गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करवाने के लिये हर चुनावी राज्य का दौरा करूंगा: जगद्गुरू शंकराचार्य
कहा— प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं राहुल गांधी दोनों में से कोई पसन्द नहीं
बैंक में बीफ परोसने पर प्रतिबन्ध लगाने वाले रीजनल मैनेजर को सराहा
किसी के दबाव में कार्यवाही हुई तो अश्वनी को बैंक से अधिक देंगे वेतन
तेजस टूडे ब्यूरो
एके शुक्ला/शुभांशू जायसवाल
मुम्बई। ज्योतिष्पीठाधीश्वर जगदगुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने केरल के कोच्ची में केनरा बैंक की कैंटीन में बीफ परोसने पर प्रतिबंध लगाने वाले रीजनल मैनेजर अश्वनी कुमार की जमकर सराहना किया। साथ ही कहा कि हम मजबूती से अश्वनी कुमार के साथ खड़े है। गौ माता विरोधी संगठनों के दबाव में आकर सरकार बैंक मैनेजर को परेशान करेगी या कोई अन्य कार्रवाई होगी तो हम उसे सरकार से अधिक वेतन और धनराशि देंगे। मुंबई के बोरीवली में चातुर्मास व्रत अनुष्ठान कर रहे जगदगुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने कहा कि पूरे देश में गौ तस्करों ने जाल बिछा रखा है। वोट और सरकार के चक्कर में गौ माता को राष्ट्र माता नहीं घोषित किया जा रहा है, इसलिए मैं हर भारत के हर चुनावी राज्य का भ्रमण करूंगा। भ्रमण के दौरान आम आदमी से नहीं खास आदमी से मिलूंगा। इस लोकतंत्र में सामान्य लोग ही खास है। वे ही लोंगों को विधानसभा और संसद में मतदान करके पहुंचा रहे हैं। अब मै आम लोगों से ही इस मुद्दे पर बात करूंगा।
उन्होंने कहा कि बिहार से यह शुरूआत होने जा रही है। वहां के हर जिले में पहुंचने की कोशिश होगी और गौमात को बचाने वाले को ही मतदान की अपील करूंगा। बिहार के ही नहीं, बल्कि पूरे देश के लोग चाहते है कि गौ माता को राष्ट्र माता घोषित किया जाय लेकिन सरकार में बैठ लोग राजनीतिक फायद के चक्कर में ऐसा नहीं होने दे रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अपनी माता को गाली दिये जाने पर बेहद दुखी हैं जबकि हमारी माता को मारा जा रहा है एवं काटा जा रहा है। हमारे करोड़ों लोगों के दुख का प्रधानमंत्री को एहसास नहीं हो रहा है। अगर ऐसा होता तो गौ माता अब तक राष्ट्र माता घोषित हो चुकी होती। यह पूछे जाने पर कि वर्तमान प्रधानमंत्री मोदी और भावी प्रधानमंत्री राहुल गांधी में से आपकी पसंद कौन है? पर शंकराचार्य ने साफ तौर पर बिना लाग-लपेट के कहा कि दोनों में से कोई नहीं है।
देश के कई राज्यों खासकर उत्तर प्रदेश, दिल्ली, तेलंगाना, महाराष्ट्र, केरल आदि में मठ, मंदिर, अखाड़ों की भूमि पर हिन्दुओं द्वारा कब्जा किये जाने की घटनाओं पर संत समाज के एकजुट होकर संघर्ष न करने के सवाल पर उन्होंने कहा कि अभी यह समस्या सर्दी, बुखार की तरह सामान्य बीमारी के रूप में ले रहे है लेकिन जब ऐसे मामले ब़ढ़ेगे तो देश में एक बड़ा आंदोलन करके की आवश्यकता होगी। धार्मिक स्थलों पर कब्जा करने वाले हिन्दू नहीं है, वह सनातन के चोले में अपराधी और धर्म विरोधी लोग हैं। देश के कुछ मुस्लिमों द्वारा गौ पालन करने और हिन्दू धार्मिक गतिविधियों में सहयोग करने के सवाल पर उन्होंने कहा कि मेरी मुसलमानों से कोई दुश्मनी नहीं है और न ही वह मेरे किसी टारगेट पर हैं। मेरा कहना है कि देश में रहने वाले हर व्यक्ति को करोड़ों भारतीयों की भावना का सम्मान करना होगा। यहां के नियम के अनुसार रहना होगा। मुझे किसी के नमाज पढ़ने से कोई आपत्ति नहीं है। बस उनका सनातन विरोधी गतिविधियों से अपने आप को अलग करना होगा। आये दिन प्रधानमंत्री के खिलाफ तीखी टिप्पणी करने के सवाल पर शंकराचार्य ने कहा कि वे देश हित और सनातन धर्म के हित में बात कर रहे है। उनका नरेन्द्र मोदी से कोई विरोध नहीं है। राहुल गांधी को हिन्दू समाज से बहिष्कृत करने और वापसी करने सवाल पर उन्होंने कहा कि हां मैने उनको हिन्दू धर्म से निकालने की घोषणा किया है। उन्होंने हमारे धर्म ग्रंथों अपमान किया है। कोई हिन्दू ऐसा नहीं कर सकता है। अगर वे माफी मांगे तो वापसी पर विचार संभव हो सकता है।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।
डा. अनुरागी की पुस्तक ज्ञानगंगा श्रीमद्भगवतगीता बनी चर्चित
तेजस टूडे ब्यूरो
