‘रोड नहीं तो वोट नहीं’ बैनर तले ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

प्रमोद गोस्वामी
संत कबीर नगर। नाथनगर ब्लाक के ग्राम सिदाही में गुरुवार को सड़क सृढिकरण कराने की मांग को लेकर पूरे गांव के गली—गली में रोड नहीं तो वोट के पोस्टर से पट गया है। जनहित मांग को लेकर परिषदीय विद्यालय निकट इकठ्ठा होकर जमकर प्रदर्शन किया। लोकसभा चुनाव बहिष्कार करने की बात कही। चेतावनी स्वरूप कहा कि चुनाव से पहले अगर जिला प्रशासन जिम्मा नहीं लेगा तो गांव के बूथ पर मत की बोहनी नहीं होगी। ग्रामीणों का कहना है कि इसकी शिकायत जिलाधिकारी से लगायत ब्लॉक स्तर तक के कर्मचारियो से शिक्तायत किया गया। उसके बाद भी कोई जिम्मेदार नहीं लिया संज्ञान। इसी दौरान नाथनगर ब्लाक के सिदाही गांव के ग्रामीणों द्वारा चुनाव बहिष्कार करने की घोषणा करते ही जिला प्रशासन की सांस थम गई। यह समझ से परे है कि किस तरह चुनाव आयोग द्वारा अधिक से अधिक मतदान प्रतिशत बढ़ाने का निर्देश का पालन होगा। गांव के राम प्रकाश, सुग्रीव, सत्यपाल, फूलमती, राम प्रकाश, सुग्रीव आदि ने बताया कि सिदाही गांव से जोगा राजा से होते हुए सुबख़री वाया हरिहरपुर को जोड़ने वाली सड़क की हालत काफी जीर्ण—शीर्ण अवस्था में हो गई। खस्ताहाल हालत में सड़क जगह—जगह गढ्ढों में तब्दील हो चुकी है। सड़क से यात्रा करना किसी खतरे से कम नहीं है। प्रति दिन कोई न कोई टूटी सड़क में गिरकर गंभीर रूप से चुटहिल हो जा रहे हैं। इसकी मरम्मत करने के लिए अधिकारियों से लगायत जनप्रतिनिधियों से मिलकर काया बदलने की बात कही गई लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। मजबूरन हम सभी को यह ठोस कदम उठाना पड़ रहा। रोड नहीं तो वोट नहीं की घोषणा कर दी गई। जगह—जगह पोस्टर लगाकर बहिष्कार करने की बात से अवगत कराया जा रहा है।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।














