बता दें कि श्री जायसवाल कई सामाजिक संगठनों से जुड़े हुए कई राजनैतिक पदों पर रह चुके हैं। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पूर्व प्रचारक हैं। दिल्ली प्रान्त के संयोजक बजरंग दल (विहिप) के पद पर भी रहे हैं। लोकसभा सांसद एवं पूर्व राज्यमंत्री उत्तर प्रदेश के निजी सचिव भी रह चुके हैं। उत्तर रेलवे एवं उत्तर पूर्व रेलवे के जोनल उपभोक्ता सलाहकार समिति के सदस्य भी रह चुके हैं। वहीं जानकारी होने पर श्री जायसवाल के गृह क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गयी है।