मुम्बई। महानगर के आध्यात्म प्रेमी अरुण प्रकाश मिश्र ‘अनुरागी’ की पुस्तक हिन्दी एवं अंग्रेजी में अनुवादित “ज्ञानगंगा श्रीमद्भगवतगीता” मुंबई से लेकर देशों एवं विदेशों तक पाठकों के बीच अपनी छाप छोड़ रही है। ज्ञानगंगा श्रीमद्भगवत गीता के वरिष्ठ कवि एवं उत्कृष्ट लेखक अरुण प्रकाश मिश्र अनुरागी का जन्म 23 जुलाई 1955 में हुआ। महानगर में नौकरी करते हुए साहित्य लेखन कार्य किया जिन्हें प्रथम पुरस्कार महाराष्ट्र राज्य हिन्दी साहित्य अकादमी द्वारा विष्णुदास भावे (स्वर्ण), विश्व हिंदी साहित्य संस्थान अहमदाबाद द्वारा साहित्य सेतु काव्य वैभव जैसे सैकड़ों सम्मान प्राप्त हो चुके हैं। उक्त पुस्तक में डॉ अरुण प्रकाश मिश्र अनुरागी ने जीवन को सरल बनाने के लिए श्रीमद्भागवदगीता का बहुत ही सरस और सरल काव्यात्मक अनुवाद हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषा में एक साथ किया है। ऐसा माना जाता है कि जीवन के गूढ़तम सवालों का जवाब इस ग्रन्थ में छिपा हुआ है जिसे अनुरागी जी ने आम जनता की भाषा में प्रस्तुत किया है। अनुरागी का ऐसा कहना है कि इस पुस्तक की प्रणेता इनकी धर्मपत्नी हैं जिनके आग्रह पर इस पुस्तक का सृजन किया गया है। उक्त चर्चित पुस्तक श्रीमद्भागवत के लेखक ने जिस आधार पर अनुभव और ज्ञान का प्रस्तुतीकरण दिया है, उसका प्रतिफल मिलना स्वाभाविक है जो उन्हें मिल रहा है।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।
मुम्बई। जीबी आर्ट्स स्टूडियो की नवीनतम रिलीज़ खलबली”, संगीत की हमारी आंतरिक ज़िंदगी को प्रतिबिंबित करने की क्षमता की एक प्रेरक याद दिलाती है। संजय बेडिया द्वारा निर्मित, यह ट्रैक एक गहन आत्मनिरीक्षण वाला टुकड़ा है जो कई लोगों के मन में चुपचाप रहने वाली भावनात्मक बेचैनी को दर्शाता है।
इस गाने के एंकर गायक अरुण देव यादव हैं, जिनकी आकर्षक आवाज़ में खलबली शब्द के पीछे की उथल-पुथल और लालसा समाहित है आंतरिक अराजकता की भावना जिसे धुन और गीत के माध्यम से खूबसूरती से व्यक्त किया गया है। उनकी प्रस्तुति तीव्र और संवेदनशील दोनों है, जो श्रोताओं से तुरंत जुड़ जाती है।
गीतकार संजीव चतुर्वेदी, यादव के साथ मिलकर ऐसी पंक्तियाँ लिखते हैं जो काव्यात्मक होने के साथ-साथ दर्दनाक रूप से वास्तविक भी लगती हैं। विचारशील लेखन प्रत्येक श्रोता को कथा के भीतर अपनी सच्चाई खोजने की अनुमति देता है। इशिका हिरवे और सारिका चतुर्वेदी की स्वर संगति एक भयावह प्रतिध्वनि प्रभाव पैदा करती है जो भावनात्मक अशांति के केंद्रीय विषय को रेखांकित करती है।
पर्दे के पीछे, देबाशीष भट्टाचार्जी एक इमर्सिव साउंडस्केप के साथ गीत को जीवंत करते हैं। उनके वाद्य काम ने कोमल पियानो, मूडी स्ट्रिंग्स और वायुमंडलीय बनावट को एक सहज मिश्रण में बुना है, जिससे ट्रैक को एक अलौकिक गुणवत्ता मिलती है।
संजय बेडिया का निर्देशन सुनिश्चित करता है कि गीत ईमानदार और शुद्ध रहे। व्यावसायिक फ़ार्मुलों का पीछा करने के बजाय, “खलबली” बारीकियों को अपनाता है एक विशेषता जो जीबी आर्ट्स स्टूडियो की संगीत पहचान बन गई है।
अपनी स्तरित कहानी, उत्तेजक स्वर और इमर्सिव प्रोडक्शन के साथ, “खलबली” केवल एक गीत नहीं है यह एक प्रतिबिंब, एक स्वीकारोक्ति और भावनात्मक चुप्पी के खिलाफ एक शांत विद्रोह है।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।
तेजस टूडे ब्यूरो
अरविन्द जैसवार
ठाणे/भिवंडी, मुम्बई। भारत सरकार नेहरु युवा केंद्र ठाणे (युवा कार्यक्रम व खेल मंत्रालय) अंतर्गत आधार सामाजिक संस्था व ह्युमिनीटी वेलफेयर असोसिएशन भिवंडी के संयुक्त तत्वावधान से ठाणे ज़िलास्तरीय स्पोर्ट्स मिट युवा स्पर्धा रविवार को स्व. मोतिराम दादोजी काटेकर क्रीड़ागण भिवंडी में संपन्न हुआ जहा सैकड़ो युवा युवतियों ने सहभाग किया। बता दें कि नेहरू युवा केंद्र ठाणे युवा कार्यक्रम व खेल मंत्रालय युवाओं को प्रोत्साहन देने का कार्य सतत करते आ रही है। इसी कड़ी में भिवंडी, ठाणे, मुरबाड, कल्याण से खो-खो, कबड्डी, गोला फेंक, दौड़ (रनिंग) जैसे खेलो का आयोजन किया गया जहां 130 युवा युवती खिलाडियों ने सहभाग कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया जिन्हें ट्रॉफी मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर भिवंडी निजामपूर शहर महानगर पालिका के पूर्व उपमहापौर मनोज काटेकर, नेहरू युवा केंद्र ठाणे के सुनील गमरे, ठाणे जिला एडवेंचर असोसिएशन सचिव राजेश जाधव, बी.एन.एन. कॉलेज के प्रशिक्षक सुरेश जाधव, आधार सामाजिक संस्थाध्यक्ष अरविंद जैसवार, सचिव मयूर बामने, खजिनदार सुशील साठे, शेषधर गुप्ता (मुन्ना), आधार सामाजिक संस्था महिलाध्यक्ष हेमलता जैसवार, ह्युमिनीटी वेलफेयर असोसिएशन अध्यक्ष धम्मपाल ढगे, सोनू जैसवार सहित तमाम पदाधिकारी उपस्थित थे। कार्यक्रम को सफल बनाने में विनोद नाईक, गिरीश वालांज, ओमकार ताम्बडे, प्रीति पटेल सति टीम ने अथक प्रयास किया।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।
