कोर्ट के आदेश पर प्रशासन ने खाली करवाया अवैध कब्जा

कोर्ट के आदेश पर प्रशासन ने खाली करवाया अवैध कब्जा

सोनू गुप्ता
रामपुर, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के सधीरनगंज बाजार में दबंग द्वारा विगत कई वर्षों से गोरा पट्टी ग्राम निवासी बृजलाल चौहान के नाम की लाखों की कीमत की जमीन पर जबरजस्ती कब्जा कर रूम बना लिया गया था जिसमें से एक रूम बनीडीह निवासी कमलेश शर्मा को बेच भी दिया गया था तथा बाकी भाड़े पर दे दिया गया था। गौरतलब है कि सधीरनगंज बाजार में बृजलाल चौहान की पुश्तैनी जमीन थी जिस पर ग्रामसभा निवासी राम सिंगार यादव द्वारा जो इस समय ग्राम प्रधान भी हैं, उक्त जमीन पर जबरदस्ती मकान बनवा लिया गया था, उसमें से उसका कुछ हिस्सा बनिडीह ग्राम निवासी कमलेश शर्मा को बेच दिया था।

बाकी भाड़े पर दे दी थी। जमीन मालिक पूरी ताकत से अपने हक की लड़ाई लड़ता रहा। आखिरकार उसे हाई कोर्ट से न्याय मिल ही गया। मंगलवार को कोर्ट के आदेश पर हल्का लेखपाल द्वारा पुलिस फोर्स के साथ पहुंचकर विवादित जमीन से जेसीबी लगाकर कब्जा हटा दिया गया। इस मौके पर किसी भी अनहोनी से बचने के लिए भारी पुलिस बल मौजूद रही।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

RK Hospital And Blood Component Center

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat