौड़ीकरण तथा अतिक्रमण को हटाने का कार्य प्रगति पर है। साथ ही उन्होंने कहा कि सड़क दुर्घटना विभिन्न क्षेत्रों में प्रतिदिन हो रही है जिसके लिए उन्होंने जनपद वासियों से अपील किया कि यातायात के नियमों का निश्चित रूप से पालन करें।
    अपर पुलिस अधीक्षक महेश सिंह अत्री ने बताया कि जनपद के समस्त होलिका दहन स्थलों तथा त्योहार के दौरान जुलूस के साथ पुलिस पर्याप्त संख्या में मौजूद रहेगी। शराब बिक्री पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध रहेगा तथा जुलूस में शराब पीकर चलने वालों पर कानूनी कार्रवाई तथा सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों को सीधे जेल भेजने की करवाई निश्चित रूप से की जाएगी।
    अपर जिलाधिकारी सत्यप्रिय सिंह ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को जिला चिकित्सालय एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर डॉक्टरों की उपस्थित तथा एम्बुलेंस की उपलब्धता रखने को कहा। इसके अलावा उन्होंने होली त्यौहार के दृष्टिगत मिठाइयों में मिलावट न हो जिसके लिए उन्होंने व्यापार संघ के अध्यक्ष से अपील किया कि विभिन्न व्यापारियों को मिठाइयों में किसी भी प्रकार की मिलावट न करने दें। यदि ऐसा करते हैं और जांच के दौरान मिलावट मिली तो कानूनी कार्रवाई करते हुए उनकी दुकान को सीज करने तक की कार्रवाई की जाएगी।
    नगर पालिका अध्यक्ष अरशद जमाल ने बताया कि होली त्यौहार के दौरान साफ सफाई, पानी आदि की व्यवस्था पूर्ण रूप से रहेगी। संजय वर्मा ने बताया कि होली जुलूस राजारामपुरा से डोमनपुरा होते हुए सदर चौक पर संपन्न किया जाता है। जुलूस के साथ पुलिस बल की आवश्यकता होगी। मौलाना इस्तेखार एवं मौलाना खुर्शीद ने कहा कि होली का त्योहार बुराई पर अच्छाई की जीत पाना तथा आपसी भाईचारे का त्यौहार है। आपसी मेल मिलाप से त्योहार को मिलकर संपन्न किया जाना हम सबकी जिम्मेदारी है।
    इस दौरान भारत लाल राही, व्यापार संघ के अध्यक्ष उमाशंकर ओमर, पूर्व अध्यक्ष नगर पालिका तैयब पालकी, संजय वर्मा ने जनपद में होली एवं रमजान के त्यौहार को सकुशल संपन्न कराए जाने में अपना पूरा सहयोग करने की बात कहते हुये कहा कि होली त्यौहार के दौरान बिजली, पानी, साफ सफाई, सुरक्षा व्यवस्था एवं एम्बुलेंस आदि की व्यवस्था कर ली जाय तो त्योहार को सकुशल संपन्न कराए जाने में कोई समस्या उत्पन्न नहीं होगी।
    बैठक में नगर मजिस्ट्रेट, अधिशासी अभियंता विद्युत, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग, अधिशासी अभियंता जल निगम, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी, जिलापूर्ति अधिकारी, जिला आबकारी अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी, समस्त खंड विकास अधिकारी, समस्त क्षेत्राधिकारी सहित जिला शांति समिति के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

  • अज्ञात कारणों से गोदाम में डेढ़ महीने में लगी दूसरी बार आग, पुलिस जांच में जुटी

    अज्ञात कारणों से गोदाम में डेढ़ महीने में लगी दूसरी बार आग, पुलिस जांच में जुटी

    अज्ञात कारणों से गोदाम में डेढ़ महीने में लगी दूसरी बार आग, पुलिस जांच में जुटी

    तेजस टूडे ब्यूरो
    संतोष जायसवाल
    मुहम्मदाबाद गोहना (मऊ)। स्थानीय नगर के मुख्य बाजार के मोहल्ला गांधीनगर में सैयाम खान के गोदाम में डेढ़ महीने के अंदर दूसरी बार अज्ञात कारणों से शनिवार को प्रातः 5 बजे आग लग गई जिससे डेढ़ महीने पहले 18 दिसंबर को इस गोदाम में आग लगी थी जिसमें 5 से 6 करोड़ का नुकसान दुकान मालिक को उठाना पड़ा था। इस बार फिर इसी गोदाम में अज्ञात कारणों से लगी यह आग नीचे की दुकान से पहुंचते-पहुंचते ऊपर की गोदाम में जा पहुंची जहां आग की भयंकर लपटों से गोदाम रखे हुए सारे खाने पीने के समान को नष्ट कर दिया। आग की घटना की सूचना पर प्रातः 6 बजे फायर सर्विस की टीम मौके पर पहुंचकर लगभग 3 घंटे के अथक प्रयास के बाद आग को बुझाने में सफल हुई। मौके पर पहुंची फायर सर्विस की टीम ने सीढ़ी लगाकर दो मंजिली पर लगी आग को पानी की बौछारे से आग बुझा रही थी।
    जानकारी के अनुसार शनिवार को प्राप्त लगभग 5 बजे गोदाम मालिक सैयांम खान की पत्नी ने गोदाम के ठीक सामने अपने मकान से सुबह उठकर देखा कि गोदाम के नीचे दुकान में धुआं दिख रहा है जिसने आग लगने का शोर मचाने लगी। इसके बाद आस—पास के मोहल्लेवासी भी हो हल्ला सुनकर अपने घरों से बाहर निकले और देखा कि फिर इनके गोदाम में आग लगी हुई है। आग की घटना की सूचना पर प्रातः लगभग 6 बजे फायर सर्विस के लोग दमकल लेकर मौके पर पहुंच गये। साथ ही नगर पंचायत मुहम्मदाबाद गोहना के चेयरमैन प्रतिनिधि दीपक गुप्ता डायमंड ने भी मौके पर पहुंचकर नगर पंचायत की टीम भी आग बुझाने के लिए नगर पंचायत के पानी टैंकर को लेकर मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में लगी रही। इस आग को बुझाने में मऊ जनपद की कुल तीन फायर सर्विस की पानी के गाड़ी एवं आजमगढ़ जनपद की दो गाड़ी आग बुझाने के लिए लगाई गई। फायर सर्विस की पूरी टीम अथक प्रयास से आग पर लगभग 3 घंटे बाद किसी तरह से काबू पाया गया। जब तक आग पर काबू पाया जाता है तब तक गोदाम मालिक को लगभग 10 लाख रुपए का नुकसान हो चुका था।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

  • राज्यस्तरीय 10 दिवसीय फुटबाल प्रतियोगिता में लखनऊ ने वाराणसी को हराकर ट्राफी पर किया कब्जा

    राज्यस्तरीय 10 दिवसीय फुटबाल प्रतियोगिता में लखनऊ ने वाराणसी को हराकर ट्राफी पर किया कब्जा

    राज्यस्तरीय 10 दिवसीय फुटबाल प्रतियोगिता में लखनऊ ने वाराणसी को हराकर ट्राफी पर किया कब्जा