तेजस टूडे ब्यूरो
वसई, मुम्बई। आपसी भाईचारे और प्रेम का संदेश देने वाला एकता सौहार्द का पावन रंगों का पर्व होली के उपलक्ष्य में श्रीराम सेवा संस्थान द्वारा नाला सोपारा पूर्व के राजनगर सर्कल के पास आंबेडकर हाल में होली मिलन समारोह धूमधाम और भव्यता से मनाया गया। समाज में एकता और भाईचारे पर परिचर्चा की गयी। कार्यक्रम में फाग गीत और गीत संगीत का आयोजन हुआ जहां गायक सुशील मिश्र मासूम, दीपक पांडेय, खुशबू मिश्रा, अजय मिश्र की टीम ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दिया। मौजूद गणमान्य लोगों ने गीत संगीत का रसास्वादन किया। कलाकारों द्वारा खूब सारी तालियां भी बटोरी गईं।इस मौके पर एक—दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर फूलों की होली भी खेली गई। एक—दूसरे को होली की बधाई देते हुए गले से लगाया गया।
कार्यक्रम आयोजक श्रीराम सेवा संस्थान के अध्यक्ष अतुल तिवारी ने अतिथियों के प्रति आभार जताते हुए कहा कि हमारी टीम द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन प्रत्येक वर्ष किया जाता है, ताकि आपसी भाई चारा कायम रहे और होली हमारी संस्कृति की पहचान है। आनंद के साथ होली मना कर संस्कृति को कायम रखने का प्रयास किया जाता है।
इस अवसर पर शैलेन्द्र प्रताप सिंह चेयरपरसन एनईआईडीसी, पूर्व एडवाइजर झारखण्ड सरकार विश्वनाथ दीनानाथ, ओम प्रकाश दुबे डायरेक्टर दुबे मेडिकल कॉलेज, दिनेश त्रिपाठी शिक्षाविद उद्योगपति विद्याधर मिश्र, विनय दुबे अधिवक्ता हाई कोर्ट दिल्ली, आचार्य पवन त्रिपाठी कोषाध्यक्ष सिद्धिविनायक मंदिर ट्रस्ट मुंबई, प्रमोद मिश्रा भाजपा नेता, चंद्रकांत मिश्र भवन निर्माता,
मनीष दादा जोशी राष्ट्रीय अध्यक्ष ब्राम्हण सेना, सुरेंद्र मिश्रा राष्ट्रीय अध्यक्ष राघवेंद्र सेवा मंच, प्रमोद उपाध्याय ब्राह्मण एकता चैरिटी मंच, नागेंद्र तिवारी संस्थापक अध्यक्ष उत्तर भारतीय विकास मंच, मिलिंद घरात पूर्व नगरसेवक वसई विरार महानगर पालिका, महेंद्र पाटिल जिलाध्यक्ष भाजपा, अभय कक्कड़, संदीप मिश्रा जिला सचिव भाजपा वसई विरार शहर, सुनील सिंह महामंत्री उत्तर भारतीय मोर्चा महाराष्ट्र प्रदेश, संजय पांडेय महाराष्ट्र प्रदेश सचिव कामगार अघाड़ी, शीतला प्रसाद तिवारी निदेशक एसएस कालेज, रामकेश यादव प्रबंधक पंचम स्कूल, संतोष शुक्ल डायरेक्टर ओम साई एस्टेट, एडवोकेट विवेकानंद पांडेय, राजेश मिश्र राष्ट्रीय अध्यक्ष परशुराम सेना, बृजेश ओझा, अशोक ओझा, हरीश मिश्र, डॉ अश्विनी पांडेय, संदीप शुक्ला, भूपेश तिवारी, सुधीर मिश्र सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।
शिव जयंती उत्सव गाजे—बाजे के साथ सम्पन्न, निकाली गयी शोभायात्रा
तेजस टूडे ब्यूरो
अरविन्द जैसवार
ठाणे/भिवंडी, मुम्बई। भिवंडी कामतघर परिसर मे हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी धूमधाम से मनाई गई शिव जयंती जहां हजारों शिव प्रेमी ने आकर छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा पर पुष्प अर्पण करके नतमस्तक किया। बता दें कि शिवसेना शाखा कामतघर के पदाधिकारियों और स्थानिय पूर्व महापौर मनोज काटेकर, पूर्व नगरसेविका वंदनाताई काटेकर के मार्गदर्शन में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी दो दिवसीय शिवजयंती का आयोजन हुआ। पूर्व संध्या पर छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा की स्थापना का पूजन किया गया और तुळजाभवानी भजन मंडल द्वारा हरिपाठ किया गया। वहीं लातुर से आये मुख्य अतिथि महादेव महाराज सलगरे ने उपस्थित शिवप्रेमियों को छत्रपति शिवाजी महाराज के किये कार्यों और चरिथार्थ पर भजन कर जानकारी दिया।
बुधवार की सुबह महाराज के प्रतिमा का पूजन कर शिव प्रतिमा की शोभायात्रा निकालकर पूरे कामतघर परिसर मे दर्शन कराया गया। छोटे छात्रों द्वारा वेशभूषा स्पर्धा का आयोजन भी किया गया था। पूरे शिव जयंती उत्सव के दौरान हर जगह पटाखों की आतिशबाजी की गई और ढ़ोल—ताशे के गजरे में छत्रपति शिवाजी महाराज को मान वन्दना दी गयी। विशेषतः युवा नेता तेजस काटेकर के मार्गदर्शन मे युवाओं ने भी बढ़—चढ़कर हिस्सा लिया था।
कार्यक्रम को सफल बनाने के लिये शिवसेना शाखा कामतघर के पदाधिकारी शरद म्हात्रे, विशाल भोईर, धनराज चौधरी, राजू काटेकर, महेन्द्र बोबड़े, राम पाटील, रजनीश पाटील सहित तमाम लोगों ने अथक प्रयास किया।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।
