HomeSultanpurतरुण पटेल बने धम्मौर के नये थानाध्यक्ष, सम्भाले प्रभार

तरुण पटेल बने धम्मौर के नये थानाध्यक्ष, सम्भाले प्रभार

तरुण पटेल बने धम्मौर के नये थानाध्यक्ष, सम्भाले प्रभार

जयशंकर दूबे एडवोकेट/राजीव शुक्ला
धम्मौर, सुलतानपुर। नवागत थानाध्यक्ष तरूण पटेल ने शनिवार को सुबह धम्मौर थाना के थानाध्यक्ष के रूप में कार्यभार ग्रहण किया है। ज्ञात रहे कि पुलिस अधीक्षक सोमेन वर्मा ने कानून व्यवस्था के तहत अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण तथा कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से जनहित को ध्यान में रखते हुए धम्मौर में कार्यरत रहे प्रभारी निरीक्षक श्याम सुंदर को देहात कोतवाली भेजने के बाद शनिवार को तरूण पटेल को धम्मौर का नया इंचार्ज नियुक्त किया। नवागत थानाध्यक्ष ने शनिवार को थाने पहुंचकर अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया। थानाध्यक्ष का चार्ज लेने के बाद नवागत थानाध्यक्ष तरूण कुमार ने पुलिसकर्मियों की बैठक कर शासन की मंशानुरूप क्षेत्र की जनता को सम्मान, न्याय व पुलिस संबंधित समस्याओं को दूर करने का कड़ा निर्देश दिया। नवागत थानाध्यक्ष ने बताया कि कानून के साथ खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।उन्होंने कहा कि क्षेत्र में अमन चैन व सुख शांति बनाए रखने के साथ ही अपराध व अपराधियों के खिलाफ कार्यवाही के लिए पुलिस संकल्पित है। अपराधियों को सलाखों के पीछे पहुंचाकर थाना क्षेत्र में शांति कायम करना उनकी प्राथमिकता होगी। किसी भी नागरिक को कोई भी समस्या होने पर पुलिस को सूचित करें।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read