    तेजस टूडे ब्यूरो
    संतोष जायसवाल
    मोहम्मदाबाद गोहना, मऊ। स्थानीय क्षेत्र के नॉर्मल स्कूल के यंग अंसार स्पोर्टिंग क्लब के मैदान में हो रहे प्रेमा गुप्ता फाउंडेशन के तरफ से आयोजित राज्यस्तरीय 10 दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट में लखनऊ की टीवी टीम ने वाराणसी को हराकर ट्रॉफी पर कब्जा किया। टूर्नामेंट में लखनऊ और डीएलडब्लू वाराणसी के बीच फाइनल टूर्नामेंट खेला गया। फाइनल में लखनऊ की टीम वाराणसी को 2-0 के अंतर से हराकर ट्राफी पर कब्जा कर विजेता बनी। विजेता और उपविजेता बनी।
    कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ प्रवीण मद्धेशिया व उनकी पत्नी डा. मोनिका गुप्ता ने टीम को ट्रॉफी और नगद पुरस्कार देकर खिलाड़ियों को सम्मानित किया। बेहतरीन खेल के लिए लखनऊ टीम के खिलाड़ी अर्नव को मैन ऑफ द मैच और हिमांशु थापा को मैन ऑफ द सीरीज का पुरस्कार दिया। फाइनल मैच में दोनों टीम ने एक दूसरे को शिकस्त देने का भरपूर प्रयास करते रहे।
    रोमांचक मुकाबला होने के बावजूद भी हाफ टाइम तक दोनों टीम में कोई भी गोल करने में सफल नहीं हो सकी। हाफ टाइम होने के बाद खेल शुरू हुआ तो लखनऊ टीम ने वाराणसी के टीम के गोल पोस्ट पर ताबड़तोड़ आक्रमण किया लेकिन गोलकीपर ने कई बेहतरीन बचाव कर गोल होने से रोक दिया। इस बीच हाफ टाइम के 20वें मिनट में लखनऊ के खिलाड़ी अर्नव ने बाई तरफ से शानदार मूव बनाते हुए बेहतरीन गोल कर अपनी टीम को एक गोल से बढ़त दिला दिया।
    एक गोल से बढ़त के बाद लखनऊ ने विपक्षी टीम पर जबरदस्त दबाव बनाया। 31 वें मिनट में लखनऊ के खिलाड़ी अर्नव ने काफी दूर से किक लगाकर गोलकीपर को परास्त करते हुए अपना दूसरा और टीम के लिए भी दूसरा गोल कर दिया और वाराणसी की टीम कोई गोल नहीं कर सकी। इस अवसर पर तमाम लोगों की उपस्थिति रही।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

  • जनप्रतिनिधियों से नियमित संवाद स्थापित कर समस्याओं का निराकरण करें अधिकारी: गिरीश चन्द्र

    जनप्रतिनिधियों से नियमित संवाद स्थापित कर समस्याओं का निराकरण करें अधिकारी: गिरीश चन्द्र

    जनप्रतिनिधियों से नियमित संवाद स्थापित कर समस्याओं का निराकरण करें अधिकारी: गिरीश चन्द्र

    भू—माफिया एवं अपराधियों के खिलाफ करें कड़ी कार्रवाई: राज्यमंत्री
    तेजस टूडे ब्यूरो
    संतोष जायसवाल
    मऊ। जनपद के प्रभारी मंत्री युवा एवं खेल कल्याण विभाग (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव की अध्यक्षता में विकास कार्यों तथा कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में हुई। इस दौरान प्रभारी मंत्री ने सरकार द्वारा संचालित योजनाओं से जनप्रतिनिधियों को अवगत कराने तथा उनसे नियमित संवाद कर समस्याओं का निराकरण करने के निर्देश दिये। विभागवार समीक्षा के दौरान उन्होंने अतिरिक्त ऊर्जा विभाग के प्रभारी अधिकारी को नए आवासों पर सोलर पैनल लगाने तथा निर्धारित लक्ष्य के अलावा नए प्रस्ताव कर शासन से डिमांड कर इस दिशा में कार्य करने के निर्देश दिए। अल्पसंख्यक कल्याण विभाग द्वारा दशमोत्तर छात्रवृत्ति में हार्ड कॉपी जमा न होने पर कुछ आवेदन निरस्त होने के कारण प्रभारी मंत्री ने संस्थाओं से नियमित संपर्क कर ऐसी स्थिति न आने के निर्देश दिये जिससे किसी भी छात्र को छात्रवृत्ति से वंचित होना पड़े। विद्युत विभाग की समीक्षा के दौरान उन्होंने अधिशासी अधिकारियों को वसूली के नाम पर उत्पीड़न न करने को कहा। इसके अलावा एक ही नाम से दो कनेक्शन होने तथा दो बिल जारी होने पर तत्काल एक कनेक्शन समाप्त करने को निर्देश दिए। इसके अलावा सड़क निर्माण कार्य को भी समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण करने को कहा। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की समीक्षा के दौरान एंबुलेंस सेवा 102 एवं 108 का नियमित फिटनेस चेक करने तथा एम्बुलेंस के अंदर स्थित उपकरणों तथा ऑक्सीजन की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने को भी कहा।
    पर्यटन विभाग के कार्यों की समीक्षा के दौरान उन्होंने मुख्य विकास अधिकारी को निगम द्वारा कराए जा रहे कार्यों का स्थलीय परीक्षण कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा। वन विभाग के कार्यों की समीक्षा के दौरान वृक्षारोपण के उपरांत उसका अनुरक्षण सुनिश्चित करने के भी निर्देश माननीय प्रभारी मंत्री जी द्वारा दिए गए। पीडब्ल्यूडी द्वारा निर्माणाधीन सड़कों को गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण करने के भी निर्देश प्रभारी मंत्री द्वारा दिए गए। समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित सामूहिक विवाह योजना की समीक्षा के दौरान निर्धारित लक्ष्य अभी तक पूर्ण न होने पर उन्होंने फरवरी माह में सारे लक्ष्य पूर्ण करने के निर्देश समाज कल्याण अधिकारी को दिए। कानून व्यवस्था की समीक्षा के दौरान उन्होंने पुलिस अधीक्षक को भू माफिया के खिलाफ अभियान चलाने तथा अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा।
    इस दौरान उन्होंने पशुपालन दिव्यांग कल्याण, अल्पसंख्यक कल्याण, बेसिक शिक्षा, माध्यमिक शिक्षा सहित अन्य विभागों की भी समीक्षा बैठक कर आवश्यक निर्देश दिये। बैठक के तत्काल उपरांत उन्होंने प्रेसवार्ता में उपस्थित पत्रकारों द्वारा पूछे गये सवालों का जवाब भी दिया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष मनोज राय, मधुबन विधायक राम विलास चौहान सहित जिलाधिकारी प्रवीण मिश्र, पुलिस अधीक्षक इलमारन, मुख्य विकास अधिकारी प्रशांत नागर, अपर जिलाधिकारी सत्यप्रिय सिंह सहित समस्त जनपद स्तरीय अधिकारी, समस्त उपजिलाधिकारी, समस्त अधिशासी अधिकारी, समस्त खंड विकास अधिकारी आदि उपस्थित रहे।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

  • समारोह आयोजित कर वरिष्ठ लिपिक को दी गई विदाई

    समारोह आयोजित कर वरिष्ठ लिपिक को दी गई विदाई

    समारोह आयोजित कर वरिष्ठ लिपिक को दी गई विदाई

    तेजस टूडे ब्यूरो
    सन्तोष जायसवाल
    मऊ। सिविल कोर्ट के बैठक कक्ष में शनिवार को वरिष्ठ लिपिक विंदेश्वर त्रिपाठी का विदाई समारोह जनपद न्यायाधीश की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। जनपद न्यायाधीश सुनील कुमार ने विदाई समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि विंदेश्वर त्रिपाठी स्पष्टवादी व्यक्ति थे और मेहनत से अपना काम करते थे। मेरी यही कामना है कि यह स्वस्थ रहें। कार्यक्रम में प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय रिजवानुल हक, अपर जनपद न्यायाधीश प्रथम अशोक कुमार, न्यायाधीश हरेंद्र प्रसाद, राजवीर सिंह, जनार्दन यादव एवं अन्य न्यायिक अधिकारीगण रहे। इस दौरान राकेश कुमार श्रीवास्तव अध्यक्ष दीवानी न्यायालय कर्मचारी संघ, रवेंद्र कुमार शर्मा महामंत्री दीवानी न्यायालय कर्मचारी एवं अन्य कर्मचारीगण मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन राजकुमार शाही ने किया।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

  • ट्रेन से युवक की हुई मौत, कारण अस्पष्ट

    ट्रेन से युवक की हुई मौत, कारण अस्पष्ट

    ट्रेन से युवक की हुई मौत, कारण अस्पष्ट

    तेजस टूडे ब्यूरो
    संतोष जायसवाल
    मोहम्मदाबाद गोहना, मऊ। मऊ—शाहगंज रेलखंड पर मोहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के बरहदपुर गांव के रेलवे क्रॉसिंग के पास रविवार को सुबह एक युवक ने अज्ञात कारणों से ट्रेन के सामने कूद कर अपनी यह लीला समाप्त कर ली। जानकारी पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
    प्राप्त जानकारी के मुताबिक थाना सरायलखंसी अछार गांव निवासी 17 वर्षीय आर्यन यादव पुत्र चंदन यादव जो आजमगढ़ रहकर अपने जीजा के पास कंप्यूटर की पढ़ाई कर रहा था। शनिवार को यह युवक आजमगढ़ से चला लेकिन घर नहीं पहुंचा। वह सुबह मुंबई जाने वाली गोदान एक्सप्रेस के सामने कूदकर जान दे दिया।
    घटना की जानकारी किसी ने कोतवाली पुलिस को दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कोतवाली आई तथा युवक की शिनाख्त के लिए पुलिस द्वारा काफी प्रयास करने के बाद लगभग दो घंटे के बाद शिनाख्त हो सकी। पुलिस ने घटना की सूचना परिजनों को देने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

