सर्वाधिक पढ़ा जानें वाला जौनपुर का नं. 1 न्यूज पोर्टल
झुलसी महिला की उपचार के दौरान मौत | #TejasToday
गौराबादशाहपुर, जौनपुर। थाना क्षेत्र के डेवली गांव में सप्ताह भर पूर्व संदिग्ध अवस्था में झुलसी महिला की उपचार के दौरान मौत हो गई। इसी थाना क्षेत्र के उक्त गांव निवासी राजेश कुमार 40 वर्षिया पत्नी मीरा देवी झुलस गई थी। परिजन झुलसी महिला को उपचार के लिए वाराणसी ले गए। चार दिन वाराणसी में उपचार के बाद समुचित व्यावस्था न मिलने के कारण जिला अस्पातल ले आये। जिला अस्पताल में उपचार के दौरान शनिवार दिन के लगभग 11 बजे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिये भेज दिया।
अब आप भी tejastoday.com Apps इंस्टॉल कर अपने क्षेत्र की खबरों को tejastoday.com पर कर सकते है पोस्ट








