चोरी का मोबाइल बरामद, युवक गिरफ्तार
दीपक कुमार
मुगलसराय, चन्दौली। थाना प्रभारी जीआरपी पीडीडीयू के निर्देशन में जीआरपी डीडीयू टीम द्वारा रेलवे स्टेशन प्लेटफार्म संख्या 1/2 के पास से एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया जिसके पास से पुलिस ने चोरी का एक मोबाइल बरामद किया। पकड़ा गया अभियुक्त कटारू सिंह धीना जनपद चंदौली निवासी बताया जाता है जो ट्रेनों व स्टेशन परिसर में यात्रियों के सामानों की चोरी करता था जिस पर पुलिस संबंधित धारा लगाते हुए अग्रिम कार्रवाई करने में जुट गई।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।












