साधारण परिवार में जन्मे रामकुंवर जी महाविद्यालय निर्माण के साथ जनप्रतिनिधि पदों को भी किये सुशोभित
देवी प्रसाद शर्मा
आजमगढ़। सहकारिता आंदोलन के पुरोधा व पूर्व विधायक व पूर्व जिपं अध्यक्ष बाबू रामकुंवर सिंह 18वीं पुण्यतिथि नेहरू हाल के सभागार में पूर्वांचल विकास आंदोलन के तत्वावधान में मनाई गई। अध्यक्षता वरिष्ठ अधिवक्ता आद्या सिंह व संचालन प्रभु नारायण पांडेय ने किया। जब देश अंग्रेजों की गुलामी में जकड़ा हुआ, चारों तरफ त्राहि त्राहि मची हुई थी, उस समय सन् 1911 में उत्तर प्रदेश के जनपद आजमगढ़ के सगड़ी तहसील अंतर्गत अजमतगढ़ ब्लाक में स्थित ग्राम छपरा सुल्तानपुर में रेखा देवी एवं बाबू हरखू सिह के आंगन में बालक राम कुंवर सिंह का जन्म हुआ। श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए श्री सिंह को वक्ताओं ने उनकी कर्मठता, ईमानदारी व लोकप्रियता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वह अपने संघर्षों के बल पर एक साधारण से गांव से निकलकर जिपं अध्यक्ष व विधायक जैसे पद को सुशोभित किये।
इसके अलावा उनके सहाकारिता आंदोलन में सक्रियता की चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि वह जिला सहकारी बैंक व डीसीएफ के अध्यक्ष होने के अलावा उन्होंने प्रदेश के सहकारिता आंदोलन में प्रमुख स्तम्भ रहे। श्री सिंह ने अपने प्रयास से कई जूनियर, इंटर व महाविद्यालयांे के स्थापना में योगदान देकर जिले के शिक्षा क्रांति में अहम भूमिका अदा की। भाजपा जिलाध्यक्ष ध्रुव सिंह ने कहा कि श्री सिंह सदैव गरीबांे, पिछड़ों व शोषितों के प्रति संघर्ष करते हुए गांव से उठकर प्रदेश स्तर की राजनीति करते हुए उनकी आवाज को बुलंद किया। उनकी सहाकारिता के योगदान को जिला हमेशा याद करेगा। पूर्व सांसद डा. संतोष सिंह ने कहा कि श्री सिंह जिला परिषद व सहकारी बैंक के अध्यक्ष के अलावा प्रदेश के सहकारिता आंदोलन में महती भूमिका अदा की। उनके द्वारा जिस तरह से जनपद में शिक्षा, रोजगार व सड़क सुविधा के लिए जाति, धर्म से ऊपर उठकर संघर्ष किया गया, वह सदैव यादगार रहेगा। इस अवसर पर जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष जय प्रकाश पांडेय, अजय सिंह, मंजू सरोज, रामबचन सिंह, अशोक अग्रवाल, चन्द्रपाल यादव, सच्चिदानंद सिंह, डा. कृष्ण मोहन त्रिपाठी चिल्ड्रेन कालेज, भाजपा नेता राजेश महुवारी, सर्वोदय पब्लिक स्कूल प्रबन्धक राजेन्द्र यादव, वरिष्ठ अधिवक्ता शत्रुघ्न सिंह आदि ने श्री सिंह के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए अपने विचार व्यक्त किया।
इस मौके पर डा. पूनम सिंह, डा. श्याम नारायण सिंह, अरविन्द जायसवाल, विनय गुप्ता, श्याम सुन्दर चौहान, नन्हकू राम सरोज, उषा आर्य, सुमन सिंह, अंजना सिंह, जय प्रकाश पांडेय, राजबहादुर सिंह, रामजी पांडेय, डा. संतोष श्रीवास्तव, प्रबंध संपादक संजय राही, उप प्रबंधक जगदंबा उपाध्याय, एंकर अभय तिवारी, पुनीत पाठक, बजरंगी यादव, विपिन कुमार, दुर्गा प्रसाद गुप्ता, ज्ञान प्रकाश, रंजना सिंह, सोनू सिंह, महेन्द्र सिंह, परवेज आलम, अशोक सिंह, मुस्तफा अंसारी, आशा सिंह, चन्द्रिका नन्दन सिंह, मुन्नू यादव, रागिनी तिवारी, प्रवेश सिंह, दिलीप तिवारी आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में पूर्वांचल विकास आंदोलन के संयोजक प्रवीण सिंह सभी आगन्तुकों के प्रति आभार व्यक्त किया। इसके पहले श्री सिंह के पैतृक गांव छपरा सुल्तानपुर में श्रद्धाजंलि कार्यक्रम हुआ जहां पौधरोपण भी किया गया।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।
















