HomeChitrakootकार्यदायी संस्थाओं के साथ लगातार समीक्षा कर एयरपोर्ट के कार्यों में लायें...

कार्यदायी संस्थाओं के साथ लगातार समीक्षा कर एयरपोर्ट के कार्यों में लायें प्रगति: सीएम

कार्यदायी संस्थाओं के साथ लगातार समीक्षा कर एयरपोर्ट के कार्यों में लायें प्रगति: सीएम

धर्मनगरी चित्रकूट आगमन पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का किया गया जोरदार स्वागत
शिवमंगल अग्रहरि
चित्रकूट। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विशेष विमान से एयरपोर्ट देवांगना घाटी पहुंचकर जगतगुरु रामभद्राचार्य महाराज एवं जनप्रतिनिधियों से भेंट वार्ता की। तत्पश्चात आयुक्त चित्रकूट धाम मंडल बांदा बालकृष्ण त्रिपाठी, पुलिस उपमहानिरीक्षक चित्रकूट धाम परिक्षेत्र बांदा डॉ. विपिन कुमार मिश्रा, जिलाधिकारी अभिषेक आनन्द तथा पुलिस अधीक्षक वृंदा शुक्ला से एयरपोर्ट के निर्माण कार्यों के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त की। मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी से कहा कि कार्यदायी संस्थाओं के साथ लगातार समीक्षा कर एयरपोर्ट के कार्यों में प्रगति करायें। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पुष्प गुच्छ एवं भगवान श्री कामतानाथ जी की फोटो भेंटकर स्वागत किया। इस अवसर पर सांसद बांदा/चित्रकूट आरके सिंह पटेल, विधायक मऊ-मानिकपुर अविनाश चंद्र द्विवेदी, भाजपा जिलाध्यक्ष लवकुश चतुर्वेदी, जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक जाटव, डिस्ट्रिक्ट कोऑपरेटिव बैंक के अध्यक्ष पंकज अग्रवाल, पूर्व सांसद भैरव प्रसाद मिश्र, पूर्व राज्यमंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय, पूर्व विधायक मऊ मानिकपुर आनंद शुक्ला, पूर्व जिलाध्यक्ष चंद्र प्रकाश खरे, ब्लॉक प्रमुख पहाड़ी सुशील द्विवेदी, रामनगर ब्लाक प्रमुख गंगाधर मिश्रा, मानिकपुर ब्लाक प्रमुख अरविंद मिश्रा, कर्वी नगर पालिका अध्यक्ष नरेंद्र गुप्ता, मऊ नगर पंचायत अध्यक्ष अमित द्विवेदी, राजापुर नगर पंचायत संजीव कुमार मिश्रा, महिला मोर्चा की पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष रंजना उपाध्याय, आनंद त्रिपाठी, बद्री प्रसाद त्रिपाठी, सांसद प्रतिनिधि शक्ति प्रताप सिंह तोमर आदि मौजूद रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

सूर्य प्रकाश सिंह 'मुन्ना' की तरफ से समस्त जनपदवासियों को नवरात्रि, दशहरा, दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read