JAUNPUR NEWS : चन्द्रकला बनीं आशा बहू कल्याण समिति की जिलाध्यक्ष
एके जायसवाल
जौनपुर। जिले के चोरसंड सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर प्रान्तीय अध्यक्ष श्रीमती सीमा सिंह की अध्यक्षता में जौनपुर जिलाध्यक्ष के रूप में श्रीमती चन्द्रकला दुबे को नियुक्त किया गया। सीमा सिंह ने आशा बहू के विकास के संबंध एकजुट होने की बात कही। तत्पश्चात चन्द्रकला दुबे को नियुक्ति पत्र देकर जिलाध्यक्ष घोषित किया। साथ ही श्रीमती सरोज निषाद को उप जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई। इस अवसर पर आईओ सरोज जी, बीसीपीएम सुधीर, आशा संगिनी, क्षेत्र की आशा बहू समेत संबंधित कर्मचारी उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।















