आजमगढ़ में थानाध्यक्ष समेत 15 पुलिसकर्मियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
तेजस टूडे ब्यूरो
देवी प्रसाद शर्मा
आजमगढ़। जनपद के पवई थानाध्यक्ष समेत 15 पुलिसकर्मियों के खिलाफ कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज किया गया। मामला 7 मार्च 2020 का है।
मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सत्यवीर सिंह के आदेश के एक माह बाद अहिरौला पुलिस ने तत्कालीन थानाध्यक्ष पवई संजय कुमार सहित 15 पुलिसकर्मियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में 27 अक्टूबर को मुकदमा दर्ज कर लिया। मामला 7 मार्च 2020 का है जिसमें गीता देवी के पक्ष में 26 सितंबर 2024 को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सत्यवीर सिंह ने अहिरौला थाना में आरोपी पुलिसकर्मियों पर मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया था। जानकारी के अनुसार अहिरौला थाना क्षेत्र के खानपुरचंदू गांव निवासिनी गीता देवी पत्नी इंद्रजीत कोर्ट में दाखिल वाद के अनुसार घटना सात मार्च 2020 की है। गीता देवी ने बताया कि उसका पति इंद्रजीत फुलवरिया बाजार में स्थित बीयर की दुकान पर सेल्समैन का काम देखता था। उनके साथ संचित यादव भी सेल्समैन था। पवई पुलिस ने पति इंद्रजीत से अवैध रूप से धन की मांग की जिसे देने से मना कर दिया। उसी बात से नाराज पवई पुलिस ने 7 मार्च 2020 की रात तत्कालीन पवई थानाध्यक्ष संजय कुमार, उपनिरीक्षक सुनील सरोज, चंद्रजीत यादव, उपेंद्र यादव, सुरेंद्र यादव सहित अन्य 10 की संख्या में पुलिसकर्मी घर पर पहुंचे। धमकी देकर स्कॉर्पियो की चाभी मांगने लगे।
विरोध करने पर सभी लोग घर के अंदर घुस गए और आलमारी तोड़कर उसमें रखे 1 लाख 20 हजार रुपये व आभूषण के साथ अन्य सामान लूट लिया। इतना ही नहीं, परिजनों को मारा-पीटा व गालियां दी गईं। गाड़ी की चाभी जबरन ले ली और गाड़ी में इंद्रजीत यादव व संचित यादव को बैठाकर पुलिस खुद स्कॉर्पियो चलाकर ले गई।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।