लापता युवक का ढाई महीने बाद भी नहीं मिला सुराग, परिजन परेशान
तेजस टूडे ब्यूरो
अरविन्द जैसवार
ठाणे/भिवंडी, मुम्बई। भिवंडी के घूंघट नगर स्थित शंकर मंदिर के पास पंडित की खोली में रहने वाला सचिन लालमनी गौड़ उर्फ सोनू 27 वर्ष बीते 24 अगस्त की शाम 5 बजे घर से बिना बताये कहीं चला गया। इसके बाद वह लौट कर अपने घर नहीं आया। परिजनों ने सोनू को ढूंढने की बहुत कोशिश की। यहां तक कि उसके परिजन सोनू को ढूंढने उत्तर प्रदेश भी गए और अपने सभी रिश्तेदार के यहां भी पूछताछ की परंतु सोनू का कहीं कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद सोनू के पिता लालमनी गौड़ ने शहर पुलिस स्टेशन में सोनू के गुम हो जाने की शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने शिकायत दर्ज करते हुये सोनू की तलाश शुरू कर दिया लेकिन अभी तक लापता कहीं कोई सुराग नहीं लग सका।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।
महाराष्ट्र हिन्दी अकादमी देगी भारत-रत्न अटल बिहारी वाजपेयी साहित्य शिखर सम्मान
तेजस टूडे ब्यूरो
अंकित जायसवाल
मुम्बई। दीनदयाल उपाध्याय पुण्यतिथि की पूर्व संध्या पर महाराष्ट्र सरकार के सांस्कृतिक कार्य मंत्री आशीष शेलार ने महाराष्ट्र राज्य हिन्दी साहित्य अकादमी की बैठक हुई जहां हिंदी भाषा और साहित्य के सर्वांगीण विकास की रूपरेखा पर चर्चा करते हुए सांस्कृतिक कार्य मंत्री आशीष शेलार ने कहा कि भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई के शताब्दी वर्ष में हिंदी अकादमी की ओर से ‘भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई साहित्य शिखर सम्मान’ दिया जाना प्रासंगिक होगा। उल्लेखनीय है कि आशीष शेलार ही महाराष्ट्र हिंदी अकादमी के अध्यक्ष हैं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि इस संबंध में आवश्यक कार्यवाही अभी से शुरू की जाय। इस अवसर पर विशेष निमंत्रित पूर्व राज्यमंत्री अमरजीत मिश्र, कार्याध्यक्ष शीतला प्रसाद दुबे सहित अकादमी के तमाम सदस्य उपस्थित रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।
आगरा, जिसे ताजमहल के शहर के रूप में जाना जाता है, ने हमेशा अपनी संस्कृति और धरोहर से देश-दुनिया में पहचान बनाई है। लेकिन अब इस शहर की एक बेटी ने अपनी मेहनत और लगन से नाम रोशन किया है। यह कहानी है रिद्धि अरोड़ा (Actress Ridhi Arora) की, जिन्होंने छोटे शहर से लेकर ग्लैमर की दुनिया और फिर कॉरपोरेट क्षेत्र तक का सफर तय किया। आज रिद्धि अपने करियर को एक नई ऊंचाई पर ले जाते हुए दुनिया के सबसे बड़े बिजनेस स्कूलों में से एक में MBA कर रही हैं।
आगरा से मुंबई तक का सफर
रिद्धि अरोड़ा का जन्म और बचपन आगरा की गलियों में बीता। एक सामान्य परिवार से आने वाली रिद्धि ने बचपन से ही अपने सपनों को बड़ा रखा। उनकी अभिनय की प्रतिभा ने उन्हें बहुत कम उम्र में ही पहचान दिलाई। रिद्धि ने हिंदी टेलीविज़न की दुनिया में कदम रखा और डिज्नी चैनल के शो शेक इट अप और ज़ी टीवी के शो हेलो प्रतिभा में अपने शानदार प्रदर्शन से दर्शकों का दिल जीता। इसके बाद उन्होंने फिल्म हिचकी में भी अपनी अदाकारी का जलवा दिखाया।
मुंबई, जो सपनों का शहर कहलाता है, में रिद्धि ने अपने सपनों को साकार किया। लेकिन इस सफर में उन्हें कई चुनौतियों का सामना करना पड़ा। रिद्धि का कहना है, “मुंबई ने मुझे बहुत कुछ सिखाया। यह शहर आपको न केवल सपने देखने की ताकत देता है, बल्कि उन्हें पूरा करने की हिम्मत भी।”
कॉरपोरेट ने बदली दुनिया
हालांकि, रिद्धि के सपने सिर्फ अभिनय तक सीमित नहीं थे। उन्होंने ग्लैमर की दुनिया से अलग होकर कॉरपोरेट क्षेत्र में अपना भविष्य बनाने का फैसला किया। यह फैसला आसान नहीं था, लेकिन रिद्धि ने साबित किया कि अगर आपके इरादे मजबूत हों तो कोई भी राह मुश्किल नहीं होती। उन्होंने कई बड़ी कंपनियों में काम किया और बिजनेस वर्ल्ड में अपने लिए एक खास जगह बनाई।
कॉरपोरेट जगत में काम करते हुए रिद्धि ने सीखा कि कैसे रणनीतिक सोच और नेतृत्व की क्षमता किसी भी व्यक्ति को अलग पहचान दिला सकती है। इन अनुभवों ने रिद्धि को प्रेरित किया कि वे अपने करियर को एक कदम और आगे ले जाएं। इसी प्रेरणा ने उन्हें MBA करने का विचार दिया।
दुनिया के सबसे बड़े बिजनेस स्कूल तक का सफर