  • राष्ट्रीय महासचिव बनाये जाने पर गृह क्षेत्र में छायी खुशी

    राष्ट्रीय महासचिव बनाये जाने पर गृह क्षेत्र में छायी खुशी

    राष्ट्रीय महासचिव बनाये जाने पर गृह क्षेत्र में छायी खुशी

    तेजस टूडे ब्यूरो
    मऊ। अखिल भारतीय जायसवाल सर्ववर्गीय महासभा के शीर्ष नेतृत्व द्वारा शैलेन्द्र जायसवाल दिल्ली को राष्ट्रीय महासचिव मनोनित करने पर उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकिशोर पापा मोदी सहित वरिष्ठ जनों अजय जायसवाल लखनऊ, अजय कुमार जायसवाल दिल्ली, अशोक जायसवाल इंदौर, प्रदीप भाई जायसवाल बड़ोदरा, प्रकाश चौधरी बड़ी सादड़ी चित्तौड़, ईश्वर चंद्र साव मुंबई आदि के प्रति आभार जताया। साथ ही कहा कि मैं दायित्व का पूर्ण रूप से निर्वहन करने उसके अनुरूप समाज की सर्वांगीण उन्नति और सेवा करने के लिए हमेशा तत्पर रहूंगा। बता दें कि श्री जायसवाल कई सामाजिक संगठनों से जुड़े हुए कई राजनैतिक पदों पर रह चुके हैं। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पूर्व प्रचारक हैं। दिल्ली प्रान्त के संयोजक बजरंग दल (विहिप) के पद पर भी रहे हैं। लोकसभा सांसद एवं पूर्व राज्यमंत्री उत्तर प्रदेश के निजी सचिव भी रह चुके हैं। उत्तर रेलवे एवं उत्तर पूर्व रेलवे के जोनल उपभोक्ता सलाहकार समिति के सदस्य भी रह चुके हैं। वहीं जानकारी होने पर श्री जायसवाल के गृह क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गयी है।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

  • एसडीएम ने जरूरतमन्दों को वितरित किया कम्बल

    एसडीएम ने जरूरतमन्दों को वितरित किया कम्बल

    एसडीएम ने जरूरतमन्दों को वितरित किया कम्बल

    तेजस टूडे ब्यूरो
    संतोष जायसवाल
    मऊ। कड़ाके की ठंड को देखते हुए मऊ जनपद के मोहम्मदाबाद तहसील के अंतर्गत दुर्गा संस्कृत महाविद्यालय अमारी के प्रांगण में गरीब और असहाय निराश्रित लोगों को ठंड से निजात दिलाने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री अरविंद शर्मा के निर्देश पर भाजपा के मंडल अध्यक्ष अर्पित उपाध्याय की अध्यक्षता में कम्बल वितरण कार्यक्रम हुआ।
    उपजिलाधिकारी मोहम्मदाबाद गोहना हेमंत चौधरी ने कम्बल वितरित किया जहां अर्पित उपाध्याय ने संभ्रांत व्यक्तियों को आभार व्यक्त किया। साथ ही कहा कि गरीब और असहाय लोगों के लिए हर समय समर्पित रहता हूं। जब तक हमारे शरीर में जान रहेगा तब तक मैं गरीब, असहाय लोगों का मदद करता रहूंगा।
    इस अवसर पर प्राचार्य विनोद उपाध्याय, विवेक कुमार, समाजसेवी, नरेंद्र तिवारी, राम पुकार प्रजापति, संजीवन सिंह, यशवंत राय, सुमेर राजभर, लेखपाल संघ के अनिल यादव, शिखा सिंह, सिकंदर यादव सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

  • जिला मजिस्ट्रेट ने जारी की साप्ताहिक बन्दी

    जिला मजिस्ट्रेट ने जारी की साप्ताहिक बन्दी

    जिला मजिस्ट्रेट ने जारी की साप्ताहिक बन्दी

    कहा— साप्ताहिक बन्दी के दौरान दुकान खोलने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्यवाही
    तेजस टूडे ब्यूरो
    संतोष जायसवाल
    मऊ। जिला मजिस्ट्रेट मऊ प्रवीण मिश्र ने प्रदेश दुकान एवं वाणिज्य अधिष्ठान 1962 की धारा 8 (2) सपठित उत्तर प्रदेश दुकान एवं वाणिज्य अधिष्ठान नियमावली 1962 के नियम 6 के अंतर्गत प्राप्त अधिकारों का प्रयोग करते हुए नगर पालिका एवं टाउन एरिया क्षेत्र के लिए वर्ष 2025 में परिपालन हेतु निम्नलिखित विवरण के साथ साप्ताहिक बंदी की स्वीकृति प्रदान किये।
    नगर पालिका परिषद मऊ की साप्ताहिक बंदी रविवार को बाल काटने व केश प्रसाधन की दुकानों व आटा चक्की, स्पेलर जैसे हैवी पावर का प्रयोग करने वाले प्रतिष्ठानों को छोड़कर नगर पालिका परिषद मऊनाथ भंजन मऊ के बाल काटने एवं केश प्रसाधन की दुकान की साप्ताहिक बंदी शनिवार को, नगर पालिका परिषद मऊनाथ भंजन मऊ के अंतर्गत आटा चक्की, स्पेलर जैसे हैवी पावर का प्रयोग करने वाले प्रतिष्ठा की साप्ताहिक बंदी मंगलवार को, टाउन एरिया मोहम्मदाबाद गोहना की साप्ताहिक बंदी रविवार को जिसमें बाल काटने व केश प्रसाधन वाले दुकानों को छोड़कर।
    टाउन एरिया मोहम्मदाबाद गोहना मऊ के बाल काटने वाले एवं केश प्रसाधन की दुकान की साप्ताहिक बंदी शनिवार को, टाउन एरिया दोहरीघाट, (मऊ) की साप्ताहिक बंदी सोमवार को। टाउन एरिया अमिला की साप्ताहिक बंदी मंगलवार को, टाउन एरिया अदरी की साप्ताहिक बंदी शनिवार को, टाउन एरिया कोपागंज की साप्ताहिक बंदी सोमवार को, टाउन एरिया घोसी की साप्ताहिक बंदी बुधवार को हार्डवेयर मशीनरी पार्ट्स एवं फोटो कॉपी की दुकान को छोड़कर।
    टाउन एरिया घोसी मऊ की दुकान की हार्डवेयर, मशीनरी पार्ट्स एवं फोटोग्राफी की दुकानों की साप्ताहिक बंदी रविवार को, चिरैयाकोट मऊ की साप्ताहिक बंदी शनिवार को, रतनपुरा मऊ की साप्ताहिक बंदी रविवार को, मधुबन की साप्ताहिक बंदी शनिवार को निर्धारित की गई है। जिला मजिस्ट्रेट ने कहा कि उनके द्वारा जारी किए गए आदेशों की अवहेलना करने वाले दुकानदारों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जायेगी।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

