सर्वाधिक पढ़ा जानें वाला जौनपुर का नं. 1 न्यूज पोर्टल
जमीनी विवाद में मारपीट, चार घायल | #TejasToday
शाहगंज, जौनपुर। नगर के डफरटोला मोहल्ले में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। जिसमें चार लोग घायल हो गये। घायलों को उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। नगर के डफरटोला मोहल्ले में शनिवार की सुबह जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई।
पुरानी रंजिश को लेकर भाइयों ने किया धारदार हथियार से हमला | #TejasToday
मारपीट की घटना में एक पक्ष से रूकसाना (30) पत्नी निजामुद्दीन व उनकी सास आयशा (65) उर्फ अख्तरी पत्नी अमीन निवासी डफरटोला व दूसरे पक्ष से हैदर (27) व कासिम (29) पुत्र कयूम निवासी शाहपंजा घायल हो गये। घायलों को उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
अब आप भी tejastoday.com Apps इंस्टॉल कर अपने क्षेत्र की खबरों को tejastoday.com पर कर सकते है पोस्ट