Ridhi Arora का सपना था कि वे ग्लोबल लेवल पर अपने करियर को नया आयाम दें। उनकी मेहनत और लगन का नतीजा यह है कि आज वे लंदन बिजनेस स्कूल, इनसीड, और आईएसबी जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में MBA करने के लिए चयनित हुई हैं। रिद्धि कहती हैं, “MBA न केवल आपके करियर को एक नई दिशा देता है, बल्कि यह आपको एक ग्लोबल दृष्टिकोण भी प्रदान करता है। यह अनुभव जीवन को पूरी तरह बदल सकता है।”
मुंबई में हाल ही में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में, जिसे डिजिटलयुग मीडिया द्वारा आयोजित किया गया था, रिद्धि ने अपने इस सफर की कहानी साझा की। उन्होंने बताया कि कैसे आगरा की एक साधारण लड़की ने अपने सपनों को पूरा करने के लिए हर चुनौती का सामना किया।
प्रेस कॉन्फ्रेंस की झलकियां
इस इवेंट में बॉलीवुड और कॉरपोरेट जगत के कई दिग्गज शामिल हुए। अभिनेत्री आयात शेख, अभिनेता-निर्माता लक्ष्मण सिंह राजपूत, और फिल्म निर्देशक सागर जोशी व अमित कुमार अंशु ने रिद्धि को उनके इस नए सफर के लिए शुभकामनाएं दीं। सभी ने उनकी मेहनत और लगन की सराहना की और उन्हें एक प्रेरणा बताया।
रिद्धि ने अपने माता-पिता का धन्यवाद करते हुए कहा, “मेरे माता-पिता ने हमेशा मेरा समर्थन किया और मुझे बड़े सपने देखने के लिए प्रेरित किया। उनकी बदौलत ही मैं आज यहां तक पहुंच पाई हूं।”
रिद्धि की कहानी से प्रेरणा
रिद्धि अरोड़ा की कहानी यह साबित करती है कि अगर आपमें मेहनत और आत्मविश्वास है, तो कोई भी मंजिल दूर नहीं। आगरा की यह बेटी न केवल अपने शहर, बल्कि पूरे देश का नाम रोशन कर रही है।
रिद्धि का यह सफर उन सभी युवाओं के लिए एक प्रेरणा है, जो अपने छोटे से शहर से बड़े सपने देखते हैं। चाहे वह अभिनय हो, कॉरपोरेट क्षेत्र हो, या फिर ग्लोबल MBA—रिद्धि ने हर क्षेत्र में अपनी छाप छोड़ी है। उनकी कहानी हमें सिखाती है कि अगर आप में जुनून और कड़ी मेहनत करने की इच्छा है, तो दुनिया की कोई भी चुनौती आपके सामने टिक नहीं सकती।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।
Picture Post Studios Limited: Redefining Post-Production Excellence Across India and Europe
Mumbai (Maharashtra) [India], January 7: PicturePost Studios Limited, a pioneer in India’s post-production industry, is redefining the creative process with its cutting-edge technology, dual-focus operations in Mumbai, and a newly formed subsidiary in the UK aimed at capturing the European market.
A Dual-Focus Approach in Mumbai
Operating from two state-of-the-art facilities in Mumbai, PicturePost Studios addresses the unique needs of the entertainment and advertising industries.
Andheri Office: A sprawling 4,500 sq. ft. hub dedicated to movies and OTT content. Equipped with 50 VFX workstations, 2 advanced DI (Digital Intermediate) rooms, 1 OTT suite, 1 Promo Division and a mastering room, this facility is designed to cater to India’s thriving film and streaming industries.
Khar Office: A specialized facility focused on advertisements, delivering fast, high-quality post-production solutions to create visually impactful campaigns for brands.
This two-pronged approach enables the company to excel in both long-form storytelling and the fast-paced, impactful world of advertising.
Global Expansion: A New Subsidiary in the UK
As part of its vision for global leadership, PicturePost Studios has established a subsidiary in the UK to tap into the European market. This strategic move allows the company to bring its expertise in VFX, color grading, and mastering to European filmmakers, streaming platforms, and advertising agencies.
The UK subsidiary is positioned to serve as a bridge, fostering collaborations with international production houses and ensuring that PicturePost Studios becomes a recognized name in the global entertainment industry.
Innovating the Post-Production Landscape
Driven by advanced technologies such as AI-driven editing, real-time rendering, and cloud-based workflows, PicturePost Studios is setting new standards in the industry. These innovations ensure faster turnaround times and uncompromised quality, empowering filmmakers and brands to realize their creative visions.