  • युवक ने लगायी फांसी, कारण अस्पष्ट, पुलिस जांच में जुटी

    युवक ने लगायी फांसी, कारण अस्पष्ट, पुलिस जांच में जुटी

    युवक ने लगायी फांसी, कारण अस्पष्ट, पुलिस जांच में जुटी

    तेजस टूडे ब्यूरो
    संतोष जायसवाल
    मोहम्मदाबाद गोहना, मऊ। स्थानीय नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड नंबर 3 नाजोपट्टी में एक युवक ने फंदे से लटककर अपनी यह लीला समाप्त कर दी। घटना की जानकारी तब हुई जब एक महिला दुकान साफ करने वहां पहुंची तो देखा की दुकान के बगल वाले कमरे में प्रेमचंद उर्फ रोहित विश्वकर्मा फंदे से लटक रहा है। जिसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने फोरेंसिक टीम के आने के बाद शव को फंदे से उतार कर शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया।
    जानकारी के मुताबिक प्रेमचंद उर्फ रोहित विश्वकर्मा पुत्र मोती लाल निवासी सेमरा थाना कप्तानगंज जनपद आजमगढ़ जो अपनी बुआ के घर रहकर कारपेंटर का काम करता था जिसकी रविवार को सुबह फंदे से लटका शव मिला। मृतक के भाई उमाशंकर ने बताया कि मेरी पत्नी किरण दुकान पर झाड़ू लगाने गई तो उसने देखा कि कमरे में प्रेमचंद उर्फ रोहित विश्वकर्मा फांसी के फंदे से लटका हुआ है।
    मृतक जिस कमरे में सोता था उसमें दो दरवाजे थे और दोनों ही दरवाजे अंदर से बंद थे। शव लटका देख वह घबरा गई और जोर से चिल्लाते हुए रोने लगी। आस—पास के लोगों ने इसकी तत्काल सूचना पुलिस को दी। साथ ही मृतक के परिजनों को उसके घर भी सूचना दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुँची पुलिस मृतक के परिजनों व फारेंसिक टीम के आने के बाद दरवाजा तोड़कर शव को बाहर निकाला। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भेजकर जांच में जुटी हुई है। इस बाबत कोतवाली प्रभारी रविन्द्रनाथ राय ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर फारेंसिक टीम को बुलाया गया और शव को फंदे से उतारकर कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया गया है। पुलिस ने मृतक के मोबाइल को कब्जे में लिया है। जनचर्चा के अनुसार मामला प्रेम प्रसंग का लग रहा है।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

  • जायसवाल समाज ने बैठक करके बनायी रणनीति

    जायसवाल समाज ने बैठक करके बनायी रणनीति

    जायसवाल समाज ने बैठक करके बनायी रणनीति

    हम तभी मजबूत होंगे जब एकजुट होंगे: द्वारपाल जायसवाल
    तेजस टूडे ब्यूरो
    संतोष जायसवाल
    मोहम्मदाबाद गोहना, मऊ। जायसवाल समाज की बैठक रविवार को प्राचीन शिव मंदिर में नए वर्ष के शुभारंभ पर हुई। बैठक को संबोधित करते हुए जायसवाल समाज के अध्यक्ष द्वारपाल जायसवाल ने समाज के लोगों से अपील किया कि हम सब तभी मजबूत होंगे जब एकजुट होंगे और एकता में ही शक्ति है। हम सभी का यह कर्तव्य है कि इस ठंड के मौसम में यथाशक्ति गरीबों को मदद करें, गरीबों को कंबल बांटे, तथा वृद्ध माता-पिता की सेवा करें, तभी हम सब समाज को एक नई दिशा देने का काम करेंगे।
    इस मौके पर समाज के लोगों ने आगामी मार्च के महीने में होली मिलन समारोह मानने को लेकर एक रणनीति बनाई। द्वारपाल जायसवाल ने बताया कि हम सब अगर समाज में एक—दूसरे के दुख सुख में भाग ले तो हमारी पहचान बनेगी और लोगों के बीच एक अच्छा सम्मान मिलेगा। इसी क्रम में अन्य स्थानों से आए समाज के लोगों ने अपने विचार प्रकट किया।
    इस अवसर पर ओम प्रकाश जायसवाल, सुधीर जायसवाल, संतोष जायसवाल, दीनदयाल, हरिश्चंद्र जायसवाल, प्रेमचंद जायसवाल, सुशील कुमार, विजय कुमार, राकेश जायसवाल, अरुण कुमार, शिव नारायण, अनूप कुमार, आलोक जायसवाल, संजय जायसवाल, श्रेष्ठ जायसवाल, जैकी जायसवाल, रमेश चंद, विशाल, अविनाश, अनिल, कृष्णा, अरविंद कुमार, आशीष, दुर्गा शरण, दरबारी लाल, हरि प्रसाद, प्रदीप कुमार सहित जायसवाल समाज के सैकड़ों लोग उपस्थित रहे। बैठक की अध्यक्षता हरिश्चंद्र जायसवाल एवं संचालन ओम प्रकाश जायसवाल एवं मीडिया प्रभारी राजेश जायसवाल ने संयुक्त रूप से किया।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

  • पिता का सपना पूरा करने के लिये किया मेहनत: एसडीएम हेमन्त

    पिता का सपना पूरा करने के लिये किया मेहनत: एसडीएम हेमन्त

    पिता का सपना पूरा करने के लिये किया मेहनत: एसडीएम हेमन्त

    यदि हौसला बुलन्द हो तो कुछ भी किया जा सकता है
    तेजस टूडे ब्यूरो
    सन्तोष जायसवाल
    मोहम्मदाबाद गोहना, मऊ। कहते हैं यदि हौसला बुलंद हो और कुछ करने का जज्बा हो तो कुछ भी किया जा सकता है उसी का उदाहरण हैं एसडीएम मोहम्मदाबाद गोहना हेमन्त कुमार चौधरी। मूलरूप से महराजगंज जनपद के तरैनी ग्रामसभा में ओम प्रकाश चौधरी के घर सात नवंबर 1978 में जन्मे हेमंत कुमार चौधरी की जो पिता की एक डाट पर प्राइवेट नौकरी छोड़ सरकारी नौकरी का जज्बा लेकर सिविल सेवा की तैयारी शुरू कर दिया। प्रेस प्रतिनिधियों से वार्ता करते हुए उप जिलाधिकारी हेमंत कुमार चौधरी ने बताया कि बचपन में उन्होंने प्राथमिक स्कूल में पढ़ाई किया, जबकि देखा जा रहा है कि आज लोग प्राथमिक विद्यालय की पढ़ाई छोड़कर सीबीएसई बोर्ड की तरफ झुकाव कर रहे हैं लेकिन यदि हौसला बुलंद हो और कुछ करने का जज्बा हो तो किस विद्यालय में पढ़ाई हो रही है यह मायने नहीं रखता है, मायने यह रखता है कि आप क्या कर सकते हैं, आपको भविष्य में क्या बनना है।
    वह बताते हैं कि ग्राम तरैनी में ही वह प्राइमरी पाठशाला में अपनी पढ़ाई किए। हालांकि पिताजी सर्विस में थे तो वह हाईस्कूल करने एमपी इंटर कॉलेज गोरखपुर आ गए, वहां से वह 1993 में हाईस्कूल तथा 1995 मेंइंटरमीडिएट पास किए। इसके बाद वह इंजीनियर के लिए कानपुर गए जहां इंजीनियरिंग के बाद उनकी नौकरी लग गई। वह मात्र तीन महीने नौकरी किये ही थे कि उनके पिताजी ने उन्हें डांट लगाई और कहा कि तुम्हे सरकारी नौकरी चाहिए ना कि प्राइवेट नौकरी? फिर वह प्राइवेट नौकरी छोड़ घर आ गए और आर्थिक सहयोग के लिए ट्रैक्टर चलाने लगे और इस ट्रैक्टर को चलाकर पैसे की व्यवस्था कर वह 2000 में सिविल परीक्षा की तैयारी शुरू कर दिए।
    2003 में ऑडिटर कोऑपरेटिव सोसाइटी पंचायत पद पर सिद्धार्थनगर में उन्हें सरकारी नौकरी मिल गई फिर वहां से उनका नौकरी करने का सिलसिला जारी रहा। पिता का सपना पूरा करने के लिए इतना मेहनत किया कि 2005 में सहायक सेवायोजन अधिकारी कुशीनगर बन गए। काम करने में इतना मन लगाया कि 2006 में नायब तहसीलदार पद के लिए इनका चयन हो गया और कानपुर में चले गए सन 2016 में तहसीलदार बनाकर ललितपुर गए। वहां भी काम करने का सिलसिला जारी रहा। इसी बीच जी पिता की डांट से सरकारी नौकरी का सपना लेकर वह अपना सफर शुरू किया उनके पिता की 2015 में मौत हो गई। पिताजी के मौत के बाद थोड़ा विचलित हुए लेकिन पिताजी के सपना को पूरा करने के लिए अपनी हिम्मत नहीं हारी और 2021 में उप जिलाधिकारी बनकर हमीरपुर गए और कुछ दिन के बाद ही मऊ जनपद आ गए। वर्तमान में मुहम्मदाबाद गोहना के उपजिलाधिकारी पद पर कार्यरत हैं। हालांकि इस सफर में उनकी पत्नी का भी बहुत बड़ा सहयोग रहा है। नौकरी मिलने से पहले उनकी शादी हो गई लेकिन पत्नी ने कभी हौसला कम नहीं होने दिया।

