सामाजिक चिन्तक जगदीश का हुआ निधन
अतुल राय
वाराणसी। पूर्व मंत्री एवं समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता वीरेंद्र सिंह के पिता और प्रख्यात सामाजिक चिंतक जगदीश सिंह का रविवार को निधन हो गया। टैगोर टाउन अर्दली बाजार स्थित आवास पर शोकाकुल परिवार सहित सैकड़ों लोगों का जमावड़ा अंतिम दर्शन के लिए जुटी रही। जगदीश जी के पौत्र डॉ0 अभिषेक ने बताया कि उनके दादा अवस्था की बीमारियों से जूझ रहे थे। मौत की वजह हार्ट फेल्योर रहा। ज्येष्ठ पुत्र पूर्व मंत्री वीरेंद्र सिंह ने बताया कि उनके पिता एक जिंदादिल इंसान थे। परिवार एवँ समाज के लिये पूरे जीवन समर्पित रहे। वह अपने पीछे भरा—पूरा परिवार छोड़ गये। जगदीश जी की अंतिम संस्कार मणिकर्णिका घाट पर किया गया। शव यात्रा में एमएलसी बृजेश सिंह के अलावा सत्ता एवं विपक्ष के कई विधायक, पूर्व विधायक, नेता आदि शामिल रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।