Commitment to Excellence and Growth
“At PicturePost Studios, we aim to redefine post-production through innovation and a client-first approach. With our dual facilities in Mumbai and our expansion into Europe, we are prepared to meet the diverse needs of the entertainment and advertising industries both locally and globally,” said Parish Tekriwal, CEO of PicturePost Studios Limited.
A Vision for the Future
With over 180 talented professionals, PicturePost Studios Limited is not just shaping the future of post-production in India but also making significant strides on the global stage. The company’s focus on quality, creativity, and technological excellence ensures its continued success in both domestic and international markets.
दुबई: प्रतिभाशाली अभिनेत्री और अंतर्राष्ट्रीय मॉडल श्वेता सोलंकी मनोरंजन उद्योग में धूम मचा रही हैं। अपनी आगामी वेब श्रृंखला, “भूतनी के” के साथ, जो विभिन्न ओटीटी प्लेटफार्मों पर रिलीज होने के लिए तैयार है, स्वेता भारत और विदेश दोनों में दर्शकों का ध्यान आकर्षित कर रही है।
स्टारडम तक का उनका सफर प्रेरणादायक है। श्वेता ने अपने करियर की शुरुआत कॉर्पोरेट जगत से की, जिस रास्ते पर कई लोग बसना चुनते हैं। हालाँकि, उन्होंने अभिनेत्री बनने के अपने आजीवन सपने को पूरा करने का फैसला किया, भले ही शुरू में उनमें इस आकांक्षा को अपने परिवार के साथ साझा करने का साहस नहीं था। यह निर्णय उनके जीवन में एक महत्वपूर्ण मोड़ साबित हुआ, जहां उन्होंने साबित कर दिया कि उम्र सिर्फ एक संख्या है, और थोड़ी ताकत और विश्वास के साथ अपने सपनों को पूरा करने में कभी देर नहीं होती।
अपनी कला के प्रति श्वेता का समर्पण और कड़ी मेहनत रंग लाई। उन्हें 2023 में दादा साहेब फाल्के पुरस्कार और दुबई और भारत अंतर्राष्ट्रीय उत्कृष्टता पुरस्कार सहित प्रतिष्ठित पुरस्कार प्राप्त हुए। इन पुरस्कारों ने संयुक्त अरब अमीरात में भारत को गौरवान्वित करने में उनके महत्वपूर्ण योगदान को मान्यता दी।
स्वेता न केवल एक सफल अभिनेत्री हैं, बल्कि दुबई की एक प्रसिद्ध मॉडल भी हैं, जो विभिन्न अंतरराष्ट्रीय फैशन डिजाइनरों के लिए रनवे पर चल चुकी हैं। उनकी नवीनतम वेब श्रृंखला, “भूतानी के” की शूटिंग दुबई और शारजाह के शानदार स्थानों में की गई थी, जो दुनिया भर के दर्शकों के लिए एक मनोरम दृश्य अनुभव का वादा करती है।
दूसरों की मदद करने के प्रति श्वेता की प्रतिबद्धता भी उल्लेखनीय है। वह जरूरतमंद लोगों की सहायता करने के लिए विभिन्न गैर सरकारी संगठनों के साथ सक्रिय रूप से सहयोग करती है, उनका मानना है कि यदि आपके पास किसी की मदद करने की शक्ति है, तो आपको उस स्थिति में होने के लिए आभारी होना चाहिए।
अच्छे कर्म की शक्ति में विश्वास रखने वाली और महादेव की भक्त होने के नाते, स्वेता सोलंकी इस बात पर जोर देती हैं कि अपने सपनों को पूरा करने में कभी देर नहीं होती। वह महान अभिनेता शाहरुख खान से प्रेरणा लेती हैं, जिनके प्रभाव ने उन्हें उद्योग में प्रवेश करने के लिए प्रोत्साहित किया। श्वेता सिनेमा की परिवर्तनकारी क्षमता में दृढ़ता से विश्वास करती हैं, उनका कहना है कि यह समाज को आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है और सकारात्मक बदलाव ला सकता है।
उनके अपने शब्दों में, उनका अंतिम सपना शाहरुख खान के साथ काम करना है, एक बड़ी आकांक्षा जिस पर वह पूरे दिल से विश्वास करती हैं। जैसा कि वह कहती हैं, “किसी चीज को अगर, सिद्धार्थ चाहो तो पूरी के नाथ आप को उसे मिलाने की शाजी करेंगी,” इस विश्वास को प्रतिध्वनित करता है कि यदि आप वास्तव में कुछ चाहते हैं, तो ब्रह्मांड उसे पूरा करने की साजिश रचता है, बिल्कुल शाहरुख खान की तरह। प्रसिद्ध रूप से कहा है.