     

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

     

     

     

    a

  • साइबर अपराधियों का डटकर करें सामना: डा. दिग्विजय

    साइबर अपराधियों का डटकर करें सामना: डा. दिग्विजय

    साइबर अपराधियों का डटकर करें सामना: डा. दिग्विजय

    महिला सुरक्षा एवं साइबर अपराध विषयक विशेष व्याख्यान आयोजित
    संतोष जायसवाल
    मऊ। पब्लिक शहर कॉलेज मोहम्मदाबाद बरामदपुर में चल रहे राष्ट्रीय कैडेट कोर के प्रशिक्षण शिविर में शनिवार को वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर के पत्रकारिता विभाग के शिक्षक एवं साइबर क्लब के नोडल अधिकारी डॉ. दिग्विजय सिंह राठौर ने महिला सुरक्षा एवं साइबर अपराध विषय पर विशेष व्याख्यान दिया। उन्होंने कहा कि साइबर अपराधियों से छात्राएं डरे ना बल्कि डट कर उनका सामना करें। साइबर अपराधी कितना भी चालाक क्यों ना हो अगर हम जागरूक रहेंगे तो सदैव सुरक्षित रहेंगे। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया का इस्तेमाल करते समय अपनी निजता की सुरक्षा हमें स्वयं करनी चाहिए। कितनी जानकारी सार्वजनिक करनी है, इसको समझना होगा। उन्होंने सोशल मीडिया की हैकिंग, क्लोनिंग, फर्जी विज्ञापन, हनी ट्रैपिंग, साइबर बुलिंग आदि विषयों पर चर्चा करते हुये कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार और केंद्र सरकार महिलाओं को साइबर सुरक्षित रखने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं इसी क्रम में उत्तर प्रदेश सरकार की विमेन सहायता सुविधा 1090 एवं वित्तीय धोखाधड़ी के समय केंद्र सरकार के हेल्प लाइन नंबर 1930 पर सम्पर्क करने को कहा। व्याख्यान के पश्चात प्रश्नोत्तरी सत्र का आयोजन किया गया जिसमें कैडेटों ने साइबर सुरक्षा से संबंधित तमाम सवाल किए। इस अवसर पर 30 यूपी गर्ल्स बटालियन के कमांडिंग ऑफिसर, एनसीसी अधिकारी एवं विभिन्न जनपदों से कैंप में आए कैडेट उपस्थित रहे।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

    Jaunpur News: Two arrested with banned meat

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

  • पेपर साल्वर गैंग के चार मुन्ना भाई धराये

    पेपर साल्वर गैंग के चार मुन्ना भाई धराये

    डेढ़ लाख रूपये नगद, हस्ताक्षर किये 45 चेक, डिवाइस बरामद
    संतोष जायसवाल
    मोहम्मदाबाद गोहना, मऊ। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के भैसहा मोड़ के पास से पुलिस ने सालवर गैंग के चार मुन्ना भाई को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
    पुलिस अधीक्षक अविनाश पांडेय के आदेशानुसार पुलिस उपाधीक्षक मुहम्मदाबाद गोहना डॉ अजय विक्रम सिंह के निर्देशन में चलाए गए अपराध व अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस को बड़ी सफलता प्राप्त हुई है।

    बुधवार को कोतवाली परिसर में सीओ मोहम्दाबाद गोहना ने प्रेस प्रतिनिधियों से वार्ता करते हुए बताया कि सालवर गैंग के इस बड़े रैकेट को पकड़ा गया है। सूचना पर मोहम्दाबाद गोहना-करहां मुख्य मार्ग पर स्थित भैसहा मोड़ के पास इन चारों लोगों को पकड़ा,जब यह सभी कही भागने के फिराक में थे। पुलिस टीम ने दौड़ाकर इन चारों को पकड़ लिया।
    कोतवाली प्रभारी संजय त्रिपाठी के नेतृत्व में मिली सूचना पर पुलिस ने नकल करने वाले गिरोह के चार अभियुक्तों को गिरफ्तार कर कड़ाई से पूछताछ की तो इन लोगों ने बताया कि हम सभी लोगों का एक गिरोह हैं।

    हम लोग प्रतियोगी परीक्षाओं में अभ्यर्थियों को धोखे में रखकर ठगी कर व नकल कराने के नाम पर पैसा लेते हैं।हम लोग मिलकर काम करते हैं।इन लोगों ने बताया कि गिरोह का सरगना मायापती दुबे व डॉ राधेश्याम यादव हैं।
    जमा तलाशी के दौरान इनके पास से पुलिस ने 67 मार्कशीट एवं अन्य सर्टिफिकेट, दस्तावेज, दो जीपीएस, दो नकल करने का उपकरण, दो इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस, एक इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस जो लाल व काली बनियान में मोम के सहारे चिपका हुआ पतला तार लगा हुआ एक जोड़ा माइक्रोफोन, एक चिप, मेडिकल ऑफिसर इलाहाबाद की मुहर, लेटर पैड, तीन सिल्वर ऑक्साइड बैटरी, 150000 नगद, एक सुपर स्प्लेंडर मोटरसाइकिल और लगभग 47 ब्लैंक चेक हस्ताक्षर किए हुए बरामद हुआ।

    गिरफ्तार अभियुक्तों में इंद्रजीत निवासी सुपनधा थाना विंध्याचल-मिर्जापुर, अनिल चौहान ग्राम ओटनी मोहम्मदाबाद गोहना जनपद मऊ, अश्वनी तिवारी मुंगराबादशाहपुर जनपद जौनपुर, अमरेंद्र बहादुर बिंद निवासी गददोपुर जनपद जौनपुर हैं। गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक संजय त्रिपाठी, अखिलेश सिंह, चंद्रभान यादव, विजय यादव, आदर्श श्रीवास्तव, उपनिरीक्षक अमित मिश्रा, धर्मेंद्र सिंह, विकास यादव, विराट पटेल, राजेश यादव, धर्म चंद सोनकर, रोहित सिंह, आदर्श मिश्रा, अविनाशधर दुबे, पंकज यादव, अनिरुद्ध सिंह, विशाल सिंह आदि शामिल रहे।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

    Jaunpur News: Two arrested with banned meat

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

  • मऊ में शान्तिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ मतदान

    मऊ में शान्तिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ मतदान

    संतोष जायसवाल
    मोहम्मदाबाद गोहना, मऊ। स्थानीय नगर पंचायत में सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हुआ। मोहम्मदाबाद गोहना नगर पंचायत में कुल 18 वार्ड हैं। 18 वार्डों में कुल 15 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। 15 मतदान केंद्रों में कुल 40 बूथ बनाए गए हैं। कुल 40 बूथों पर 35543 मतदाता अपना वोट कर रहे हैं। मोहम्मदाबाद गोहना नगर पंचायत से कुल 11 प्रत्याशी चुनाव मैदान में अपनी भाग्य आजमा रहे हैं। भाजपा, बसपा व कांग्रेस ने अपनी प्रत्याशी उतारी तो सपा अपना प्रत्याशी उतारने में असफल रही। कड़ी पुलिस प्रशासन के सुरक्षा बीच नगर निकाय चुनाव मतदान संपन्न कराया जा रहा है और सूचना मिलने पर जगह-जगह छापेमारी कर संदिग्धों को पकड़ा जा रहा है।

    मुहम्मदाबाद गोहना नगर पंचायत के बरईपुर मोहल्ला से छापेमारी के दौरान निवर्तमान चेयरमैन शकील अहमद के घर से 4 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। छापेमारी के दौरान उनके घर से बड़ी संख्या में पर्ची और कुछ अन्य सामान बरामद किए गए हैं। पुलिसकर्मियों द्वारा छापेमारी के दौरान मिले सामान व चार व्यक्तियों को गिरफ्तार कर थाने ले आई है और कानूनी कार्यवाही कर रही है। बताया जाता है कि पूर्व चेयरमैन के घर के पीछे ही बरईपुर पूर्वी का बूथ बना हुआ है जहां वोटिंग हो रही थी।

