खनन माफियाओं पर मुकदमा दर्ज
अनिल कश्यप
हापुड़। जनपद के थाना धौलाना क्षेत्र में चल रहे अवैध खनन को लेकर गुरुवार को प्रशासन ने सख्ती बरतते हुए बड़ी कार्यवाही की है जिसमें बुलंदशहर के 9 खनन माफियाओं पर मुकदमा पंजीकृत किया है जिसके बाद खनन माफियाओं में खलबली मच गई। आपको बता दें कि जनपद हापुड़ में अवैध खनन को लेकर प्रशासन द्वारा समय-समय पर कार्यवाही की जा रही है जिसके अंतर्गत गुरुवार को खनन विभाग के अधिकारियों द्वारा अवैध खनन पर कार्यवाही करते हुए 9 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।

बताया जा रहा है कि यह लोग भैंसा बुग्गी व अन्य वाहनों से थाना धौलाना की पारपा नहर के पास बालू का अवैध खनन करते थे जिसके संबंध में सिंचाई सीच पर्यवेक्षक पारपा महेश चंद्र गुप्ता द्वारा तहरीर दी गई थी जिसके आधार पर प्रशासन ने बड़ी कार्यवाही की है। 9 आरोपियों के नाम फरकान, मुजम्मिल, शमशाद, शादाब, बद्दन, आस मोहम्मद, शाकिर, जाकिर, मंटू बताए जा रहे हैं जिनके खिलाफ पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत किया है। ये सभी आरोपी बुलंदशहर के रहने वाले बताए जा रहे हैं।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।








A