श्वेता सोलंकी की उल्लेखनीय यात्रा और अपनी कला के प्रति समर्पण हमें अपनी उम्र या परिस्थितियों की परवाह किए बिना अपने सपनों को साकार करने के लिए प्रेरित करता है। वह एक चमकदार उदाहरण के रूप में कार्य करती है कि दृढ़ संकल्प, विश्वास और थोड़ी ताकत के साथ, कोई भी अपने लक्ष्यों को प्राप्त कर सकता है और दुनिया पर सकारात्मक प्रभाव छोड़ सकता है। हम स्क्रीन पर उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, और कौन जानता है, शायद भविष्य में शाहरुख खान के साथ काम करने का उनका सपना सच हो जाएगा। अपनी प्रभावशाली उपलब्धियों के अलावा, स्वेता सोलंकी मनोरंजन उद्योग में एक व्यस्त प्रतिभा बनी हुई हैं। वह वर्तमान में कई वीडियो गानों और वेब श्रृंखलाओं की शूटिंग में लगी हुई हैं, जो एक अभिनेत्री के रूप में उनकी बहुमुखी प्रतिभा और अपने दर्शकों के लिए मनोरम प्रदर्शन देने की उनकी प्रतिबद्धता को प्रदर्शित करती हैं। अपनी कला के प्रति उनका समर्पण और विभिन्न परियोजनाओं में उनकी सक्रिय भागीदारी मनोरंजन की दुनिया के प्रति उनके जुनून और उद्योग के विकास में योगदान देने के उनके दृढ़ संकल्प को उजागर करती है। प्रशंसक और दर्शक आने वाले दिनों में इस उभरते सितारे से और अधिक रोमांचक और विविध सामग्री की उम्मीद कर सकते हैं।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।
हिन्दी भाषियों ने मुम्बई को संवारने में निभायी महत्वपूर्ण भूमिका: डा. यदुवंशी
मुम्बई। हिन्दी भाषियों ने मुम्बई को सजाने संवारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। हिन्दी भाषी जहां भी रहते हैं, अपनी मेहनत और लगन के बल पर उस इलाके उच्च शिखर तक पहुंचाने का काम करते हैं। उक्त विचार मुम्बई दौरे पर आये प्रख्यात साहित्यकार डा. ब्रजेश यदुवंशी ने चन्द्रवंशी यदुकुल महासंघ द्वारा आयोजित स्वागत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि कही। यह आयोजन मुम्बई स्थित बोरा बाजार सीएसटी में हुआ जहां संचालन करते हुए समाजसेवी लालू यादव ने कहा कि जब भी समाज के किसी तबके के साथ अन्याय होता है तो साहित्यकार व पत्रकार लेखनी के माध्यम से उसके खिलाफ अपनी आवाज बुलंद करने का काम करते हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजसेवी दयाशंकर यादव ने किया। इस अवसर पर जय प्रकाश यादव, रणजीत सिंह, ओम प्रकाश यादव, अखिलेश यादव, मोती लाल, आरबी यादव, दुर्गा प्रसाद सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।
अध्यात्म नगरी काशी में जोर शोर से चल रही हैं भोजपुरी फ़िल्म “तुमसे मिलने की तमन्ना हैं” की शूटिंग
मनोरंजन। इन दिनों बनारस में भोजपुरी फ़िल्म “तुमसे मिलने की तमन्ना है ” की शूटिंग में व्यस्त हैं एक्सन स्टार सत्येंद्र सिंह और काजल यादव हाँ सही सुना आपने “सिद्धी एंटरटेनमेंट वर्ल्ड” के बैनर तले व निर्माता नंदलाल आर पांडे द्वारा निर्मित भोजपुरी फ़िल्म “तुमसे मिलने की तमन्ना हैं” की शूटिंग इन दिनों बाबा काशी विश्वनाथ की नगरी बनारस के रमणीय स्थलों में जोर शोर से चल रही हैं! जहां अभिनेता सत्येंद्र सिंह का जलवा देखा जा सकता है फ़िल्म में अभिनेता सत्येंद्र सिंह एक नये और अनोखे अवतार में नजर आएंगे जो दर्शकों को काफी रोमांचित करेगा! ये फ़िल्म पूर्ण रूप से पारिवारिक,सामाजिक व बाप बेटे के अनमोल रिश्ते पर आधारित हैं तथा फिल्म में आपको लव,एक्शन,रोमांस,कॉमेडी आदि सब एक साथ देखने को मिलेगा। जिससे दर्शकों को फुल आफ़ एंटरटेनमेंट का अनुभव मिलेगा। नंदलाल पांडे निर्मित इस फ़िल्म में अभिनेता सत्येंद्र सिंह एक मिला जुला किरदार निभा रहें हैं जो फ़िल्म के सेट पर देखने को मिल रहीं हैं। जहां एक तरफ अभिनेता सत्येंद्र सिंह एक जिद्दी और हट्टी बेटे के किरदार में दिख रहें है तो वहीं दूसरे तरफ अपना रोमांटिक नेचर भी दिखा रहें हैं जो फ़िल्म की दो हीरोइनों के साथ देखने को मिल रहीं हैं बात करे फिल्म की लीड हीरोइन की तो सुप्रसिध्द अभिनेत्री काजल यादव इस फ़िल्म की लीड हीरोइन हैं जो अभिनेता सत्येंद्र सिंह के साथ रोमांस करती नजर आएंगी फ़िल्म में अभिनेत्री काजल यादव के साथ अभिनेत्री पूजा सिंह भी हैं,जो इस कहानी को लव ट्रैंगल देगी क्युकी सत्येंद्र सिंह फ़िल्म में इन दोनों के साथ केमेस्ट्री बनाते नजर आ रहें हैं सेट पर इन तीनों को देखना काफी सुखद लग रहा हैं निर्देशक रूस्तम अली चिश्ती की ये फिल्म मल्टी स्टारर फ़िल्म हैं जिसमें तमाम दिग्गज