    इस बाबत पूछे जाने पर पुलिस उपाधीक्षक मोहम्दाबाद गोहना डॉ अजय विक्रम सिंह ने बताया कि फोन द्वारा कुछ लोगों से सूचना मिली कि निवर्तमान चेयरमैन शकील अहमद के घर 100 से 150 की संख्या में लोग बैठकर आने जाने वाले वोटरों को कमेंट कर उनके ऊपर वोट डालने का दबाव बना रहे हैं। सूचना मिलते ही मौके पर मयफोर्स पहुंचे तो 100 से 150 की संख्या में लोग घर पर बैठकर आने जाने वाले लोगों को कमेंट कर रहे थे और वोटरों पर दबाव बना रहे थे।

    छापेमारी के दौरान सभी लोग भागने में सफल रहे। 4 लोगों को गिरफ्तार किया गया जिन पर कानूनी कार्यवाही की जा रही है। इन लोगों के गिरफ्तारी के समय पूर्व चेयरमैन भी वहीं पर थे लेकिन मौका देखकर फरार हो गए। इस दौरान पूर्व चेयरमैन शकील अहमद के घर से बड़ी मात्रा में आईडी और पर्चियां बरामद की गई है। वहीं 4 लोगों को हिरासत में लेकर जांच पड़ताल की जा रही है और कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

    Jaunpur News: Two arrested with banned meat

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

  • आल इण्डिया रेल यूजर्स फेडरेशन के राष्ट्रीय सचिव संतोष फिर बने जेडआरयूसीसी सदस्य

    आल इण्डिया रेल यूजर्स फेडरेशन के राष्ट्रीय सचिव संतोष फिर बने जेडआरयूसीसी सदस्य

    मऊ। ऑल इंडिया रेल यूजर्स फेडरेशन के राष्ट्रीय सचिव संतोष जायसवाल “पत्रकार” को रेल मंत्रालय द्वारा लगातार चौथी बार पूर्वोत्तर रेलवे का जेडआरयूसीसी सदस्य नामित किया गया। उनके इस मनोनयन पर फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीराम जायसवाल ने कहा कि संतोष जी द्वारा फेडरेशन के तत्वावधान में रेल की समस्याओं से संबंधित अनेकों सुझावों को उच्च अधिकारियों को समय-समय पर अवगत कराया जाता रहा है। इस पर रेल अधिकारियों ने कार्य किए हैं।

    रेल मंत्रालय भारत सरकार ने इनके कार्यों को देखते हुए चौथी बार भरोसा जताया है। इससे साबित होता है कि पत्रकार श्री जायसवाल द्वारा रेल यात्रियों के हित के लिए बेहतर कार्य किया जाता रहा है।

    श्री जायसवाल के क्षेत्रीय रेल उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति पूर्वोत्तर रेलवे गोरखपुर का सदस्य नामित किए जाने पर जनपद के पत्रकारों सहित फेडरेशन के सदस्यों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है। गौरतलब हो कि इसके पहले श्री जायसवाल दो बार डीआरयूसीसी सदस्य-मंडलीय रेल उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी में सदस्य रह चुके हैं।

    श्री जायसवाल के मनोनयन पर पत्रकार प्रदीप सिंह, हरिद्वार राय, अजय प्रताप सिंह, जय प्रकाश, कल्याण सिंह, वेद नरायन मिश्रा, प्रवीण राय, आनंद कुमार, प्रवीण श्रीवास्तव, अनिल पांडेय, चंद्रशेखर श्रीवास्तव, राकेश सिंह, आशीष जायसवाल, मोहम्मद अशरफ, सरफराज अहमद, अनंत कुमार, ऋषिकेश पांडेय, विनोद सिंह, प्रतीक जायसवाल, जावेद अख्तर, अभिमन्यु शर्मा, राजेश कुमार समेत तमाम पत्रकारों, समाजसेवियों आदि ने प्रसन्नता व्यक्त किया है।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

    Jaunpur News: Two arrested with banned meat

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

  • खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने मिठाइयों की लिये नमूने

    खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने मिठाइयों की लिये नमूने

    संतोष जायसवाल
    मोहम्मदाबाद गोहना, मऊ। स्थानीय तहसील क्षेत्र में जनमानस को मिलावटी मिठाइयां बेची जा रही थीं जिसकी शिकायत जनमानस द्वारा एसडीएम से किये जाने के क्रम में उपजिलाधिकारी अवधेश चौहान के निर्देश पर मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी आरके दीक्षित के निर्देशन में शनिवार को खाद्य सुरक्षा अधिकारी दिनेश राय ने श्री छप्पन भोग के प्रतिष्ठान पर छापेमारी कर रसमलाई एवं बेसन का लड्डू समेत कुल दो नमूने एकत्रित कर जांच हेतु लखनऊ प्रयोगशाला को भेज दिया।

    उन्होंने दुकानदार को निर्देश दिया कि साफ-सफाई सहित अन्य में कोई कोताही नही होनी चाहिए। इस बाबत पूछे जाने पर अभिहित अधिकारी मऊ एसके त्रिपाठी ने बताया कि मिलावट पाए जाने पर संबंधित खाद्य कारोबारकर्ता के विरुद्ध खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम की धारा 2006 के तहत विधिक कार्यवाही की जाएगी।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

    Jaunpur News: Two arrested with banned meat

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

  • गर्म खाना प्लास्टिक, टिफिन, थर्माकोल बॉक्स या अखबार में पैक किये तो होगा खराब

    गर्म खाना प्लास्टिक, टिफिन, थर्माकोल बॉक्स या अखबार में पैक किये तो होगा खराब

    खाद्य पदार्थ ढंकने, रोटी लपेटने व खाने में अखबारी कागज का प्रयोग किया तो कैंसर की सम्भावना
    ‘सुरक्षित परोसिये—सुरक्षित खाइये’ कार्यशाला का हुआ आयोजन
    संतोष जायसवाल
    मऊ। गरम तैयार भोजन प्लास्टिक टिफिन, थर्माकोल बॉक्स या अखबार में पैक करना स्वास्थ्य के लिए कतई हितकर साबित नहीं होगा। भले ही आपने अपने घर के रसोई से कितना भी स्वादिष्ट और पौष्टिक भोजन तैयार किया हो अगर उक्त खाद्य पदार्थ को गरमा गरम स्थिति में ही उपरोक्त बॉक्स में पैक कर दिया जाए तो उसे जहरीला होते समय नहीं लगेगा। उक्त बातें “सुरक्षित खाइए सुरक्षित परोसिए” नामक विषयक कार्यशाला में लोगों को संबोधित करते हुए मुख्य खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन राजेश दीक्षित ने कही।

    नगर के गाजीपुर तिराहा स्थित एक प्लाजा में जिला अभिहित अधिकारी एस.के. त्रिपाठी के निर्देशन में आयोजित कार्यशाला में खाद्य कारोबारकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि खाद्य पदार्थों को ढकने, रोटी लपेटने व खाद्य सामग्री रखकर खाने जैसे प्रयोग में अखबारी कागजों का प्रयोग कतई नहीं होना चाहिए, क्योंकि इसमें लीड टाइटेनियम ऑक्साइड पाया जाता है जो कैंसर जैसी बीमारी का प्रमुख कारक होता है। साथ ही खाद्य पदार्थों को ढंक कर रखना चाहिए, ताकि उन्हें धूल मिट्टी मक्खी मच्छर, काकरोच इत्यादि से बचाया जा सके।

    कार्यशाला में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने बताया कि जस्ते वा अल्मुनियम के बर्तन में दूध कतई नहीं ऊबालना चाहिए, क्योंकि अलमुनियम का अंश इसमें मिल जाता है जो शरीर में मेटाबॉलिक तथा न्यूरो संबंधित बीमारियों को जन्म देता है। वही बार-बार चाय गर्म करने से उक्त चाय में विषैले तत्व उत्पन्न हो जाते हैं। पैक पानी की बोतल को बार-बार प्रयोग में लाना स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक होना।

    रंगीन पॉलिथीन का प्रयोग खाद्य पदार्थों को रखने में नहीं करना चाहिए। साथ ही बताया गया कि खाद्य पदार्थों को बनाए जाने वाले में प्रयुक्त खाद्य तेल को दो बार से अधिक गर्म नहीं करना चाहिए, क्योंकि बार-बार तेल, रिफाइन गर्म करने से तेल में ट्रांसफैट बनता है जो हृदय संबंधित बीमारियों को जन्म देता है।

