सर्वाधिक पढ़ा जानें वाला जौनपुर का नं. 1 न्यूज पोर्टल
पुरानी रंजिश को लेकर भाइयों ने किया धारदार हथियार से हमला | #TejasToday
जौनपुर। क्षेत्र के मोहल्ला गदन अर्जानी में नबालिक लड़के को पुरानी रंजिश में धारदार से मार कर घायल कर दिया। बताया जा रहा है कि उक्त मोहल्ला निवासी अबु हसन का 15 वर्षीय पुत्र अतहर शनिवार दोपहर कार्यवस कही जा रहा था कि पुरानी रंजिश के चलते उसके मामा के दो लड़कों ने उसे लात मुक्के से मारने के बाद धारदार से हमला कर दिया। लड़के के बाऐं हाथ पर कटे का निशान सीधे दिखाई दे रहा था। कुछ चोंटे उसके शरीर के कई भागों पर जाहिरा नहीं थी। घायल को लेकर क्षेत्रिय सभासद साजिद अलीम कोतवाली गये जहां हमला वारों के खिलाफ लिखित तहरीर दी गई है। पुलिस मामले की छान बीन कर रही है।
अब आप भी tejastoday.com Apps इंस्टॉल कर अपने क्षेत्र की खबरों को tejastoday.com पर कर सकते है पोस्ट