कलाकार अभिनय करते नजर आएंगे आप सभी को बताते चले की निर्माता नंदलाल आर पांडे की प्रोडक्शन कंपनी सिद्धि एंटरटेनमेंट वर्ल्ड के बैनर तले बैक टू बैक फ़िल्मों का निर्माण हो रहा हैं। फिल्म में आपको स्टार अभिनेता सत्येंद्र सिंह के साथ सुपरस्टार अभिनेत्री काजल यादव नजर आयेंगी साथ ही साथ आशीष सिंह बंटी, अभिनेत्री पूजा सिंह, कॉमेडी किंग् सीपी भट्ट, दिग्गज, सिने स्टार अनूप अरोड़ा, जीतू शुक्ला, अमित शुक्ला, अमित मिश्रा, जे पी सिंह, पूनम राय, संजू सोलंकी, अखिलेश शुक्ला, रिंकू यादव आदि प्रमुख हैं। फिल्म का निर्देशन बेहतरीन निर्देशकों में शूमार निर्देशक रुस्तम अली चिश्ती कर रहे है तथा फिल्म के प्रोड्यूसर नंदलाल आर पांडे व को-प्रोड्यूसर चंदा पांडे हैं। संगीत अनुज तिवारी का है, गीत ममता उपाध्याय का, गीतकार सोनू शर्मा व पवन मिश्रा हैं, डीओपी विजय आर पांडे, सह निर्देशक चंदन ठाकुर, फाइट मास्टर अशोक लाल यादव, कैन्टीन अभिषेक यादव का है। बात करें अभिनेता सत्येंद्र सिंह की तो ये निर्माता नंदलाल आर पांडे की बैक टू बैक दूसरी फ़िल्म हैं। इससे पहले सत्येंद्र निर्माता नंदलाल आर पांडे की फ़िल्म मामा भांजा कर चुके हैं जिसका पोस्टर हाल ही में रिलीज हुआ था।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।
भारत का पहला एडवेंचर फेस्टिवल कोलाड फेस्टिवल 8 व 9 जुलाई को
मुम्बई। एडवेंचर की दुनिया का अपना एक अलग ही रहस्य और रोमाँच है। यहाँ लोग अपनी सारी दुनिया की गमों को भूलकर सिर्फ ज़िन्दगी को एन्जॉय करने के लिए ही आते हैं । ऐसे में यदि एडवेंचर गेम्स के लिए कोई फेस्टिवल का ही आयोजन होने लगे तो फिर इससे बड़ी रोमांचकारी बात और क्या हो सकती है ? सारी दुनिया आजकल वर्कलोड और गहरे तनाव से गुजर रही है ऐसे में यह आयोजन उन वरकोहलिक्स को दिमागी रिलैक्स लेकर आया है। जो भी इंसान इस एडवेंचर फेस्टिवल का हिस्सा होगा उसे एक नई प्रकार की ऊर्जा का अनुभव होगा। इस बार चूंकि यह पहला आयोजन है इसलिए इसको लेकर और भी ज्यादा रहस्य और रोमाँच बना हुआ है। यह एडवेंचर फेस्टिवल कोलाड में आगामी 8 व 9 जुलाई को आयोजित होगा।
इस कोलाड एडवेंचर फेस्टिवल में आपको कैंपिंग, रिवर राफ्टिंग, बंजी जंपिंग, और दिल को छू लेने वाली गतिविधियों की एक पूरी श्रृंखला मिलेगी ।बस आपको इस एक्शन से भरपूर रोमांचकारी अनुभव के लिए तैयार होना है जो आपको नए उत्साह के साथ रोमाँच से भरपूर कर देगा। इस एडवेंचर फेस्टिवल में शाम की ढलान के साथ म्यूजिकल कन्सर्ट का आयोजन होगा जो कि आपको थिरकने के लिए मजबूर कर देगा। अब बस इंतज़ार है कि किसदिन यह फेस्टिवल शुरू हो। मोहमद रिजवान, रिवोल्यूशन मिडिया, फ्लाइबोल्ट इवेंट्स और कपिल मीडिया प्राइवेट लिमिटेड प्रेजेंट्स इस कोलाड एडवेंचर फेस्टिवल के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन टिकटों की बिक्री भी शुरू हो गई है। ऑनलाइन टिकट पेटीएम इनसाइडर पर उपलब्ध है
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।
पूर्वांचल विकास के राष्ट्रीय महासचिव का धूमधाम से मना जन्मदिन
लाल साहब यादव
मुम्बई। पूर्वांचल विकास परिवार ने राष्ट्रीय महासचिव सभाजीत यादव का जन्मदिन मनाया। राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं संस्थापक डॉ दृगेश यादव के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में तमाम लोगों ने हिस्सा लिया। लोकगीत व बिरहा गायकों ने अपने मधुर आवाज से लोगों को मंत्र—मुग्ध कर दिया।
अपनी माटी अपना रंग, चलो चले पूर्वांचल, जय-जय पूर्वांचल से पूरा कार्यक्रम स्थल गूंजने लगा। लोकगीत बिरहा गायक/स्टार प्रचारक अमरजीत यादव, मुंबई अध्यक्ष सांस्कृतिक प्रकोष्ठ चंद्रजीत यादव, महाराष्ट्र अध्यक्ष सांस्कृतिक प्रकोष्ठ राजेंद्र विश्वकर्मा, संतोष यादव पगड़ी वाले, लल्ला यादव आदि ने अपनी आवाज से समां ही बांध दिया।
इस अवसर पर संस्थापक सदस्य बाबू जगपति यादव, श्याम लाल यादव, श्यामजीत यादव, मंजू यादव, मंजू गुप्ता, नीलम दुबे, ओंकार तिवारी, गया प्रसाद पांडेय, बृजेश यादव, उत्तर प्रदेश अध्यक्ष आरजू बरनवाल, ईश्वरदेव यादव, झुलुर यादव, सुभाष तिवारी, अजीत यादव, सतीश यादव, विश्राम यादव, गणेश यादव, राघवेंद्र यादव, लाल साहब यादव, अभिनेत्री नंदिनी सरकार, सत्य प्रकाश, प्रदीप यादव, पप्पू मिश्रा सहित तमाम लोग उपस्थित रहे। अन्त में डॉ दृगेश यादव एवं सभाजीत यादव ने समस्त लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।