    खाद्य पदार्थों के मानव को प्रभावित करने वाले प्रमुख कारकों के खाद्य पदार्थवार सूची देते हुए वनस्पति, खाद्य तेल, समृद्ध खाद्य तेल, आटा, लड्डू, बूंदी, बेसन लड्डू, बर्फी, सास भुना चना, नमकीन, धनिया पाउडर, मसालों इत्यादि में हानिकारक तत्व की जानकारी दी गई। वहीं मिठाई की दुकानों पर मिठाइयों को चमकीला बनाने के लिए प्रयोग किए जाने वाले अल्मुनियम फाइल के विषय में आगाह किया गया कि यह स्वास्थ्य के लिए एक विषाक्त पदार्थ है।

    कार्यशाला में दुग्ध, दुग्ध उत्पादों के निर्माण प्रसंस्करण भंडारण, चाय, मिठाई, नमकीन की दुकान, रेस्टोरेंट भोजनालय के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। मीट व मीट के उत्पाद के निर्माण में लगे खाद्य कारोबारकर्ताओं को स्वच्छता संबंधी दिशा निर्देश फुटकर मांस की दुकानों के लिए स्वच्छता एवं स्वास्थ्य संबंधित दिशा-निर्देश इत्यादि दिया गया।

    इस अवसर पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी पंकज यादव, बिंदु पांडेय, दिनेश राय, जयहिंद राम, रामानंद, सत्यराम, जिला स्टियरिंग कमेटी सदस्य श्रीराम जायसवाल, किराना व्यवसायी संघ नेता बृजभूषण गुप्ता, विनोद गुप्ता, आशुतोष सिंह, राजीव कुमार, गुड्डू मद्धेशिया, संजय गुप्ता, बृजेश यादव, सुभाष यादव, मुन्ना प्रसाद वर्मा, बासू चौहान, द्वारकानाथ चौहान, घनश्याम गुप्ता, संजय तनवानी, भरत भारद्वाज, धर्मदेव गुप्ता, प्रेम गुप्ता, रजनीश मौर्य सहित काफी संख्या में व्यापारी, उद्यमी व उपभोक्ता उपस्थित रहे।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

    Jaunpur News: Two arrested with banned meat

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

  • खाद्य निरीक्षकों की टीम ने नगर भ्रमण कर लिया नमूना

    खाद्य निरीक्षकों की टीम ने नगर भ्रमण कर लिया नमूना

    खाद्य निरीक्षकों की टीम ने नगर भ्रमण कर लिया नमूना

    संतोष जायसवाल
    मोहम्मदाबाद गोहना, मऊ। आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन उत्तर प्रदेश लखनऊ एवं जिलाधिकारी के निर्देशानुसार आगामी नवरात्रि पर्व पर खाद्य पदार्थों में मिलावट के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में सोमवार को मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी मऊ आरके दीक्षित के नेतृत्व में मोहम्मदाबाद गोहना नगर में टीम ने सर्वप्रथम शहीद चौक निकट अरुण गुप्ता के दुकान से तीन्नी के चावल का नमूना, मोहन लाल किराने की दुकान से मखाना का नमूना एवं विजय मौर्य पुलिस चौकी के सामने खैराबाद की दुकान से किसमिस का नमूना लिया। इस प्रकार टीम द्वारा कुल तीन सैंपल लेकर जांच हेतु लखनऊ प्रयोगशाला को भेज दिया गया है।

    इस बाबत पूछे जाने पर अभिहित अधिकारी मऊ एसके त्रिपाठी ने बताया कि मिलावट पाए जाने पर संबंधित खाद्य कारोबारकर्ता के विरुद्ध खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम की धारा 2006 के तहत विधिक कार्यवाही की जाएगी।
    टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी दिनेश राय, रामानंद राम, सत्यराम यादव, बिंदु पांडेय आदि उपस्थित रहे।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

    Jaunpur News: Two arrested with banned meat

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

  • खाद्य निरीक्षकों ने शिविर लगाकर लोगों को किया जागरूक

    खाद्य निरीक्षकों ने शिविर लगाकर लोगों को किया जागरूक

    संतोष जायसवाल
    मोहम्दाबाद गोहना, मऊ। उत्तर प्रदेश शासन लखनऊ एवं जिलाधिकारी के निर्देश पर खुरहट बाजार में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की तरफ से एक विशेष कैंप का आयोजन हुआ जहां दुकानदारों को गुणवत्ता युक्त खाद्य पदार्थ बेचने एवं अपने सामानों एवं मिठाइयों को ढंककर रखने, साथ ही साफ-सफाई एवं एवं खाद्य पदार्थों की खरीद बिक्री बिल के साथ करने को लेकर जागरूक किया गया।

    मुख्य सुरक्षा अधिकारी मऊ आरके दीक्षित ने कैंप में उपस्थित दुकानदारों एवं आम जनमानस से कहा कि आप सभी दुकानदार जहां से भी सामान की खरीददारी करें, बिल बाउचर के साथ करें एवं कस्टमर का यह दायित्व बनता है कि वह सामान की खरीददारी करते समय दुकानदार से बिल अवश्य मांगे एवं दुकानदार मांगने पर बिल अवश्य दें।

    खाद्य सुरक्षा अधिकारी मोहम्दाबाद गोहना दिनेश राय ने दुकानदारों से गुणवत्ता युक्त सामानों, खाद्य पदार्थों को बेचने का आग्रह किया। सभी खाद्य पदार्थों की टेस्टिंग कैसे किया जाता है, कैंप में टेस्ट करके दिखाया जिस पर सभी दुकानदार एवं आम उपभोक्ता संतुष्ट नजर आए। इस कैंप में लगभग पांच दर्जन की संख्या में दुकानदार एवं आम लोग भी रहे।

    कैंप में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी आरके दीक्षित, बिंदु पांडेय, दिनेश राय, सत्यराम यादव, रामानंद जी, ओम प्रकाश, कपिलदेव साहनी, राजकुमार गुप्ता, संतोष मद्धेशिया, अनिल गुप्ता समेत दर्जनों की संख्या में दुकानदार रहे।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

    Jaunpur News: Two arrested with banned meat

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

  • होली को लेकर खाद्य निरीक्षकों ने की जबर्दस्त छापेमारी

    होली को लेकर खाद्य निरीक्षकों ने की जबर्दस्त छापेमारी

    होली को लेकर खाद्य निरीक्षकों ने की जबर्दस्त छापेमारी

    संतोष जायसवाल
    मोहम्मदाबाद गोहना, मऊ। आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन उत्तर प्रदेश लखनऊ एवं जिलाधिकारी के निर्देश पर आगामी होली पर्व पर जनमानस को सुरक्षित खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराए जाने के उद्देश्य से मोहम्मदाबाद गोहना तहसील एवं मिर्जा हादीपुरा में शुक्रवार को एसडीएम अवधेश चौहान के निर्देशन में सहायक आयुक्त खाद्य आजमगढ़ मंडल आजमगढ़ विनीत पांडेय के नेतृत्व में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी आरके दीक्षित की टीम ने कुल आठ नमूना लिया।

    बताया गया कि टीम सर्वप्रथम छप्पन भोग मोहम्मदाबाद गोहना पहुंची जहां से छेना रसगुल्ला का नमूना लिया। इसके बाद अतरारी स्थित चुंगी के अनिल यादव की दुकान से छेना मिठाई का नमूना, मुख्य बाजार के मोहल्ला गोलवार टोला के आशुतोष कुमार के दुकान से पापड़ का नमूना, चौक के गोपाल की दुकान से सरसो तेल बादशाह ब्रांड का 104 बोतल तेल जब्त करते हुए इसकी सैम्पलिंग की गई। अनुमानित लागत 14040 है।

    इसी प्रकार ओम ट्रेडर्स आनंद गुप्ता इदारतगंज की दुकान से काजू का नमूना लिया गया। मिर्जाहादीपुरा के वसीम जनरल स्टोर से नमकीन का नमूना, इसराउद्दीन किराना स्टोर से बेसन का नमूना एवं फैजान किराना स्टोर से पापड़ का नमूना लिया। इस प्रकार टीम द्वारा कुल आठ सैंपल लेकर जांच हेतु लखनऊ प्रयोगशाला को भेज दिया गया है।

