Homeबांदापानी के बहाव से ध्वस्त हो गया कैनाल का तटबन्ध

पानी के बहाव से ध्वस्त हो गया कैनाल का तटबन्ध

पानी के बहाव से ध्वस्त हो गया कैनाल का तटबन्ध

आवागमन व खेती कार्य में किसानों को हो रही परेशानी
परती पड़ी रह जाती है सैकड़ों बीघा खेतिहर जमीन
रूपा गोयल
बांदा। पनगरा गांव स्थित डिगहरी पुल के नजदीक कैनाल का तटबंध पानी के बहाव के चलते पूरी तरह से ध्वस्त पड़ा है जिससे किसानों को वहां से निकलने और खेती के कार्य मे परेशानी का सामना करना पड़ रहा हैं। आवागमन बाधित हो जाने से सैकड़ो बीघा जमीन परती पड़ी रह जाती हैं। रास्ता न होने से किसान अपने खेतों की जोताई और बुआई का काम नही कर पा रहे है।

ग्रामीण सुजीत तिवारी ब्रजकिशोर, शिवओम, मिथलेश रैदास, नाथू, नरेंद्र गुप्ता, राममोहन गुप्ता, कल्लू खान, रजनीश, बल्लू, राकेश् मिश्रा, राजेश गुप्ता, अरविंद आदि लोगों ने बताया कि बीते एक दशक से ज्यादा समय से रास्ते के अभाव में पांच दर्जन से अधिक लोगो की जमीने परती पड़ी हुई है। केन कैनाल की पटरी सहित सेक्टर मार्ग पूरी तरह ध्वस्त पड़ा है। कई बार केन कैनाल के उच्चाधिकारियों को नहर पटरी बनवाये जाने की मांग की जा चुकी हैं।

प्रत्येक बार कैनाल के ठेकेदार मशीनों से पटरी के दुरुस्तीकरण के नाम पर सिर्फ मिट्टी का लेपन कर भुगतान करवा लेते हैं। अभी भी नहर पटरी पूरी तरह से कटी हुई हैं। बगल से रिहायशी घर होने के चलते आम रास्ता पूरी तरह से बन्द हैं। अन्य कोई रास्ता न होने से लोगो को निकलने व किसानों को खेतों में जाने के लिए संघर्ष करना पड़ता हैं। ग्रामीणों ने नहर पटरी की दुरुस्त करने की मांग की है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read