चिकित्सक की हत्या से लाल हुआ ब्राह्मण समाज
24 घण्टे के भीतर बुलडोजर न चलने पर अन्न—जल त्याग की गयी चेतावनी
जयशंकर दूबे एडवोकेट
सुलतानपुर। बीती शाम संविदा चिकित्सक घनश्याम त्रिपाठी की पीट-पीटकर हुई बेरहमी से हत्या को लेकर राष्ट्र प्रथम ब्राह्मण समाज गुस्से से लाल है। संगठन के पदाधिकारी घटना के बाद से पीड़ित परिवार का दर्द बांटने में जुटे हुए हैं। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. महिमा शंकर द्विवेदी अपने राष्ट्रीय व प्रदेश की कार्यकारिणी को लेकर पीड़ित परिजनों से मिले और न्याय का भरोसा दिलाया। राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री द्विवेदी ने शासन-प्रशासन को चेतावनी भरे लहजे में कहा कि यदि 24 घंटे के भीतर चिकित्सक हत्याकांड के आरोपितों के घर बुलडोजर न चला तो पूरे प्रदेश का ब्राह्मण अन्न जल त्याग देगा। उन्होंने कहा कि ब्राह्मण समाज पर कोई भी अत्याचार बर्दाश्त नहीं होगा। मृतक के परिवार को उनकी जमीन वापस दिलाने के साथ आरोपितों की गिरफ्तारी न होने तक संगठन चुप नहीं बैठेगा। परिजनों से मिलने वालों में उग्रसेन पाण्डेय, राकेश द्विवेदी, राजेन्द्र मिश्र, मोंटी मिश्र, विभू पाण्डेय, विश्वजीत आदि रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।