    इस बाबत पूछे जाने पर अभिहित अधिकारी एसके त्रिपाठी ने बताया कि मिलावट पाए जाने पर संबंधित खाद्य कारोबारकर्ता के विरुद्ध खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम की धारा 2006 के तहत विधिक कार्यवाही की जाएगी।
    मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी आरके दीक्षित ने व्यापारियों को आगाह किया कि उनके द्वारा जो भी खाद्य पदार्थ बेचे जायं, वह शुद्ध एवं मानक के अनुरूप हो, अन्यथा की दशा में उन कारोबारकर्ता के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

    फूड विभाग की टीम के मोहम्मदाबाद गोहना में पहुंचने की जानकारी पर नगर समेत आसपास के चट्टी, चौराहे की किराना, जनरल स्टोर एवं मिठाई की दुकानें धड़ाधड़ बंद हो गई। लगभग तीन घंटे तक पूरे नगर में सन्नाटा छाया रहा। टीम में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी राजेश दीक्षित, मण्डलीय खाद्य सुरक्षा अधिकारी मोहम्मद साकिब, खाद्य सुरक्षा अधिकारी दिनेश राय, रामानंद जी, बिंदु पांडेय, सत्यराम, पंकज यादव शामिल रहे।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

    Jaunpur News: Two arrested with banned meat

    Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

  • मुहम्मदाबाद गोहना पुलिस को मिली बड़ी सफलता

    मुहम्मदाबाद गोहना पुलिस को मिली बड़ी सफलता

    मुहम्मदाबाद गोहना पुलिस को मिली बड़ी सफलता

    तमंचा, कारतूस, बाइक व चार पहिया संग पकड़े गये शातिर बदमाश
    संतोष जायसवाल
    मुहम्मदाबाद गोहना, मऊ। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अपराध व अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के दौरान पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी। 25 हजार रुपए का इनामिया अभियुक्त एवं उसके साथ 5 और को पुलिस ने चेकिंग के दौरान कारतूस, तमंचा, एक बाइक, चार पहिया वाहन के साथ मंगलवार रात्रि गिरफ्तार कर लिया।

    अपर पुलिस अधीक्षक महेश सिंह अत्री ने बुधवार को मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली में इसका खुलासा किया। साथ ही कहा कि प्रभारी निरीक्षक संजय त्रिपाठी अपने हमराहियों के साथ अपराधियों के संबंध में वार्ता कर रहे थे कि सूचना मिली कि आपके थाने का इनामिया अपराधी लालू यादव उर्फ गोलू पुत्र सूर्यबली यादव निवासी कपारगढ़ थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़ ने अपने कुछ साथियों के साथ किसी घटना को अंजाम देने के लिए चार पहिया एवं एक दोपहिया वाहन से नदवासराय की तरफ से आ रहे हैं जो आजमगढ़ की तरफ जाएंगे।

    पुलिस सूचना पर वलीदपुर मोड़ पर पहुंचकर वाहनों की चेकिंग करने लगे। चेकिंग के दौरान कुछ देर बाद नदवासराय की तरफ से चार पहिया वाहन एवं एक दो पहिया वाहन आती हुई दिखाई दिया जिस पर पुलिस ने टॉर्च की रोशनी में रुकने का इशारा किया तो चार पहिया बोलेरो वाहन में बैठे व्यक्ति व दो पहिया वाहन पर बैठे व्यक्ति ने पुलिस वालों पर जान से मारने की नियत से फायर कर दिया। पुलिस वालों ने जान माल की रक्षा करते हुए मौके पर सभी को दौड़ाकर पकड़ लिया तथा बारी-बारी से जामा तलाशी ली।

    जमा तलाशी में अभियुक्त शुभम यादव पुत्र शिव प्रकाश यादव निवासी मदनपुर थाना मधुबन जनपद मऊ के पास से एक नाजायज तमंचा 315 बोर तथा एक 315 बोर जिंदा कारतूस, लालू यादव उर्फ गोलू के पास से एक नाजायज तमंचा 315 बोर एक जिंदा कारतूस व एक खोखा कारतूस 315 बोर मिला।

    सोनू यादव पुत्र स्वामीनाथ यादव निवासी डीघवनिया मझुवा थाना जीयनपुर आजमगढ़, पंकज यादव पुत्र चंद्रिका यादव निवासी मिश्रौली रामनिधि बभनौली थाना घोसी जनपद मऊ के पास से एक नाजायज तमंचा 303 व एक जिंदा कारतूस 303, रविंदर यादव पुत्र रमाकांत यादव निवासी रसूलपुर थाना घोसी जनपद मऊ के पास से एक तमंचा नाजायज 315 बोर एक जिंदा कारतूस व एक खोखा कारतूस 315 बोर एवं अखिलेश यादव उर्फ गोलू पुत्र हरीनथ यादव निवासी मूंगमास मठिया थाना कोपागंज जनपद मऊ के पास से एक नाजायज तमंचा 12 बोर व एक जिंदा कारतूस 12 बोर बरामद हुआ। पुलिस द्वारा पकड़े गए इन अपराधियों में से एक अपराधी लालू यादव उर्फ गोलू जिसके ऊपर 25 हजार का इनाम था।

    पकड़े गए छह अपराधियों के ऊपर पहले से ही कई मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने इन सभी अपराधियों के विरुद्ध संबंधी धारा में मुकदमा दर्ज कर बुधवार को न्यायालय चालान कर दिया। गिरफ्तारी करने वाली टीम में कोतवाल संजय त्रिपाठी, उपनिरीक्षक मनोज सिंह, हेड कांस्टेबल राज बहादुर सरोज, कांस्टेबल विवेक सिंह, मनीष यादव, गंगा राम, पवन यादव आदि शामिल रहे।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

    Jaunpur News: Two arrested with banned meat

    Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

  • कलयुगी मां ने अपनी ममता को किया शर्मसार, पढ़िए पूरी खबर…

    कलयुगी मां ने अपनी ममता को किया शर्मसार, पढ़िए पूरी खबर…

    कलयुगी मां ने अपनी ममता को किया शर्मसार, पढ़िए पूरी खबर…

    मऊ (पीएमए)। जिले कोपागंज थाना क्षेत्र के लैरोदोनवार गांव के समीप कोपागंज-कसारा मार्ग पर सड़क के किनारे रविवार की देर रात एक लावारिस हाल में नवजात बच्ची मिली। राहगीरों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने बच्ची को भेजवा महिला जिला अस्पताल।

    अगर लोगों की नजर पड़ने से पहले किसी जानवर ने बच्ची को देखा होता तो क्या होता लैरौदौनवार गांव के पास सड़क किनारे फेंकी गई इस नवजात बच्ची पर अगर राहगिरो के बजाय जानवरों की नजर पड़ी होती तो बच्ची का क्या होता यह समझना कठिन नहीं है हालांकि यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आखिर ऐसा कौन सी मां है जिसमें नवजात बच्ची को इस तरह सड़क किनारे फेंक दिया। लेकिन यह कहावत फिर से चरितार्थ हो गई कि जाको राखे साइयां मार सके ना कोई।इस बच्ची को कलयुगी मां ने ठुकरा दिया लेकिन यह बच्ची की कलयुगी मां ने ठुकरा दिया लेकिन यह बच्ची की किस्मत ही है की राहगीरों की नजर पड़ी।

    कोपागंज-कसारा मार्ग रविवार की रात लगभग 8:30 बजे कुछ राहगीरों साईकिल से अपने घर जा रहें थे की लैरो दौनवार गांव के समीप सड़क के किनारे एक रोती बच्ची की आवाज सुनाई दिया।तो राहगीरों ने जब आवाज के पास जा कर देखा तो एक लड़की कपड़े में लपेटी हुई वही पड़ी थी। राहगीरों के अनुसार लड़की लगभग एक दो दिन की बताई जा रही है। राहगीरों ने इसकी सूचना 112 ने इसकी नम्बर पर दिया। मौके पर पहुंची 112 नम्बर ने इसकी सूचना थानाध्यक्ष कोपागंज हरेराम मौर्य को दिया। मौके पर पहुंचकर थानाध्यक्ष ने बच्ची को लेकर जिला अस्पताल में भर्ती कराये। जहां बच्ची स्वास्थ्य है। इस संदर्भ में थानाध्यक्ष कोपागंज हरेराम मौर्य ने बताया कि घटना स्थल पर पहुंचकर मासूम बच्चीं महिला जिला अस्पताल में भर्ती कराया हूं। जहां बच्ची स्वास्थ्य है।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

    Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

    Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

    पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

    Jaunpur News: Two arrested with banned meat